एक्सप्लोरर

USA में मची तबाही! बाढ़ से केंटकी-जॉर्जिया में 9 लोगों की मौत, 39 हजार घरों की बिजली और पानी की सप्लाई कट

America News: अमेरिका के केंटकी और जॉर्जिया में बाढ़ और तूफान ने तबाही मचा दी है. राष्ट्रपति ट्रंप ने राज्य को आपदाग्रस्त घोषित कर दिया है.

America News: अमेरिका के केंटकी और जॉर्जिया में आए भीषण तूफान की वजह से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई. तूफान और बाढ़ की चपेट में आने से राज्य में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि जॉर्जिया में एक व्यक्ति की जान चली गई है. 

गवर्नर एंडी बेशियर ने कहा कि आपातकालीन दल लगातार खोजबीन और बचाव में लगा हुआ हुआ है. 24 घंटे से अधिक समय में 1000 से अधिक लोगों को बचाया जा चुका है. उन्होंने इस तूफान को पिछले एक दशक की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा बताया है. 

बिजली और पानी की सप्लाई हुई बंद 

CNN की रिपोर्ट के अनुसार, इस तूफान की वजह से  39,000 घरों में बिजली और पानी की सप्लाई बंद हो गई है. इस प्राकृतिक आपदा के वीडियो भी सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं. इस वीडियो में बाढ़ के पानी में डूबे वाहन, गिरे हुए पेड़ और बाढ़ में डूबे घर दिखाई दे रहे हैं. 

लोगों को दी सड़कों से दूर रहनी की चेतावनी 

लोगों को चेतावनी देते हुए गवर्नर एंडी बेशियर ने कहा कि इस समय सभी लोग सड़क से दूर रहें. तेज हवाओं की वजह से बिजली कट सकती है. उन्होंने बताया कि कई मौतें कारों के पानी में फंस जाने के कारण हुईं हैं.

 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बारिश की वजह से केंटकी और टेनेसी में हालात और ज्यादा खराब हो रहे हैं.केंटकी और टेनेसी के कुछ हिस्सों में छह इंच तक बारिश हुई. बहुत सी नदियां इस समय उफान पर हैं और बाढ़ आ रही है. 

राज्य को घोषित किया आपदाग्रस्त

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एंडी बेशियर ने लोगों से सर्तक रहने की अपील करते हुए कहा, "इस समय 300 से अधिक सड़कें बंद है. पूर्व में मडस्लाइड्स से लेकर पश्चिम में बर्फबारी हो सकती है. इस समय पर ट्रेवल ना करें और सुरक्षित रहें. 

उन्होंने बताया कि मरने वालों में एक बच्चा भी हैं. इसी बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने राज्य को आपदाग्रस्त घोषित कर दिया है. इसके बाद संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी को पूरे राज्य में राहत कार्य शुरू करने का अधिकार मिल गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन-पाकिस्तान की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
चीन-PAK की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर? सूर्या ने दिया हेल्थ अपडेट
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर?

वीडियोज

Bigg Boss 19, प्यार और नई शुरुआत पर Farrhana ने खोले दिल के राज
'The 50’ में Groupism और Insecurities पर Archit ने तोड़ी चुप्पी
Bharat Bandh Today: जानिए लेबर कोड, बिजली बिल और US डील…पर क्यों भड़का भारत देश? |ABPLIVE
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार |Khabar Gawah Hai With Megha Prasad
Textile Industry को बड़ी राहत! US Market में India को मिलेगा Zero-Duty Advantage?| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-पाकिस्तान की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
चीन-PAK की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर? सूर्या ने दिया हेल्थ अपडेट
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर?
'मैंने पैसे नहीं लिए थे, उन्होंने अपने पोते को हीरो बनाने के लिए...', जेल में बंद राजपाल यादव की वीडियो वायरल
'मैंने पैसे नहीं लिए थे, उन्होंने अपने पोते को ...', जेल में बंद राजपाल यादव की वीडियो वायरल
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
Sarojini Naidu Birthday: जिन्ना से कैसे थे सरोजिनी नायडू के संबंध, दोस्ती से दरार तक कैसे पहुंचा था यह रिश्ता?
जिन्ना से कैसे थे सरोजिनी नायडू के संबंध, दोस्ती से दरार तक कैसे पहुंचा था यह रिश्ता?
घर खरीदने जा रहे हैं तो जरूर ध्यान रखें ये चीजें, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना
घर खरीदने जा रहे हैं तो जरूर ध्यान रखें ये चीजें, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना
Embed widget