एक्सप्लोरर

खालिस्तानियों पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, FBI ने गिरफ्तार किए आठ आतंकी

एफबीआई ने जिन आठ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, उसमें भारत के पंजाब का रहने वाला गैंगस्टर पवित्तर सिंह बटाला का नाम भी शामिल है, जिसे भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने वांटेड घोषित किया है.

अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टीगेशन (FBI) ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. एफबीआई ने अमेरिका के कई अलग-अलग जगहों से आठ खालिस्तानी आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. एफबीआई ने जिन आठ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, उसमें भारत के पंजाब का रहने वाला गैंगस्टर पवित्तर सिंह बटाला का नाम भी शामिल है.

पवित्तर सिंह बटाला को भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के लिए वांटेड घोषित कर दिया है.

NIA ने आतंकी के नाम दर्ज की है चार्जशीट

दरअसल, भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इसी साल जून महीने में पवित्तर सिंह बटाला के साथ-साथ जतिंदर जोती और बब्बर खालसा इंटरनेशनल के घोषित आतंकवादी लखबीर लांडा के नाम एक चार्जशीट दर्ज किया था. वहीं, अमेरिका में इन आतंकवादियों की गिरफ्तारी कई एजेंसियों की जांच के बाद हुई है. इन आतंकियों की गिरफ्तार के लिए स्पेशल वेपन्स एंड टैक्टिक्स (SWAT) टीमों ने कार्रवाई की. वहीं, भारत की खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, ये सभी आरोपी एक ही गैंगस्टर-आतंकी नेटवर्क का हिस्सा हैं.

FBI ने आतंकियों के पास से जब्त किए हथियार और कैश

अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI) जब इन आतंकवादियों के खिलाफ जांच और छापेमारी अभियान चला रही थी, तब उसने बड़ी मात्रा में हथियार, गोलियां और कैश भी जब्त किए. एफबीआई के अधिकारियों ने कहा, इस आतंकवादी संगठन के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक आरोप दर्ज हैं, जिसमें अपहरण, टॉर्चर करना, अवैध हिरासत, साजिश, गवाहों को डराने-धमकाने और सेमी-ऑटोमेटिक हथियारों से हमला करने जैसे अपराध शामिल हैं. इसके अलावा, इन सभी पर गैंग से जुड़े अपराधों में भी शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं

अमेरिका ने 26/11 के मास्टरमांइड आतंकी तहव्वुर राणा का भारत में किया प्रत्यर्पण

अमेरिका ने इससे पहले भारतीय जांच एजेंसियों की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल और 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण भारत में किया है. तहव्वुर राणा काफी समय से अमेरिका के जेल में बंद था और उसके खिलाफ अमेरिकी कोर्ट में सुनवाई चल रही थी. सुनवाई के बाद अमेरिकी अदालत ने तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को लेकर अपना फैसला सुनाया. इसके बाद, अमेरिका ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को 10 अप्रैल, 2025 को भारतीय जांच एजेंसियों के हवाले कर दिया और उसे सफलतापूर्वक भारत वापस लाया गया. फिलहाल, तहव्वुर राणा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की हिरासत में है.

यह भी पढ़ेंः ईरानी राष्ट्रपति को मारने के लिए इजरायल ने बनाया था प्लान, जानें हमले से कैसे बच निकले थे मसूद पेजेशकियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् पर बहस क्यों जरूरी? राजनाथ सिंह ने संसद में ही दिया प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब
वंदे मातरम् पर बहस क्यों जरूरी? राजनाथ सिंह ने संसद में ही दिया प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब
Bihar Teacher Salary: नीतीश सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने इस तारीख को मिलेगा वेतन
नीतीश सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने इस तारीख को मिलेगा वेतन
'ऐसा एक्शन होगा, जो भविष्य के लिए नज़ीर बनेगा', इंडिगो संकट पर संसद में नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू की दो टूक
'ऐसा एक्शन होगा, जो भविष्य के लिए नज़ीर बनेगा', इंडिगो संकट पर संसद में राम मोहन नायडू की दो टूक
IND vs SA T20 Head to Head: भारत या दक्षिण अफ्रीका, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी; किसने नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट
भारत या दक्षिण अफ्रीका, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी; किसने नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: Dharmendra को याद कर क्यो रोए सलमान
Saas Bahu Aur Saazish: मंगल- कुसुम जा रहें है जोर्जिया
IT Refund Delay का असली कारण! हजारों Taxpayers के Refund क्यों रुके हैं? |Paisa Live
Amritsar पहुंचीं Cm Rekha Gupta,  दरबार साहिब जाकर टेका  माथा | Breaking | ABP News
Kiyosaki का बड़ा दावा: BRICS ने बनाई Gold Currency! असली सच्चाई क्या है ? Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम् पर बहस क्यों जरूरी? राजनाथ सिंह ने संसद में ही दिया प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब
वंदे मातरम् पर बहस क्यों जरूरी? राजनाथ सिंह ने संसद में ही दिया प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब
Bihar Teacher Salary: नीतीश सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने इस तारीख को मिलेगा वेतन
नीतीश सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने इस तारीख को मिलेगा वेतन
'ऐसा एक्शन होगा, जो भविष्य के लिए नज़ीर बनेगा', इंडिगो संकट पर संसद में नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू की दो टूक
'ऐसा एक्शन होगा, जो भविष्य के लिए नज़ीर बनेगा', इंडिगो संकट पर संसद में राम मोहन नायडू की दो टूक
IND vs SA T20 Head to Head: भारत या दक्षिण अफ्रीका, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी; किसने नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट
भारत या दक्षिण अफ्रीका, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी; किसने नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट
Theatre Releases This Week: इस हफ्ते मिलेगा कॉमेडी-एक्शन का तगड़ा डोज, 'किस किस को प्यार करूं 2' समेत रिलीज होंगी ये फिल्में
इस हफ्ते मिलेगा कॉमेडी-एक्शन का तगड़ा डोज, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये फिल्में
पायलट बनने के लिए 12वीं के बाद क्या करना होता है, जानिए नौकरी लगते ही कितना मिलता है पैसा?
पायलट बनने के लिए 12वीं के बाद क्या करना होता है, जानिए नौकरी लगते ही कितना मिलता है पैसा?
Jaggery Side Effects: सर्दियों में क्या आप भी फायदेमंद समझ भर-भरकर खाते हैं गुड़, ज्यादा गुड़ खाने से क्या होती हैं दिक्कतें?
सर्दियों में क्या आप भी फायदेमंद समझ भर-भरकर खाते हैं गुड़, ज्यादा गुड़ खाने से क्या होती हैं दिक्कतें?
पहली बार मां बनने वालों को सरकार देती है इतने हजार, योजना में ऐसे कर सकते हैं आवेदन
पहली बार मां बनने वालों को सरकार देती है इतने हजार, योजना में ऐसे कर सकते हैं आवेदन
Embed widget