एक्सप्लोरर

उधर ट्रंप गाजा पर कब्जे का प्लान बनाते रह गए, इधर इस मुस्लिम देश ने लिया बड़ा फैसला, क्या कर रहा मिस्र

US President Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा के पुनर्निर्माण करने के लिए इलाके पर कब्जा करने की बात कही थी. वहीं अब मिडिल ईस्ट देश मिस्र इसे लेकर एक नई योजना तैयार कर रहा है.

Egypt on Re-development of Gaza US : मध्य-पूर्व देश मिस्र (Egypt) युद्ध में तबाह हो चुके गाजा को फिर से बसाने की योजना पर काम कर रहा है. लेकिन मिस्र की सरकारी अखबार अल-अहराम के मुताबिक, मिस्र की योजना की खास बात यह है कि इसमें फिलिस्तीनियों को गाजा पट्टी से हटने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा.

इस योजना के तहत मिस्र गाजा के आसपास के इलाकों में कुछ सुरक्षित ठिकाने बना रहा है, जहां पर शुरुआती दौर में फिलिस्तीनी रहे सकते हैं. वहीं, मिस्र की और कई अन्य अंतरराष्ट्रीय निर्माण कंपनियां गाजा पट्टी में बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण का काम करेंगी. मिडिल ईस्ट देश के इस योजना को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना का जवाब माना जा रहा है.

डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा को लेकर की थी घोषणा

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा पट्टी पर कब्जा करने और कॉलोनियां बसाने की योजना की घोषणा की थी. वहीं, मिस्र की यह योजना गाजा की करीब 23 लाख की फिलिस्तीनी आबादी को हटाने के डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मचे बवाल के बाद आया है. ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका गाजा पट्टी पर कब्जा कर लेगा और मध्य पूर्व के रिवेरा के तौर पर पुनर्निर्माण करेगा. हालांकि, यहां फिलिस्तीनियों को वापस बसने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

ट्रंप ने इस घोषणा का विरोध करते हुए फिलिस्तीनियों ने कहा कि वे अपनी मातृभूमि को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे. ट्रंप के इस योजना के तहत मिस्र और जॉर्डन ने गाजा से विस्थापित होने वाली आबादी को अपने यहां शरण देने से अस्वीकार कर दिया. कई यूरोपीय देशों ने भी इस योजना का निंदा की है. हालांकि, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप के इस योजना की तारीफ की है और उन्होंने कहा कि इजरायल इसे लागू करने की तैयारी कर रहा है.

अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मिस्र कर रहा योजना पर चर्चा

मिस्र के अधिकारी यूरोपियन राजनयिकों के साथ-साथ सऊदी अरब, कतर और यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) से अपनी योजना को लेकर चर्चा कर रहे हैं. मिस्र के एक अधिकारी और एक अरब राजनयिक ने बताया कि इस दौरान गाजा के पुनर्निर्माण के लिए धन जुटाने के तरीकों पर भी चर्चा हो रही है. इसमें एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन भी शामिल हैं. हालांकि, अभी अधिकारियों और राजनयिकों के नाम का खुलासा नहीं किया है कि क्योंकि यह प्रस्ताव अभी बातचीत के दौर में हैं.

यह भी पढ़ेंः बांग्लादेश ने भारत को दी धमकी, कहा- बड़ा भाई बनने की कोशिश न करें, नहीं तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेलेंटाइन से पहले टूटा दिल! गर्लफ्रेंड की दूसरे लड़के से हुई सगाई तो जिम ट्रेनर ने रूम लॉक कर लगाई फांसी
वेलेंटाइन से पहले टूटा दिल! गर्लफ्रेंड की दूसरे लड़के से हुई सगाई तो जिम ट्रेनर ने रूम लॉक कर लगाई फांसी
'स्वतंत्र देव सिंह को BJP विधायक ने नहीं बनाया था बंधक', मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सफाई
'स्वतंत्र देव सिंह को BJP विधायक ने नहीं बनाया था बंधक', मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सफाई
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग, 2 हिस्सों में बंटा प्लेन
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग
'मैं बहुत रोमांटिक हूं...' तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!

वीडियोज

US-India Trade Deal के बाद घटेगा Russian Oil Import | Paisa Live
Mahadangal: ओवैसी का बंगाल प्लान तैयार, क्या टूटेगा दीदी का मुस्लिम वोट बैंक? | AIMIM | BJP
Mahadangal: चुनावी जंग, बीजेपी को ओवैसी पसंद? | AIMIM | Asaduddin Owaisi | BJP | RSS
Mahadangal: ओवैसी का दांव, BJP के लिए मददगार? | AIMIM | Asaduddin Owaisi | BJP | RSS
Nagin 7: नागिन के साथ धोका! मंडप पे बदला दूल्हा विक्रम नहीं, आर्यमन बना अनन्त का पति

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेलेंटाइन से पहले टूटा दिल! गर्लफ्रेंड की दूसरे लड़के से हुई सगाई तो जिम ट्रेनर ने रूम लॉक कर लगाई फांसी
वेलेंटाइन से पहले टूटा दिल! गर्लफ्रेंड की दूसरे लड़के से हुई सगाई तो जिम ट्रेनर ने रूम लॉक कर लगाई फांसी
'स्वतंत्र देव सिंह को BJP विधायक ने नहीं बनाया था बंधक', मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सफाई
'स्वतंत्र देव सिंह को BJP विधायक ने नहीं बनाया था बंधक', मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सफाई
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग, 2 हिस्सों में बंटा प्लेन
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग
'मैं बहुत रोमांटिक हूं...' तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
'अगर वह अपने अधिकारों के लिए खड़े होने का फैसला...' बांग्लादेशी हिंदुओं को लेकर RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान
'अगर वो अपने अधिकारों के लिए खड़े होने...' बांग्लादेशी हिंदुओं को लेकर मोहन भागवत का बड़ा बयान
Indian Air Force में बनना है अग्निवीर तो है आखिरी मौका, चूक गए तो होगी परेशानी
Indian Air Force में बनना है अग्निवीर तो है आखिरी मौका, चूक गए तो होगी परेशानी
सिर्फ 5000 रुपये में शुरू हो जाता है यह बिजनेस, 7 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
सिर्फ 5000 रुपये में शुरू हो जाता है यह बिजनेस, 7 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
Embed widget