एक्सप्लोरर

Egypt: मिस्र में मिले रोमन युग वाले महानगर के अवशेष, पुरातत्वविदों का दावा- ये हैं 1800 साल पुराने

Hidden Ruins Of Roman-Era City In Egypt: मिस्र के पुरातत्वविदों ने दावा किया है कि उन्हें 1,800 साल पुराना "रोमन काल का पूरा आवासीय महानगर" मिला है. इसमें कांसे और तांबे के रोमन सिक्के भी मिले हैं.

Hidden Ruins Of Roman-Era City In Egypt: मिश्र में रोमन काल के एक शानदार महानगर के अवशेष मिले हैं. इन अवशेषों में उस दौर में रोमन लोगों के रहन-सहन की झलक मिलती है. मिस्र के पुरातत्वविदों ने दक्षिणी शहर लक्सर के केंद्र में 1,800 साल पुराने "रोमन-युग से पूरे आवासीय महानगर" खोजने का दावा किया है. मिस्र की प्राचीन वस्तुओं की सुप्रीम काउंसिल (Egypt's Supreme Council Of Antiquities) के चीफ मुस्तफ़ा वज़ीरी के मुताबिक, ''यह शहर "लक्सर के पूर्वी तट का सबसे पुराना और सबसे महत्वपूर्ण शहर है" और दूसरी और तीसरी शताब्दी का है.''

अनोखी पुरातात्विक खोज है

दक्षिणी मिस्र के शहर लक्सर में मिस्र के पुरातत्वविदों ने रोमन काल के आवासीय महानगर में कई आवासीय भवनों सहित दो पिजन टावर और कई धातु कार्यशालाएं खोजी हैं. यही नहीं शोधकर्ताओं ने कार्यशालाओं के अंदर बर्तनों, कांसे और तांबे के रोमन सिक्कों का संग्रह भी मिला है. यह मिस्र में एक अनोखी पुरातात्विक खोज है.

दरअसल यहां खुदाई आम तौर पर मंदिरों और मकबरों की होती है. लक्सर के इस पश्चिमी तट को खास तौर पर राजा और रानी की मशहूर घाटी होने के तौर पर जाना जाता है. साल 2021 में भी मिस्र के पुरातत्वविदों ने लक्सर के पश्चिमी तट पर 3,000 साल पुराने खोए हुए सुनहरे शहर (Lost Golden City) की खोज का ऐलान किया था. तब पुरातात्विक टीम ने इसके मिस्र के  अब तक के सबसे बड़े प्राचीन शहर  होने का दावा किया था. 

पर्यटन उद्योग को पटरी पर लाने की कवायद

मिस्र में इस तरह की खोजों को लेकर आलोचकों का कहना है कि खुदाई में बढ़ोतरी ने इस तरह की खोजों को प्राथमिकता दी है जो सख्त वैज्ञानिक जांच पर मीडिया का ध्यान खीचेंगी. हालांकि पिरामिड के इस देश में इस तरह की यह खोज राजनीतिक उथल-पुथल के साथ- साथ कोविड-19 (COVID-19) महामारी के बाद वहां के अहम पर्यटन क्षेत्रों को पुनर्जीवित करने की अहम कोशिशों का हिस्सा है.

मिस्र सरकार की योजना गीज़ा पिरामिड के आधार पर बने ग्रैंड इजिप्शियन संग्रहालय के लंबे वक्त से टलते जा रहे उद्घाटन को करने की है.  दरअसल मिस्र सरकार का मकसद यहां 2028 तक सालाना 30 मिलियन विजिटर को लाना है, जो महामारी से पहले 13 मिलियन से अधिक थे.

ये भी पढ़ेंः

India Egypt: भारत-मिस्र दोस्ती बनेगी मिसाल, सामरिक साझेदारी के जरिए अफ्रीका-एशिया में इंडिया की बढ़ेगी धाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget