स्कोप्जे (मैसिडोनिया): दुबई से भागकर मैसिडोनिया पहुंची एक महिला ने शरण के लिए भावुक अनुरोध किया है. बताते चलें कि इस बाल्कन देश ने उसे शरण देने से मना कर दिया, जिसके बाद उसने भावुक अनुरोध किया है. सीएनएन की मंगलवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑनलाइन पोस्ट और एक वीडियो में हिंद मोहम्मद अलबलूकी (42) ने कहा है कि पति से तलाक मांगने पर परिवार ने उसे धमकी दी, जिसके बाद वो दुबई से भागकर मैसिडोनिया पहुंची है.
मैसिडोनिया में शरण के लिए उसके अनुरोध को चार फरवरी को देश के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि "नस्ल, धर्म, राष्ट्रीयता या राजनीतिक संबद्धता के आधार पर उसका उत्पीड़न होने का कोई सबूत नहीं है." मंत्रालय ने कहा कि उसने अलबलूकी को स्वेच्छा से देश छोड़ने के लिए 15 दिनों की अवधि दी है. निर्णय की प्रतीक्षा करते हुए, अलबलूकी को आव्रजन हिरासत में रखा जा रहा है, जहां वो सात दिसंबर से है.
वीडियो
मैसिडोनिया में रहने वाले अलबलूकी के मित्र नेनाद दमित्रोव उनको (अलबलूकी) हिरासत में लिए जाने के बाद से उनके ट्विटर अकाउंट को देख रहे हैं. उन्होंने सीएनएन को बताया कि वह उनसे एक क्रूज शिप पर मिले थे और तबसे उनके संपर्क में हैं. उन्होंने बताया कि अलबलूकी दो अक्टूबर को परिवार द्वारा शौचालय जाने की अनुमति दिए जाने के बाद भाग निकली थी.
ये भी देखें
उड़ा राजनीति का राफेल निकला नया ई-मेल!
