एक्सप्लोरर

1 अरब डॉलर लोन के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान तो दुबई के बैंकों ने कर दिया ऐलान- हम आपको...

पहले फिलीपीन के एक बैंक ने पाकिस्तान में राजकोषीय स्थिरता को मजबूत करने और सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन में सुधार के लिए 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर के कार्यक्रम को मंजूरी दी थी.

पाकिस्तान को एक महीने बाद एक और बड़ा लोन मिला है. पाकिस्तान जिस बदहाली से गुजर रहा है, उसमें वहां की जनता के लिए रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना में भी मुश्किल हो रही है. इस आर्थिक संकट से उबरने के लिए पाकिस्तान संयुक्त अरब अमीरात पहुंच गया, जहां पांच बैंकों ने मिलकर पांच साल के लिए उसे एक अरब डॉलर का कर्ज दिया है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार पाकिस्तान ने एक अरब अमेरिकी डॉलर के पांच वर्षीय 'सिंडिकेटेड टर्म फाइनेंस' पर हस्ताक्षर किए हैं. सिंडिकेटेड टर्म फाइनेंस एक तरह का ऋण है जिसमें दो या दो से अधिक बैंक या वित्तीय संस्थान मिलकर एक ही उधारकर्ता (व्यक्ति, कंपनी या सरकार) को यह प्रदान करते हैं.

पाकिस्तानी वित्त मंत्रालय ने बुधवार (18 जून, 2025) को एक बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि दुबई इस्लामिक बैंक, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, अबू धाबी इस्लामिक बैंक, शारजाह इस्लामिक बैंक, अजमान बैंक और एचबीएल ने मिलकर पाकिस्तान को एक अरब डॉलर का कर्ज दिया. मंत्रालय के अनुसार दुबई इस्लामिक बैंक ने एकमात्र इस्लामिक वैश्विक समन्वयक के रूप में काम किया, जबकि स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक इसके प्रमुख प्रबंधक रहे. अन्य वित्तपोषकों में अबू धाबी इस्लामिक बैंक, शारजाह इस्लामिक बैंक, अजमान बैंक और एचबीएल शामिल हैं.

बयान में कहा गया, वित्त मंत्रालय ने एडीबी (एशियाई विकास बैंक) कार्यक्रम ‘उन्नत संसाधन संग्रहण और उपयोग सुधार की नीति-आधारित गारंटी द्वारा आंशिक रूप से गारंटीकृत 100 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सिंडिकेटेड टर्म फाइनेंस सुविधा पर हस्ताक्षर किए हैं.'

मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने करीब ढाई वर्ष के बाद पश्चिम एशिया वित्तीय बाजार में सफलतापूर्वक प्रवेश किया जो राजकोषीय स्थिरता में बाजार के नए भरोसे और पाकिस्तान के व्यापक आर्थिक संकेतकों में समग्र सुधार का संकेत देता है. यह लेन-देन पश्चिम एशिया के बैंकों के साथ पाकिस्तान सरकार की नई साझेदारी की शुरुआत का भी प्रतीक है.

वित्त मंत्री के सलाहकार खुर्रम शहजाद ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, 'पाकिस्तान को एडीबी समर्थित गारंटी और पश्चिम एशिया के बैंकों के मजबूत समर्थन से एक अरब अमेरिकी डॉलर का ऐतिहासिक वित्तपोषण प्राप्त हुआ है.' इस महीने की शुरुआत में, फिलीपीन स्थित बैंक ने पाकिस्तान में राजकोषीय स्थिरता को मजबूत करने और सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन में सुधार के लिए 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर के कार्यक्रम को मंजूरी दी थी.

पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की मदद से 2023-24 में दिवाला होने से बाल-बाल बच गया था. इसके बाद पिछले साल इसने अच्छे नतीजों के साथ अपनी अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए काम किया. इसके 30 जून को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों में, इसने 1.8 अरब अमेरिकी डॉलर का चालू खाता अधिशेष दर्ज किया जिसने इसे ऋणदाताओं का विश्वास हासिल करने में मदद की. पाकिस्तान एक जुलाई से 30 जून तक के वित्त वर्ष का अनुसरण करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारे CDF आसिम मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', PAK में लगे जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
'मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
'घूसखोर पंडत' विवाद पर अखिलेश यादव की एंट्री, बीजेपी पर आरोप लगाते हुए क्या-क्या कहा?
'घूसखोर पंडत' विवाद पर अखिलेश यादव की एंट्री, बीजेपी पर आरोप लगाते हुए क्या-क्या कहा?
US PoK Map: अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
WI vs SCO: 11 छक्के 13 चौके, शिमरोन हेटमायर ने तूफानी अर्धशतक जड़ रचा इतिहास, वेस्टइंडीज ने बनाए 182 रन
11 छक्के 13 चौके, शिमरोन हेटमायर ने तूफानी अर्धशतक जड़ रचा इतिहास, वेस्टइंडीज ने बनाए 182 रन

वीडियोज

Jagadhatri:❤️🤔गुलाब से होगा प्यार का फैसला, क्या Jagadhatri कहेगी दिल की बात?
Bollywood News: ‘पान की दुकान’ पर झूमा इंटरनेट, दिशा पटानी का कातिलाना अंदाज़ वायरल!
India-US Trade Deal:किन उत्पादों पर नहीं लगेगा शुल्क और किन उत्पादों की नहीं होगी एंट्री,जानिए सबकुछ
India-US Trade Deal:भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर Congress ने साधा निशाना, कह दी बड़ी बात! | America
IPO Alert: Fractal Analytics IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे CDF आसिम मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', PAK में लगे जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
'मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
'घूसखोर पंडत' विवाद पर अखिलेश यादव की एंट्री, बीजेपी पर आरोप लगाते हुए क्या-क्या कहा?
'घूसखोर पंडत' विवाद पर अखिलेश यादव की एंट्री, बीजेपी पर आरोप लगाते हुए क्या-क्या कहा?
US PoK Map: अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
WI vs SCO: 11 छक्के 13 चौके, शिमरोन हेटमायर ने तूफानी अर्धशतक जड़ रचा इतिहास, वेस्टइंडीज ने बनाए 182 रन
11 छक्के 13 चौके, शिमरोन हेटमायर ने तूफानी अर्धशतक जड़ रचा इतिहास, वेस्टइंडीज ने बनाए 182 रन
Box Office: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने कमा डाले 400 करोड़, लेकिन 'उरी' और 'गदर 2' को इस मामले में नहीं दे पाई मात
'बॉर्डर 2' ने कमा डाले 400 करोड़, लेकिन 'उरी' और 'गदर 2' को इस मामले में नहीं दे पाई मात
India-US Trade Deal: 'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
बदल गया टोल टैक्स चुकाने का तरीका, बिना टोल प्लाजा के कटेगा टोल
बदल गया टोल टैक्स चुकाने का तरीका, बिना टोल प्लाजा के कटेगा टोल
घर में रहने वालों को भी बीमार कर रहा पीएम2.5, जानें इनडोर पॉल्यूशन कितना खतरनाक?
घर में रहने वालों को भी बीमार कर रहा पीएम2.5, जानें इनडोर पॉल्यूशन कितना खतरनाक?
Embed widget