एक्सप्लोरर

ट्रंप ने 41 प्रतिशत तक लगाया टैरिफ, आदेश पर किए साइन, जानें भारत समेत 70 से ज्यादा देशों पर कब से होगा लागू

Donald Trump US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लागू करने के आदेश पर साइन कर दिया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लेते हुए कई देशों पर टैरिफ लागू करने के आदेश पर साइन कर दिया है. ट्रंप ने 10 से 41 प्रतिशत तक टैरिफ का आदेश जारी किया. उनका कहना है कि यह कदम अमेरिका को आर्थिक सुरक्षा देगा और व्यापार में सालों से चल रहे असंतुलन को भी दूर करेगा. व्हाइट हाउस ने एक फैक्टशीट जारी की है, जिसमें 70 से ज्यादा देशों के टैरिफ रेट का जिक्र है.

'हिन्दुस्तान टाइम्स' की खबर के मुताबिक नए टैरिफ रेट में भारत से निर्यात पर 25%, ताइवान से आने वाले माल पर 20% और दक्षिण अफ्रीका से आने वाले माल पर 30% टैरिफ शामिल है. पाकिस्तान पर 19 प्रतिशत और जापान पर 15 प्रतिशत टैरिफ लगा है. इसी तरह इजरायल पर 15 प्रतिशत और इराक पर 35 प्रतिशत टैरिफ लगा है. ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका पर 30 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया पर 15 प्रतिशत और श्रीलंका पर 20 प्रतिशत टैरिफ लगाया है.

कब से लागू होगा नया टैरिफ रेट

व्हाइट हाउस की तरफ से जारी हुई फैक्टशीट में बताया गया है कि टैरिफ रेट 1 अगस्त से लागू होना था, लेकिन नए आदेश के एक हफ्ते बाद से लागू करने की बात कही गई है. ट्रंप ने कनाडा को लेकर एक अलग ही सिस्टम बना दिया है. रॉयटर्स की खबर के मुताबिक कनाडा पर 35 प्रतिशत टैरिफ लगा है. यह पहले 25 प्रतिशत था. अमेरिका ने आरोप लगाया है कि कनाडा अवैध नशीली दवाइओं के संकट को रोकने में फेल हुआ है.

नए टैरिफ का क्या होगा असर

ट्रंप के नए टैरिफ रेट से अमेरिकी कंपनियों पर भी बोझ पड़ सकता है. उनका कहना है कि ये रेट विदेशी निर्यातकों पर असर डालेगा, लेकिन यह भी दावा किया जा रहा है कि इसका अधिकतर भार अमेरिका की कंपनियों पर पड़ेगा. इससे अमेरिका में महंगाई बढ़ सकती है.

किस देश पर कितना लगा टैरिफ 

  • अफगानिस्तान -15%
  • अल्जीरिया - 30%
  • अंगोला -15%
  • बांग्लादेश - 20%
  • बोलीविया - 15%
  • बोस्निया और हर्ज़ेगोविना -30%
  • बोत्सवाना - 15%
  • ब्राजील - 10%
  • ब्रुनेई - 25%
  • कंबोडिया -19%
  • कैमरून - 15%
  • इक्वाडोर 15%
  • इक्वेटोरियल गिनी 15%
  • घाना - 15%
  • गुयाना 15%
  • आइसलैंड 15%
  • भारत 25%
  • इंडोनेशिया 19%
  • इराक 35%
  • इजरायल 15%
  • जापान 15%
  • जॉर्डन 15%
  • कजाकिस्तान - 25%
  • लाओस 40%
  • लेसोथो 15%
  • लीबिया 30%
  • लिकटेंस्टीन - 15%
  • मेडागास्कर - 15%
  • मलावी 15%
  • मलेशिया 19%
  • म्यांमार 40%
  • नामीबिया 15%
  • नाउरू 15%
  • न्यूजीलैंड 15%
  • निकारागुआ 18%
  • नाइजीरिया 15%
  • पाकिस्तान 19%
  • दक्षिण अफ्रीका - 30%
  • दक्षिण कोरिया - 15%
  • श्रीलंका - 20%
  • स्विट्जरलैंड - 39%
  • सीरिया 41%
  • ताइवान 20%
  • थाईलैंड 19%
  • तुर्किए 15%
  • वियतनाम - 20%
  • जिम्बाब्वे - 15%

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहबाज ने नहीं भरी हामी, फिर भी मुनीर सऊदी में पाकिस्तानी सेना भेजने को तैयार
शहबाज ने नहीं भरी हामी, फिर भी मुनीर सऊदी में पाकिस्तानी सेना भेजने को तैयार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
रियाद एयरपोर्ट पर धमाका, विमान से निकला धुआं, हूति बोले- ‘हमने बैलिस्टिक मिसाइल से...’
रियाद एयरपोर्ट पर धमाका, विमान से निकला धुआं, हूति बोले- ‘हमने बैलिस्टिक मिसाइल से...’

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget