एक्सप्लोरर

'समझौता या टैरिफ? अब पुतिन से मिलकर बात करूंगा', रूस-यूक्रेन वॉर पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने चिंता जताई है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रही इस जंग में हर रोज सैनिक मर रहे हैं. रूस अब तक 8 लाख सैनिक खो चुका है. उन्होंने कहा कि दशकों में ऐसा नहीं देखा गया.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सत्ता संभालते ही रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को रुकवाने की कोशिश में जुट गए हैं. उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन के साथ समझौता कर लेना चाहिए वरना उन्हें टैरिफ और प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा सकता है. डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह जल्द ही पुतिन से मुलाकात करके इस मुद्दे पर बात करेंगे.

इससे पहले उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि पुतिन को यूक्रेन में बेवकूफी भरी जंग खत्म करनी नहीं तो रूस को ऊंचे शुल्क और प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा. 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (22 जनवरी, 2025) को अपने स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर यह बात कही थी.

गुरुवार को ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, 'मुझे लगता है कि उन्हें (पुतिन को) समझौता करना चाहिए.' जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि रूस पर प्रतिबंध पुतिन को बातचीत करने के लिए मजबूर करेंगे, तो उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता.'

उन्होंने कहा, 'रूस को एक समझौता करना चाहिए. हो सकता है कि वे समझौता करना चाहते हों. मुझे लगता है, मैंने जो सुना है, उसके अनुसार पुतिन मुझसे मिलना चाहेंगे और हम जल्द से जल्द मिलेंगे. मैं तुरंत मिलूंगा. युद्ध के मैदान में सैनिक मारे जा रहे हैं..'

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से ऐसा कोई युद्धक्षेत्र नहीं देखा गया... और मेरे पास ऐसी तस्वीरें हैं जिन्हें आप नहीं देखना चाहेंगे. हर दिन इतनी संख्या में सैनिक मारे जा रहे हैं, जैसा हमने दशकों में नहीं देखा. इस युद्ध को समाप्त करना अच्छा होगा. यह एक हास्यास्पद युद्ध है.'

एक अन्य सवाल के जवाब में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन समझौता करने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा, 'वह (यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की) समझौता करने के लिए तैयार हैं. वह रुकना चाहते हैं. वह ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने बहुत सारे सैनिक खो दिए हैं. रूस ने भी ऐसा ही किया. रूस ने ज्यादा सैनिक खोए, उसने 8,00,000 सैनिक खो दिए.'

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही युद्ध विराम समझौता नहीं हुआ, तो उनके पास रूस द्वारा अमेरिका और अन्य भागीदार देशों को बेची जाने वाली किसी भी वस्तु पर शुल्क, कर और प्रतिबंध लगाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं होगा.

 

यह भी पढ़ें:-
शार्ली हेब्दो के ऑफिस के बाहर हमला करने वाले पाकिस्तानी को 30 साल की जेल, कहा- मुझे लगा पाकिस्तान का यही कानून है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के डेलीगेशन ने कचरे के डिब्बे में फेंके चीनी गिफ्ट, एयरफोर्स वन के सुरक्षा प्रोटोकॉल ने खींचा ध्यान
ट्रंप के डेलीगेशन ने कचरे के डिब्बे में फेंके चीनी गिफ्ट, एयरफोर्स वन के सुरक्षा प्रोटोकॉल ने खींचा ध्यान
Trump China Visit: ट्रंप ने टिकटॉक पर शेयर किया चीन दौरे का वीडियो, अचानक क्यों कर दिया डिलीट? सोशल मीडिया पर मचा बवाल
ट्रंप ने टिकटॉक पर शेयर किया चीन दौरे का वीडियो, अचानक क्यों कर दिया डिलीट? सोशल मीडिया पर मचा बवाल
ट्रंप का बीजिंग में ‘निर्दयतापूर्ण अपमान’ के बाद जाते-जाते जिनपिंग ने दिया ये यादगार गिफ्ट
ट्रंप का बीजिंग में ‘निर्दयतापूर्ण अपमान’ के बाद जाते-जाते जिनपिंग ने दिया ये यादगार गिफ्ट
3 करोड़ बैरल तेल भारत में होगा रिजर्व, 5 अरब डॉलर का निवेश... PM मोदी के UAE ट्रिप से मिले ये रिटर्न्स
3 करोड़ बैरल तेल भारत में होगा रिजर्व, 5 अरब डॉलर का निवेश... PM मोदी के UAE ट्रिप से मिले ये रिटर्न्स

वीडियोज

Sansani: 7 फेरों से पहले खौफनाक हादसा ! | Crime News
Petrol-Diesel Price Hike | Janhit with Chitra Tripathi: महंगाई का 'जेब जलाओ' मिशन चालू! | Inflation
Bharat Ki Baat : सरकार ने माना..'नीट पेपर लीक हुआ' | NEET Paper Leak | CBI | Dharmendra Pradhan
Petrol-Diesel Price | Sandeep Chaudhary: पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़ेंगे LPG के दाम? | Inflation News
Petrol-Diesel CNG Price Hike: आम आदमी को महंगाई का करंट, CNG की कीमतें बढ़ी | Inflation News | Delhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले का मास्टमाइंड पीवी कुलकर्णी अरेस्ट, CBI जांच में अब तक क्या पता चला?
NEET पेपर लीक मामले का मास्टमाइंड पीवी कुलकर्णी अरेस्ट, CBI जांच में अब तक क्या पता चला?
दिल्ली को नहीं मिलेगी गर्मी से कोई राहत, बढ़ता तापमान करेगा परेशान, जानें आज का मौसम
दिल्ली को नहीं मिलेगी गर्मी से कोई राहत, बढ़ती गर्मी करेगी परेशान, बरतें सावधानी
ट्रंप के डेलीगेशन ने कचरे के डिब्बे में फेंके चीनी गिफ्ट, एयरफोर्स वन के सुरक्षा प्रोटोकॉल ने खींचा ध्यान
ट्रंप के डेलीगेशन ने कचरे के डिब्बे में फेंके चीनी गिफ्ट, एयरफोर्स वन के सुरक्षा प्रोटोकॉल ने खींचा ध्यान
Vicky Kaushal Birthday: बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रही हैं विक्की कौशल की ये 5 बड़ी फिल्में
बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रही हैं विक्की कौशल की ये 5 बड़ी फिल्में
BAN vs PAK Second Test Live Streaming: बाबर आजम बाहर, जानें कब और कहां देखें बांग्लादेश-पाकिस्तान मुकाबला
BAN vs PAK Second Test Live Streaming: बाबर आजम बाहर, जानें कब और कहां देखें बांग्लादेश-पाकिस्तान मुकाबला
3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…
3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…
Trump China Visit: ट्रंप ने टिकटॉक पर शेयर किया चीन दौरे का वीडियो, अचानक क्यों कर दिया डिलीट? सोशल मीडिया पर मचा बवाल
ट्रंप ने टिकटॉक पर शेयर किया चीन दौरे का वीडियो, अचानक क्यों कर दिया डिलीट? सोशल मीडिया पर मचा बवाल
सिंगर Jubin Nautiyal ने खरीदी सेकंड हैंड BMW i7, जानें कितनी खास है ये लग्जरी इलेक्ट्रिक कार
सिंगर Jubin Nautiyal ने खरीदी सेकंड हैंड BMW i7, जानें कितनी खास है ये लग्जरी इलेक्ट्रिक कार
Embed widget