एक्सप्लोरर

'अगर आज सीजफायर नहीं हुआ तो...', पुतिन संग मुलाकात से पहले ट्रंप का बड़ा बयान

Trump Putin Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया कि जब तक रूस-यूक्रेन युद्ध नहीं रुकता, तब तक कोई व्यापार नहीं होगा. ट्रंप ने कहा कि अगर बैठक अच्छी नहीं रही तो वे घर चले जाएंगे.

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से होने वाली मीटिंग से पहले बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वह पुतिन के साथ बैठक में सीजफायर चाहते हैं और अगर आज ऐसा नहीं हुआ तो उन्हें खुशी नहीं होगी. यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने की संभावनों पर अलास्का में ट्रंप और पुतिन चर्चा करने वाले हैं. पूरी दुनिया इस बैठक पर नजर बनाए हुई है.

हम चाहते हैं कि हत्याएं रोकी जाए- ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि उन्हें अभी इस बात का अंदाजा नहीं है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी शिखर वार्ता सफल कैसे होगी. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हत्याएं रोकी जाए और इसलिए सीजफायर होना बहुत जरूरी है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक उनसे पूछा गया कि बैठक को सफल बनाने के लिए क्या करना होगा? इसके जवाब में ट्रंप ने कहा, "मैं आपको यह नहीं बता सकता. मुझे नहीं पता. कोई निश्चित बात नहीं है. मैं कुछ चीजें चाहता हूं, जिसमें सीजफायर शामिल है."

बैठक अच्छी नहीं रही तो चला जाऊंगा घर- ट्रंप

'ट्रंप ने स्पष्ट किया कि जब तक रूस-यूक्रेन युद्ध नहीं रुकता, तब तक कोई व्यापार नहीं होगा. रूस-यूक्रेन सीजफायर को लेकर उन्होंने कहा, "मैं ये अपने लिए नहीं कर रहा हूं. मुझे इसकी जरूरत नहीं है. मैं अपने देश पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं. बहुत से लोगों की जान बचाने के लिए मैं ऐसा कर रहा हूं. अगर बैठक अच्छी नहीं रही तो मैं किसी को फोन नहीं करूंगा सीधा घर चला जाऊंगा. हालांकि अगर बैठक अच्छी रही तो मैं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूरोप के नेताओं को फोन करूंगा."

जेलेंस्की चाहते हैं कि जल्द से जल्द सीजफायर हो यूक्रेन को सुरक्षा का भरोसा दिया जाए. अमेरिकी चैनल फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने कहा कि ऐसी संभावना है कि अमेरिका यूरोपीय देशों के साथ मिलकर यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी दे सकता है, लेकिन नाटो के रूप में ऐसा नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि शांति समझौते के तहत रूस को जमीन देने का फैसला यूक्रेन को करना होगा. ट्रंप ने साफ किया कि वह यूक्रेन के लिए बातचीत करने नहीं आए हैं, बल्कि पुतिन को बातचीत की मेज पर लाने अलास्का आए हैं.

ट्रंप ने बताया कैसे होगा सीजफायर?

ट्रंप पहले ही रूस को चेतावनी दे चुके हैं कि अगर पुतिन युद्ध खत्म करने पर सहमत नहीं होते तो बहुत कड़े नतीजे भुगतने होंगे. ट्रंप का साफ कहना है कि सीजफायर पर बात तभी बुनेगी जब दोनों देश किसी तरह का लैंड स्वैप यानी जमीन के आदान-प्रदान पर सहमत हों. हालांकि जेलेंस्की ने बार-बार कहा कि वह पूर्वी यूक्रेन का क्षेत्र रूस को नहीं देंगे. जेलेंस्की के अनुसार अगर वे रूस को डोनबास दे देंगे तो पुतिन तीसरा युद्ध शुरू कर देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम के हरे-नीले पानी ने कैसे ली 15 भारतीयों की जान? चश्मदीदों ने क्या बताया? जानिए इनसाइड स्टोरी
वियतनाम के हरे-नीले पानी ने कैसे ली 15 भारतीयों की जान? चश्मदीदों ने क्या बताया? जानिए इनसाइड स्टोरी
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget