एक्सप्लोरर

पन्नू मर्डर की साजिश के आरोप तय करने वाले अटॉर्नी को ट्रंप ने हटाया, अब ये अधिकारी लेगा जगह

US Attorney: डोनाल्ड ट्रंप ने इस नियुक्ति की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि न्यूयॉर्क के जे क्लेटन न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के लिए यूएस अटॉर्नी होंगे.

Jay Clayton Will Be New US Attorney: भारतीय नागरिक विकास पर पन्नू के मर्डर की साज़िश के आरोप तय करने वाले न्यूयार्क दक्षिणी डिस्ट्रिक्ट के अटॉर्नी डमयिन विलियम्स की जगह अब जे क्लेटॉन लेंगे. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया साइट Truth Social पर लिखा कि मुझे यह घोषणा करने में ख़ुशी हो रही है कि जे क्लेटॉन को न्यूयॉर्क के दक्षिणी ज़िले का यूएस अटॉर्नी बनाने का निर्णय लिया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि न्यूयॉर्क के जे क्लेटन, जो मेरे पहले कार्यकाल के दौरान यू.एस. सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के अध्यक्ष थे, जहां उन्होंने एक अविश्वसनीय काम किया था, को न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के लिए यू.एस. अटॉर्नी के रूप में नामित किया गया है.”

ट्रंप ने बताया मजबूत योद्धा

ट्रंप ने आगे लिखा, “जे क्लेटॉन एक बहुत ही सम्मानित वकील और लोक सेवक रहे हैं. इन्होंने पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग और कानून की डिग्री प्राप्त की, और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र की डिग्री हासिल की. वह वर्तमान में सुलिवन एंड क्रॉमवेल के वरिष्ठ नीति सलाहकार, कई सार्वजनिक और निजी कंपनियों के बोर्ड सदस्य और व्हार्टन बिजनेस स्कूल और पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में कैरी लॉ स्कूल में सहायक प्रोफेसर हैं. जे सच्चाई के लिए एक मजबूत योद्धा बनने जा रहे हैं क्योंकि हम अमेरिका को फिर से महान बना रहे हैं.”

पिछले अटॉर्नी ने लगाए थे ये आरोप

बता दें कि अमेरिका ने अक्टूबर में एक पूर्व भारतीय अधिकारी पर न्यूयॉर्क में रहने वाले खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की 'हत्या की साजिश रचने' का आरोप लगाया था. अमेरिकी न्याय विभाग ने पूर्व अधिकारी पर हत्या के लिए भाड़े पर हायरिंग और मनी लॉन्ड्रिंग का भी आरोप लगाया था. अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक बी गारलैंड ने 17 अक्टूबर 2024 को सुनवाई के दौरान कहा था, 'आज के आरोप दर्शाते हैं कि न्याय विभाग अमेरिकियों को निशाना बनाने, उन्हें खतरे में डालने और उन अधिकारों को कमजोर करने के प्रयासों को बर्दाश्त नहीं करेगा, जिनका हर अमेरिकी नागरिक हकदार है. इस मामले में जिन दो लोगों के नाम सामने आए हैं वे 39 वर्षीय विकास यादव और 53 वर्षीय निखिल गुप्ता है. इनमें से विकास को भारतीय खुफिया विभाग का स्टाफ बताया गया था. हालांकि भारत सरकार ने इसका खंडन किया था.

ये भी पढ़ें

'हादसे की जांच हो, दोषियों पर कार्रवाई हो', झांसी अग्निकांड पर मल्लिकार्जुन खरगे की मांग

साल 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. संसद भवन, भारतीय राजनीति, विदेश नीति और ग्राउंड रिपोर्ट पर फोकस. उत्तर प्रदेश की सियासत पर पैनी नज़र रखते हैं. इजराइल-ईरान युद्ध, इजराइल-हमास युद्ध, चीन-ताइवान तनाव, तुर्किए भूकंप ग्राउंड ज़ीरो से कवर चुके हैं. इजराइल वॉर डायरी पुस्तक के लेखक भी हैं. यूपी विधानसभा चुनाव 2027 पर यूपी चुनाव का विशाल विश्लेषण नाम से एक विशेष कार्यक्रम भी होस्ट करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलैंड में स्कूल के अंदर महिला ने किया हमला, 3 लोग घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
पोलैंड में स्कूल के अंदर महिला ने किया हमला, 3 लोग घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget