एक्सप्लोरर

भारत पर ट्रंप के टैरिफ से अमेरिका को ही होगा नुकसान! जानें इंडिया पर क्यों डिपेंड है US

अमेरिका के नए टैरिफ नियमों ने पूरी दुनिया में हलचल मचा रखी है. खासकर साउथ एशिया के देशों में इसको लेकर असर देखा जा रहा है. हालांकि, कई मामलों में अमेरिका भारत पर ही निर्भर है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत से फार्मास्यूटिकल्स के निर्यात पर टैरिफ लगाने को लेकर फार्मास्यूटिकल्स सेक्टर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है. हालांकि ट्रंप के इस फैसले को लेकर अभी कोई स्पष्टता नहीं है. डोनाल्ड ट्रंप के भारत के फार्मास्यूटिकल्स के निर्यात पर टैरिफ लगाने से ना सिर्फ अमेरिका में दवाएं महंगी होंगी बल्कि अमेरिका में भारतीय दवाओं की कमी भी हो सकती है.

भारत की सबसे बड़ी दवा निर्माता कंपनी सन फार्मा के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चेयरमैन दिलीप सांघवी ने कहा, 'उनकी कंपनी अमेरिका को 1 डॉलर से 5 डॉलर के बीच दवाएं बेचती है और ऐसे में अमेरिका की तरफ से 10-25 प्रतिशत टैरिफ लगाने से कीमतों में बदलाव होगा. इसके अलावा टैरिफ बढ़ जाने से मैन्युफैक्चरर्स पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.

'कीमतें बढ़ने से ग्राहकों पर बढ़ेगा बोझ' 
सन फार्मा के मैनेजिंग डायरेक्टर दिलीप सांघवी ने कहा,'अमेरिका में बेची जाने वाली दवाओं के लिए लाभ मार्जिन इतना कम है कि टैरिफ को झेल पाने की क्षमता काफी सीमित है. उन्होंने आगे कहा, 'आखिरकार दवा की बढ़ी कीमतों से कस्टमर ही प्रभावित होगा. वित्तीय वर्ष 2024 में सन फार्मा ने अपनी कुल सेल्स का 32 प्रतिशत (47,800) करोड़ अमेरिका को निर्यात किया था जो कि भारत की मार्केट से 31 प्रतिशत अधिक है.

'अमेरिका में जेनेरिक दवाओं की बड़ी डिमांड'
भारत में दवा बनाने वाली तीसरी सबसे बड़ी कंपनी सिपला के ग्लोबल सीईओ उमंग वोहरा ने कहा,'अमेरिका से भारत में फार्मास्युटिकल उत्पादों के इंपोर्ट की मात्रा उतनी महत्वपूर्ण नहीं है.' उन्होंने आगे कहा, 'अगर कोई बड़ा दवा ब्रांड (अमेरिका या यूरोप से) भारत में बहुत अधिक कीमतों पर दवाएं बेचता है तो हमारे समाज के एक बड़े वर्ग में इसे खरीदने की क्षमता नहीं है. भारत में टैरिफ किसी भी मामले में 0% से 10% के बीच है और ज्यादातर जीवनरक्षक दवाओं पर यह शून्य है.'

सिपला के ग्लोबल सीईओ उमंग वोहरा ने कहा, 'दूसरी तरफ अमेरिका को भारतीय कंपनियों से बहुत कम टैरिफ की जरूरत है क्योंकि जेनेरिक दवा इंडस्ट्री ही एकमात्र ऐसा उद्योग है जो उनके (अमेरिकी) स्वास्थ्य देखभाल के खर्च को कम करता है.'

ये भी पढ़े:

Sanjay Bhandari Extradition Case: लंदन हाईकोर्ट से भारत को लगा बड़ा झटका, प्रत्यर्पण के खिलाफ संजय भंडारी की अपील मंजूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान युद्ध पूरी तरह हो जाएगा खत्म, डोनाल्ड ट्रंप ने बताया टाइम
US-ईरान युद्ध पूरी तरह हो जाएगा खत्म, डोनाल्ड ट्रंप ने बताया टाइम
यूक्रेन और कनाडा के बीच हुई बड़ी डिफेंस डील, लड़ने के लिए देगा मिसाइल
यूक्रेन और कनाडा के बीच हुई बड़ी डिफेंस डील, लड़ने के लिए देगा मिसाइल
भारत की GDP ग्रोथ देखकर IMF को लगा शॉक, बोला- 'नतीजे दिखाते हैं कि...'
भारत की GDP ग्रोथ देखकर IMF को लगा शॉक, बोला- 'नतीजे दिखाते हैं कि...'
बांग्लादेश के टैंक ब्लास्ट के पीछे PAK, क्वालिटी चेक में फेल बारूद थमाया
बांग्लादेश के टैंक ब्लास्ट के पीछे PAK, क्वालिटी चेक में फेल बारूद थमाया

वीडियोज

Sansani: मंच पर डांसर या लेडी डॉन! | Bihar News
Mumbai News | Breaking News: लोकल में हादसा..ट्रेन से नीचे गिरी महिला | Maharashtra
BRICS Summit 2026 India | Janhit: शी भारत आ रहे हैं..कितना 'भरोसा' ला रहे है? | ABP News | Jinping
Mayawati Expels Akash Anand | Akhilesh Yadav: मायावती के फैसले से वोट 'आनंद' किसे? | UP Election
Iran US War | Donald Trump | Sandeep Chaudhary: खाड़ी में का तांडव...फिर पड़ेगी महंगाई की मार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश के टैंक ब्लास्ट के पीछे PAK, क्वालिटी चेक में फेल बारूद थमाया
बांग्लादेश के टैंक ब्लास्ट के पीछे PAK, क्वालिटी चेक में फेल बारूद थमाया
'AMU में विवादित जमीन पर PM मोदी के नाम से बने हॉस्टल', छात्र ने उठाई मांग
'AMU में विवादित जमीन पर PM मोदी के नाम से बने हॉस्टल', छात्र ने उठाई मांग
पुतिन का खाना कौन बनाता है, कौन टेस्ट करता है, सुरक्षा कौन करता है? जानें सब
पुतिन का खाना कौन बनाता है, कौन टेस्ट करता है, सुरक्षा कौन करता है? जानें सब
टीम इंडिया को झटका, इस शख्स ने BCCI को सौंपा इस्तीफा
टीम इंडिया को झटका, इस शख्स ने BCCI को सौंपा इस्तीफा
'मिर्जापुर द मूवी' में जितेंद्र कुमार ने विक्रांस मैसी को किया रिप्लेस, श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'जीतू ने जो किया वो...'
'मिर्जापुर द मूवी' में जितेंद्र ने किया विक्रांत मैसी को रिप्लेस, श्वेता बोलीं- 'जीतू ने जो किया वो...'
BRICS के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी संग मीटिंग, जानें क्या है शेड्यूल
BRICS के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी संग मीटिंग, जानें क्या है शेड्यूल
'मुझे बेचारा कहना सही है...', सम्राट चौधरी के बयान पर बोले प्रशांत किशोर
'मुझे बेचारा कहना सही है...', सम्राट चौधरी के बयान पर बोले प्रशांत किशोर
दिल्ली में फिर बरसेंगे बादल, मिलेगी गर्मी से राहत, जानें IMD अपडेट
दिल्ली में फिर बरसेंगे बादल, मिलेगी गर्मी से राहत, जानें IMD अपडेट
Embed widget