एक्सप्लोरर

Donald Trump Threat BRICS: भारत और चीन को ट्रंप की सीधी धमकी, कहा- 'ऐसा किया तो 100 फीसदी टैरिफ लगाऊंगा'

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने BRICS देशों को धमकी दी है कि अगर उन्होंने अमेरिकी डॉलर की जगह नई करेंसी बनाई तो 100% टैरिफ लगाया जाएगा और अमेरिकी बाजार से बाहर कर दिया जाएगा.

Donald Trump Threat BRICS: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत, चीन समेत ब्रिक्स देशों को धमकी दी है. ट्रंप ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि ब्रिक्स देश यह समझ लें कि वे अमेरिकी डॉलर को रिप्लेस नहीं कर सकते. ऐसा करने की अगर कोशिश हुई तो अमेरिका इन देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाएगा.

ट्रंप ने कहा कि अगर ब्रिक्स अमेरिकी डॉलर को चुनौती देने के लिए अपनी नई करेंसी शुरू करेगा तो उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. उन्हें अमेरिकी बाजार से बाहर कर दिया जाएगा. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका तमाशबीन नहीं रहेगा और इस खतरे का जवाब देगा.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर ट्रंप ने क्या लिखा?

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा कि BRICS देश अमेरिकी डॉलर के वर्चस्व को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं. हम इसे चुपचाप नहीं देखेंगे. अगर BRICS नई करेंसी बनाते हैं या किसी अन्य करेंसी को सपोर्ट करते हैं तो उन पर 100 फीसदी टैरिफ लगाएगा. अगर ऐसा हुआ तो BRICS देशों के लिए अमेरिकी बाजार के दरवाजे बंद हो जाएंगे.

BRICS क्यों बना रहा है अपनी करेंसी?
BRICS में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका जैसे देश शामिल हैं. ये समूह वैश्विक तौर पर अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम करना चाहता है. BRICS देश अपने व्यापार को ब्रिक्स करेंसी की मदद से  शुरू करने की योजना बना रहे हैं. रूस और चीन पहले से ही डॉलर के बजाय युआन और अन्य मुद्राओं में व्यापार कर रहे हैं. अब ब्रिक्स की इस नई करेंसी से अमेरिका की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है.

अमेरिका को BRICS की करेंसी से क्या खतरा है?
अगर BRICS अपनी करेंसी लॉन्च करता है तो यह अमेरिकी डॉलर के वर्चस्व को कमजोर कर सकता है. अमेरिका की वैश्विक शक्ति का एक बड़ा कारण डॉलर का प्रभुत्व है. अगर दुनिया डॉलर के बजाय BRICS की मुद्रा को अपनाने लगे तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था को झटका लग सकता है.

क्या BRICS ट्रंप की धमकी से डर जाएगा?
चीन और रूस पहले से ही डॉलर से दूर जाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं. भारत और ब्राजील भी अपने व्यापार में डॉलर की जगह स्थानीय करेंसी को बढ़ावा देने की सोच रहे हैं. हालांकि,अमेरिका का टैरिफ लगाने का फैसला BRICS देशों को और मजबूती से अपनी मुद्रा अपनाने के लिए प्रेरित कर सकता है.

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने ले लिया ऐसा फैसला कि मोहम्मद यूनुस की उड़ी नींद, बांग्लादेश में संकट में हजारों लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपकी माताजी और दादीजी... वोट चोरी के राहुल के आरोपों पर भरी संसद में अमित शाह और कंगना ने याद दिलाया गांधी परिवार का इतिहास
आपकी माताजी और दादीजी... वोट चोरी के राहुल के आरोपों पर भरी संसद में अमित शाह और कंगना ने याद दिलाया गांधी परिवार का इतिहास
Hanumangarh Farmers Protest: हनुमानगढ़ में इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का बवाल, महापंचायत से पहले माहौल फिर गरम
हनुमानगढ़ में इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का बवाल, महापंचायत से पहले माहौल फिर गर्म
म्यांमार में गृहयुद्ध से हाहाकार, अस्पताल में एयर-स्ट्राइक से 30 लोगों की मौत, इस देश पर दुनियाभर की नजरें क्यों?
म्यांमार में गृहयुद्ध से हाहाकार, अस्पताल में एयर-स्ट्राइक से 30 लोगों की मौत, इस देश पर दुनियाभर की नजरें क्यों?
IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में बगैर हेड कोच के उतरेगी पंजाब किंग्स, जानें रिकी पोंटिंग के शामिल न होने की वजह
IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में बगैर हेड कोच के उतरेगी पंजाब किंग्स, जानें रिकी पोंटिंग के शामिल न होने की वजह

वीडियोज

Maharashtra अकेला Crypto Tax King — 3 साल में ₹661 करोड़ दे डाले!| Paisa Live
Rajasthan Hanumangarh Farmers Meeting: किसानों ने बुलाई 11 बजे बड़ी बैठक, होगा बड़ा ऐलान?
Rajasthan Farmer Protest: हनुमानगढ़ में पथराव, किसान- पुलिस में झड़प
Hanumangarh Farmers Protest: हनुमानगढ़ में भड़के किसान, महापंचायत में 'महा'बवाल!
Bollywood News: बाॅलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें | Salman Khan | Mumbai | Diljit Dosanjh

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपकी माताजी और दादीजी... वोट चोरी के राहुल के आरोपों पर भरी संसद में अमित शाह और कंगना ने याद दिलाया गांधी परिवार का इतिहास
आपकी माताजी और दादीजी... वोट चोरी के राहुल के आरोपों पर भरी संसद में अमित शाह और कंगना ने याद दिलाया गांधी परिवार का इतिहास
Hanumangarh Farmers Protest: हनुमानगढ़ में इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का बवाल, महापंचायत से पहले माहौल फिर गरम
हनुमानगढ़ में इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का बवाल, महापंचायत से पहले माहौल फिर गर्म
म्यांमार में गृहयुद्ध से हाहाकार, अस्पताल में एयर-स्ट्राइक से 30 लोगों की मौत, इस देश पर दुनियाभर की नजरें क्यों?
म्यांमार में गृहयुद्ध से हाहाकार, अस्पताल में एयर-स्ट्राइक से 30 लोगों की मौत, इस देश पर दुनियाभर की नजरें क्यों?
IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में बगैर हेड कोच के उतरेगी पंजाब किंग्स, जानें रिकी पोंटिंग के शामिल न होने की वजह
IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में बगैर हेड कोच के उतरेगी पंजाब किंग्स, जानें रिकी पोंटिंग के शामिल न होने की वजह
किसी की उड़ी नींद, कोई जाग कर बिता रही पूरी रात, मां बनने के बाद कैटरीना, परिणीति चोपड़ा और कियारा का ऐसा हो गया है हाल
मां बनने के बाद कैटरीना, परिणीति चोपड़ा और कियारा का कैसा हो गया है हाल? जानें यहां
BSSC ने जारी किया गृह विभाग के आरक्षी लिपिक का रिजल्ट, 297 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए सफल; जानें आगे की प्रक्रिया
BSSC ने जारी किया गृह विभाग के आरक्षी लिपिक का रिजल्ट, 297 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए सफल; जानें आगे की प्रक्रिया
फास्टैग वाली गाड़ियों की KYV कराने में कितना लगता है पैसा? जान लें काम की बात
फास्टैग वाली गाड़ियों की KYV कराने में कितना लगता है पैसा? जान लें काम की बात
Christmas 2025 Decoration: घर पर कागज से कैसे बनाएं सुंदर क्रिसमस ट्री? बच्चों संग ऐसे करें सजावट
घर पर कागज से कैसे बनाएं सुंदर क्रिसमस ट्री? बच्चों संग ऐसे करें सजावट
Embed widget