एक्सप्लोरर

एपस्टीन को लेकर रिपोर्ट पर भड़के ट्रंप, वॉल स्ट्रीट जर्नल को कोर्ट में घसीटा, मांगा 10 मिलियन डॉलर का मुआवजा

Donald Trump on WSJ: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉल स्ट्रीट जर्नल और उसके मालिकों पर 10 अरब डॉलर का मानहानि का मुकदमा दायर किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि अखबार ने झूठी रिपोर्ट प्रकाशित की.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (18 जुलाई, 2025) को वॉल स्ट्रीट जर्नल और उसके मालिकों पर करारा हमला बोलते हुए 10 अरब डॉलर (करीब 83,000 करोड़ रुपये) का मानहानि का मुकदमा दायर किया है. यह मुकदमा फ्लोरिडा की संघीय अदालत में दर्ज किया गया है, जिसमें ट्रंप ने न्यूज कॉर्प के मालिक रूपर्ट मर्डोक, डाउ जोन्स कंपनी और वॉल स्ट्रीट जर्नल के दो पत्रकारों को प्रतिवादी बनाया है.

ट्रंप का आरोप है कि वॉल स्ट्रीट जर्नल ने जानबूझकर एक झूठी और आपत्तिजनक रिपोर्ट प्रकाशित की, जिसमें दावा किया गया कि 2003 में उन्होंने कुख्यात निवेशक जेफरी एपस्टीन को जन्मदिन पर एक मैसेज भेजा था. इस मैसेज में एक अश्लील चित्र और "उनके साझा रहस्यों" का जिक्र था. ट्रंप ने इस रिपोर्ट को बेबुनियाद, झूठी और चरित्र हनन करने वाली बताया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने किया ये बड़ा दावा

अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि यह रिपोर्ट उनकी प्रतिष्ठा और राजनीतिक करियर को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से प्रकाशित की गई. ट्रंप का दावा है कि इस झूठी खबर से उन्हें गंभीर आर्थिक और सामाजिक क्षति हुई है. उन्होंने ट्रुथ सोशल पर अपनी प्रतिक्रिया में लिखा, “मैं रूपर्ट मर्डोक को अदालत में कटघरे में खड़ा करने का इंतजार कर रहा हूं. उसका कचरे का ढेर अखबार, वॉल स्ट्रीट जर्नल, अब जवाबदेह होगा. यह मुकदमा एक ऐतिहासिक अनुभव होने वाला है."

ट्रंप लंबे समय से मुख्यधारा की मीडिया पर पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग का आरोप लगाते रहे हैं. अब उन्होंने मर्डोक को सीधे अदालत में घसीट लिया है. वहीं डाउ जोन्स, न्यूज कॉर्प और मर्डोक की ओर से इस मुकदमे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. 

ट्रंप ने पहले भी सार्वजनिक रूप से दी थी चेतावनी

गौरतलब है कि डाउ जोन्स वॉल स्ट्रीट जर्नल के मालिक हैं और यह न्यूज कॉर्प की सहायक कंपनी है. ट्रंप ने इससे पहले भी सार्वजनिक रूप से चेतावनी दी थी कि अगर झूठी रिपोर्टिंग नहीं रुकी तो वह मर्डोक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे.

ये भी पढ़ें-

ब्रिटेन में 16 साल हो जाएगी वोटिंग की उम्र, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान को मिला 'काले सोने' का खजाना, एक महीने में तीसरी बड़ी खोज, क्या मुनीर के देश से मिटेगी भुखमरी
पाकिस्तान को मिला 'काले सोने' का खजाना, एक महीने में तीसरी बड़ी खोज, क्या मुनीर के देश से मिटेगी भुखमरी
ठाणे: AIMIM की युवा पार्षद सहर शेख को असदुद्दीन ओवैसी ने किया मैसेज, 'आप बहुत ही...'
AIMIM की युवा पार्षद सहर शेख को असदुद्दीन ओवैसी ने किया मैसेज, 'आप बहादुर बाप की बेटी'
मैच फिक्सिंग में सने बांग्लादेश के हाथ, टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच मुंह दिखाने लायक नहीं रहा BCB; जानें पूरा मामला
मैच फिक्सिंग में सने बांग्लादेश के हाथ, टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच मुंह दिखाने लायक नहीं रहा BCB
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?

वीडियोज

BJP Money: भारतीय जनता पार्टी के पास कितना पैसा है? PM MODI | BJP | ABPLIVE
NEET छात्रा की मौत का गुनहगार कौन, Bihar Police पर परिवार ने लगाए संगीन आरोप
Trump के बयान से Market में तूफानी तेजी | Sensex +850, Nifty उछला | Gold-Silver Crash | Paisa Live
Top News: अभी की बड़ी खबरें | Greenland | Prayagraj | RSS | Delhi Weather Update | T20
Delhi News : दिल्ली के मंगोलपुरी में बदमाशों ने चाकू से गोदकर कर दी हत्या, लोग देखते रहे

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को मिला 'काले सोने' का खजाना, एक महीने में तीसरी बड़ी खोज, क्या मुनीर के देश से मिटेगी भुखमरी
पाकिस्तान को मिला 'काले सोने' का खजाना, एक महीने में तीसरी बड़ी खोज, क्या मुनीर के देश से मिटेगी भुखमरी
ठाणे: AIMIM की युवा पार्षद सहर शेख को असदुद्दीन ओवैसी ने किया मैसेज, 'आप बहुत ही...'
AIMIM की युवा पार्षद सहर शेख को असदुद्दीन ओवैसी ने किया मैसेज, 'आप बहादुर बाप की बेटी'
मैच फिक्सिंग में सने बांग्लादेश के हाथ, टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच मुंह दिखाने लायक नहीं रहा BCB; जानें पूरा मामला
मैच फिक्सिंग में सने बांग्लादेश के हाथ, टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच मुंह दिखाने लायक नहीं रहा BCB
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
धुरंधर को ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे? इस दिन से स्ट्रीम हो रही रणवीर सिंह की फिल्म
धुरंधर को ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे? इस दिन से स्ट्रीम हो रही रणवीर सिंह की फिल्म
Hidden Signs Of Kidney Damage: सिर्फ पुरुषों में दिखते हैं किडनी डैमेज के ये लक्षण, 99% लोग कर देते हैं इग्नोर
सिर्फ पुरुषों में दिखते हैं किडनी डैमेज के ये लक्षण, 99% लोग कर देते हैं इग्नोर
जोमैटो राइडर ने जीता दिल... डिलीवरी के बीच सड़क पर भटकते पिल्ले की बचाई जान, वीडियो वायरल
जोमैटो राइडर ने जीता दिल... डिलीवरी के बीच सड़क पर भटकते पिल्ले की बचाई जान, वीडियो वायरल
26 जनवरी की मुख्य परेड से कितनी अलग होती है फुल ड्रेस रिहर्सल? जानें हर बात
26 जनवरी की मुख्य परेड से कितनी अलग होती है फुल ड्रेस रिहर्सल? जानें हर बात
Embed widget