एक्सप्लोरर

US Politics: व्हाइट हाउस में फिर गरमाया माहौल, कैबिनेट मीटिंग में भिड़े मस्क, देखते रहे डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump: राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में विदेश मंत्री मार्को रूबियो और एलन मस्क के बीच सरकारी कर्मचारियों की कटौती पर तीखी बहस हुई. ये नोकझोंक इतनी बढ़ गई कि ट्रंप खुद हैरान रह गए.

Cabinet Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कैबिनेट बैठक में उस समय तनाव बढ़ गया जब विदेश मंत्री मार्को रूबियो और उद्योगपति एलन मस्क के बीच तीखी बहस हो गई. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ये बहस कर्मचारियों में की गई कटौती के मुद्दे पर हुई. इस दौरान रूबियो ने मस्क पर झूठ बोलने का आरोप लगाया जिससे माहौल और गरमा गया.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार इस बैठक में ट्रंप ने अपने कैबिनेट प्रमुखों को स्पष्ट कर दिया कि सरकारी एजेंसियों में स्टाफिंग और नीति को लेकर अंतिम फैसला उन्हीं का होगा न कि मस्क का. जानकारी के अनुसार हाल के दिनों में अमेरिका में सरकारी एजेंसियों में बड़े पैमाने पर छंटनी की गई है जिससे कई विभाग प्रभावित हुए हैं. इस मुद्दे पर रूबियो और मस्क के बीच तीखी बहस हो गई.

अमेरिका में बड़े पैमाने पर नौकरियों में कटौती

ट्रंप प्रशासन ने सरकारी नौकरियों में भारी कटौती की है जिसे लेकर कई विभागों में असंतोष है. ट्रंप का कहना है कि सरकार पर 36 लाख करोड़ डॉलर का कर्ज है और इसे कम करने के लिए कड़े फैसले लेने की जरूरत है. पिछले साल अमेरिका को करोड़ों डॉलर का घाटा हुआ था जिसे देखते हुए सरकारी खर्चों में कटौती की जा रही है.

ट्रंप ने बहस को किया खारिज

जब ट्रंप से इस बहस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे खारिज कर दिया. उन्होंने कहा "ऐसा कुछ नहीं हुआ. कोई क्लैश नहीं हुआ. एलन और मार्को बहुत अच्छे से पेश आते हैं और दोनों शानदार काम कर रहे हैं." ट्रंप ने रूबियो की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने विदेश मंत्री के रूप में शानदार काम किया है वहीं मस्क को एक अनोखा और प्रभावशाली व्यक्ति बताया.

पहले भी हो चुकी हैं तीखी बहसें

इससे पहले भी ट्रंप प्रशासन में तीखी बहसें हो चुकी हैं. हाल ही में व्हाइट हाउस में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की और ट्रंप के बीच शांति प्रस्ताव को लेकर गर्मागर्म बहस हुई थी. ट्रंप ने जेलेंस्की पर समझौता न करने का आरोप लगाया था और कहा था कि अमेरिका ने यूक्रेन को 350 अरब डॉलर और सैन्य उपकरण दिए हैं लेकिन उनके रुख में बदलाव नहीं आया.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूएन में क्षेत्रीय आतंकवाद पर चर्चा, पाक की भूमिका पर क्या बोला पैनल?
यूएन में क्षेत्रीय आतंकवाद पर चर्चा, पाक की भूमिका पर क्या बोला पैनल?
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'टूट चुकी थी, समझ नहीं आ रहा था क्या करूं', स्मित मच्छार की पत्नी सोनल का छलका दर्द
'टूट चुकी थी, समझ नहीं आ रहा था क्या करूं', स्मित मच्छार की पत्नी सोनल का छलका दर्द
Explained: H-1B वीजा बंद करने की फिराक में अमेरिका? लेबर डिपार्टमेंट की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
H-1B वीजा बंद करने की फिराक में US? लेबर डिपार्टमेंट की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget