कतर पर एयरस्ट्राइक करने के बाद से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्डट्रंपइजरायल के पीएमबेंजामिननेतन्याहू के नाराज हैं. ट्रंपकीनाराजगीअबएकबारफिरसामनेआईहैजबउन्होंनेनेतन्याहूकेलिएआपत्तिजनकशब्दोंकाइस्तेमालकरदिया. ट्रंपनेअमेरिकीविदेशमंत्रीमार्कोंरुबियो से कहा कि नेतन्याहू उन्हें बहुत परेशान कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने सार्वजनिक तौर पर ये भी कहा कि वह नेतन्याहू से संबंध नहीं तोड़ेंगे.

नेतन्याहू से खुश नहीं हैं डोनाल्ड ट्रंप

वॉलस्ट्रीटजर्नल की रिपोर्ट के अनुसारहालहीमेंट्रंपनेअपनेशीर्षसहयोगियोंसेकहाकिवहबेंजामिननेतन्याहूसेखुशनहींहैं. ट्रंपनेइसतरहकीप्रतिक्रियातबदीजबवहहमास पर इजरायली हमले के बाद विदेश मंत्री मार्कोरुबियो सहित वरिष्ठ सहयोगियों से इस मुद्दे पर बात कर रहे थे. इस महीने की शुरुआत में हमास अधिकारियों को निशाना बनाते हुए इजरायल ने दोहा में एक बिल्डिंग पर बमबारी की, जिसमें कई लोगों की मौत हुई. अमेरिका का कहना है कि उसे पहले से इस हमले के बारे में खबर नहीं थी.

इजरायल की ओर से कतर पर हमला के बाद क्या बोला यूएस

अमेरिका के अनुसार उसे इस हमले की खबर तब मिली जब इसे रोका नहीं जा सकता था. हालांकि अमेरिकी न्यूज वेबसाइट Axios ने इजरायली अधिकारियों के हवाले से बताया कि ट्रंप प्रशासन को इस हमले के बारे में पहले से पता था. इस हमले के बाद ट्रंप और शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों ने कतर के प्रधानमंत्री से मुलाकात की. विदेश मंत्री मार्कोरुबियो इस पर चर्चा करने के लिए इजरायल और फिर कतर गए. ट्रंप ने वादा किया कि इजरायल उनकी धरती पर दोबारा हमला नहीं करेगा.

अगले हफ्ते ट्रंप ने मिलेंगे नेतन्याहू

बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार (17 सितंबर 2025) को कहा कि उन्हें अगले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान व्हाइट हाउस में ट्रंप से मिलने के लिए आमंत्रित किया गया है. उन्होंने कहा था कि कतर में हमास नेताओं पर हमला करने के बाद उन्होंने ट्रंप से कई बार फोन पर बात की और उनकी बतचीत काफी अच्छी रही. ट्रंप ने युद्ध समाप्त करने के लिए हमास के साथ समझौता करने के लिए इजरायल पर सार्वजनिक दबाव डालने से भी इनकार कर दिया है.

ये भी पढ़ें : 'मैंने नहीं दिया था गोली चलाने का आदेश, जांच करा लो', नेपाल में Gen-Z प्रदर्शनों में 72 मौतों पर बोले पूर्व PM ओली