एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर में PAK ने मार गिराए थे राफेल? इस रिपोर्ट ने खोल दी चीन और पाकिस्तान के दावों की पोल

Anti-Rafale jets Campaign: फ्रांस ने आरोप लगाया है कि चीन और पाकिस्तान मिलकर राफेल लड़ाकू विमानों के खिलाफ झूठा प्रचार कर रहे हैं ताकि उनकी अंतरराष्ट्रीय बिक्री को नुकसान पहुंचे.

Anti-Rafale jets Campaign: भारत और अन्य देशों में इस्तेमाल हो रहे फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमान को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है. फ्रांस की खुफिया एजेंसियों का कहना है कि चीन ने एक सुनियोजित अभियान चलाया है, जिसका मकसद राफेल विमानों की छवि को खराब करना और उनके विदेशी सौदों को नुकसान पहुंचाना है. इस अभियान में झूठी खबरें, AI-जनरेटेड फर्जी फोटो, और सोशल मीडिया पर गुमराह करने वाली पोस्टें शामिल थीं. फ्रांस का दावा है कि इस तरह की गतिविधियों के पीछे चीन और पाकिस्तान की मिलीभगत हो सकती है. वहीं, चीन ने सभी आरोपों को खारिज किया है.

चीन की कोशिश- राफेल की छवि खराब करना
फ्रांसीसी खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के विदेशों में स्थित दूतावासों के डिफेंस अटैशे ने दूसरे देशों के अधिकारियों से मुलाकात कर राफेल की आलोचना की और चीनी लड़ाकू विमानों को बेहतर विकल्प के रूप में पेश किया. इसका उद्देश्य था कि संभावित ग्राहक राफेल की जगह चीन के जेट खरीदें.

पाकिस्तान का दावा, भारत का जवाब साफ नहीं
मई 2025 में भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने 5 भारतीय लड़ाकू विमान गिराए, जिनमें 3 राफेल भी शामिल थे. भारत ने इस दावे की पुष्टि नहीं की. भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल ने कहा कि नुकसान युद्ध का हिस्सा होता है, लेकिन राफेल को लेकर सीधे कुछ नहीं कहा.

फ्रांस का जवाब- गलत जानकारी फैलाई गई
राफेल बनाने वाली कंपनी डसॉल्ट एविएशन के CEO एरिक ट्रापिए ने पाकिस्तान के दावों को 'झूठा और गलत' बताया. फ्रांस का कहना है कि सोशल मीडिया पर राफेल का मलबा दिखाने वाली फर्जी तस्वीरें, AI से बने नकली वीडियो और हजारों नए अकाउंट्स के ज़रिए इस झूठ को फैलाया गया.

फ्रांस की चिंता: सिर्फ विमान नहीं, राष्ट्रीय छवि निशाने पर
फ्रांस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि यह हमला सिर्फ राफेल पर नहीं, बल्कि फ्रांस की टेक्नोलॉजी, विश्वसनीयता और रणनीतिक स्वतंत्रता पर है. यह हमला देश की औद्योगिक छवि और साझेदारी की साख को नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया.

चीन का जवाब- आरोप बेबुनियाद
फ्रांस के आरोपों पर चीन के रक्षा मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी कि यह 'पूरी तरह झूठ और बेबुनियाद' हैं. चीन ने कहा कि वह हमेशा सैन्य निर्यात में जिम्मेदार और संतुलित नीति अपनाता है और शांति व स्थिरता में सहयोग करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान, शेख हसीना की आवामी लीग नहीं लड़ पाएगी चुनाव
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान, शेख हसीना की पार्टी नहीं लड़ पाएगी चुनाव
Exclusive: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में एंट्री तय! पार्टी के भीतर चल रही बड़ी प्लानिंग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में एंट्री तय! पार्टी के भीतर चल रही बड़ी प्लानिंग
Indigo Flight Cancellation: इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इस क्रिकेटर पर लगा रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला
इस क्रिकेटर पर लगा रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला

वीडियोज

Paridhi Sharma की Untold Journey: Jodha Akbar Audition, Pankaj Tripathi Moment और Mumbai Struggle की Real Story
3I ATLAS घूमा और खिंच गई फोटो; नई तस्वीर अचंभित करने वाली! | ABPLIVE
Dhurandhar Lyari Real Story Explained: कहानी रहमान डकैत की ल्यारी की, जहां जन्मा असली रहमान डकैत!
BJP Chief New Update: यूपी बीजेपी चीफ का नाम तय, जानिए कौन होगा नया चेहरा? |ABPLIVE
Who is Real Rehman Dakait: कौन था रहमान डकैत... जानिए इस गैंगस्टर की असली कहानी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान, शेख हसीना की आवामी लीग नहीं लड़ पाएगी चुनाव
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान, शेख हसीना की पार्टी नहीं लड़ पाएगी चुनाव
Exclusive: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में एंट्री तय! पार्टी के भीतर चल रही बड़ी प्लानिंग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में एंट्री तय! पार्टी के भीतर चल रही बड़ी प्लानिंग
Indigo Flight Cancellation: इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इस क्रिकेटर पर लगा रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला
इस क्रिकेटर पर लगा रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला
TRP List: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टॉप 5 से बाहर, 'गंगा मां की बेटियां' ने टॉप 3 में बनाई जगह, जानें टीआरपी में कौन निकला आगे
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टॉप 5 से बाहर, 'गंगा मां की बेटियां' ने टॉप 3 में बनाई जगह
अरे बच्चे पैदा करेंगे... फेरों में पंडित जी ने दूल्हा-दुल्हन को खिलवा दी अजब कसम, वीडियो देख उड़ गए यूजर्स के भी होश
अरे बच्चे पैदा करेंगे... फेरों में पंडित जी ने दूल्हा-दुल्हन को खिलवा दी अजब कसम, वीडियो देख उड़ गए यूजर्स के भी होश
क्या नाना-नानी की प्रॉपर्टी पर होता है नाती-नतिनी का हक, अगर सिंगल गर्ल चाइल्ड है तो क्या नियम?
क्या नाना-नानी की प्रॉपर्टी पर होता है नाती-नतिनी का हक, अगर सिंगल गर्ल चाइल्ड है तो क्या नियम?
सिविल सेवा में बढ़ा महिलाओं का दबदबा, 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी; इंजीनियरिंग उम्मीदवारों की फिर चली धाक
सिविल सेवा में बढ़ा महिलाओं का दबदबा, 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी; इंजीनियरिंग उम्मीदवारों की फिर चली धाक
Embed widget