एक्सप्लोरर

चीन ने कहा – कोरोना वायरस पर संयुक्त राष्ट्र में चीन के खिलाफ की गई ट्रंप की टिप्पणी ‘मनगढ़ंत झूठ’ से भरी

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेंगबिन ने ट्रंप की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिकी नेता की संयुक्त राष्ट्र महासभा में चीन को लेकर टिप्प्णी तथ्यों से परे थी और मनगढ़ंत से भरी हुई थी.

बीजिंगः चीन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में बीजिंग के खिलाफ सख्त टिप्पणी के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बुधवार को निशाना साधते हुए कहा कि उनके आरोप परोक्ष तौर पर ‘‘राजनीतिक उद्देश्यों’’ से प्रेरित और ‘‘मनगढ़ंत झूठ’’ से भरे हुए थे. ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ‘‘चीनी वायरस’’ की महामारी को नियंत्रित करने में विफल रहने के लिए संयुक्त राष्ट्र को चीन को जिम्मेदार ठहराना चाहिए जिससे पूरी दुनिया में लगभग दस लाख लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें दो लाख अमेरिकी नागरिक शामिल हैं.

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेंगबिन ने ट्रंप की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिकी नेता की संयुक्त राष्ट्र महासभा में चीन को लेकर टिप्प्णी ‘‘तथ्यों से परे थी और मनगढ़ंत से भरी हुई थी.’’

मंच का राजनीतिक उद्देश्यों के लिये इस्तेमाल वांग ने कहा, ‘‘परोक्ष तौर पर राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित होकर, राष्ट्रपति ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र के मंच का इस्तेमाल चीन के खिलाफ निराधार आरोप लगाने के लिए किया चीन इन आरोपों का दृढ़ता से विरोध करता है. इस तरह के कृत्यों ने फिर से दिखाया है कि एकपक्षवाद और धौंस दिखाना दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘झूठ को किसी भी तरह से सच्चाई के तौर पर पेश नहीं किया जा सकता. दुनिया को कोविड-19 में चीन के रिकॉर्ड के बारे में पूरी तरह से पता है.’’ उन्होंने कहा कि यह वायरस पूरी मानव जाति का साझा दुश्मन है. उन्होंने कहा, ‘‘चीन वायरस का एक पीड़ित है और देश ने वायरस के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में अपना योगदान दिया है.’’

ट्रंप ने मांग की कि चीन को इस वायरस को काबू में करने के लिए विफल रहने पर जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए जहां से कोरोना वायरस सामने आया है.

महामारी की समय पर दी दुनिया को जानकारी वांग ने गत वर्ष दिसम्बर में वुहान में इस वायरस के पहली बार सामने आने के बाद चीन की ओर से इसके खिलाफ कदम उठाने में देरी किये जाने के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि चीन ने महामारी के बारे में जानकारी दी, इस वायरस की पहचान की और इसके बारे में जानकारी जितनी जल्दी संभव हुआ दुनिया के साथ साझा की. उन्होंने कहा, ‘‘जब मनुष्य से मनुष्य में संक्रमण फैलने की पुष्टि हुई, चीन ने तत्काल वुहान से सभी निकास बंद करने का निर्णय किया.’’

उन्होंने कहा कि 31 जनवरी को अमेरिका ने चीन से सीधी उड़ान निलंबित कर दी. जब दो फरवरी को अमेरिका ने सभी चीनी नागरिकों के लिए अपनी सीमाएं बंद की उस समय अमेरिका में मात्र दो दर्जन मामले सामने आये थे. वांग ने साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का भी बचाव किया जिस पर ट्रंप ने आरोप लगाया है कि वह वस्तुत: चीन से नियंत्रित है.

यह भी पढ़ें-

चीन ने नेपाल की जमीन पर किया 'कब्जा', विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, बोले- 'बैक ऑफ चाइना' 

सऊदी अरब में 4 अक्टूबर से शुरू होगा उमराह, 1 नवंबर से विदेशियों को भी इजाजत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
Israel US Iran War Live: इजरायल का बड़ा हमला, ईरानी सुप्रीम लीडर चुनने के लिए हो रही थी वोटिंग, वहीं दागी मिसाइल
Live: इजरायल का बड़ा हमला, ईरानी सुप्रीम लीडर चुनने के लिए हो रही थी वोटिंग, वहीं दागी मिसाइल
ईरान पर हमले के लिए नेतन्याहू ने US को उकसाया, ट्रंप का किया ब्रेनवॉश? चौंकाने वाली रिपोर्ट
ईरान पर हमले के लिए नेतन्याहू ने US को उकसाया, ट्रंप का किया ब्रेनवॉश? चौंकाने वाली रिपोर्ट
टेक्सास गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा की मौत, कौन थीं सविता शान, जिन्हें प्रोफेसर ने बताया सुपरस्टार?
टेक्सास गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा की मौत, कौन थीं सविता शान, जिन्हें प्रोफेसर ने बताया सुपरस्टार?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget