China Restaurant Fire: चीन के पूर्वोत्तर इलाके में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. बुधवार 28 सितंबर को पूर्वोत्तर चीन के एक रेस्तरां में आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए. स्थानीय सरकार ने वीबो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि चांगचुन शहर के एक रेस्तरां में दोपहर 12:40 बजे आग लग गई. बयान में कहा गया है कि दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और खोज और बचाव कार्य पूरा कर लिया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
China Restaurant Fire: चीन में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 17 लोगों की मौत, तीन घायल
ABP Live | 28 Sep 2022 03:28 PM (IST)
China Fire: स्थानीय सरकार ने वीबो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि चांगचुन शहर के एक रेस्तरां में दोपहर 12:40 बजे आग लग गई.
चीन में रेस्टरां में लगी भीषण आग (फाइल फोटो)