बीजिंग: चीन के सबसे लंबे मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन की सफलता से पता चलता है कि देश अंतरिक्ष यात्रियों को लंबे समय तक अंतरिक्ष मिशनों के लिए वहां रखने में सक्षम है. एक अंतरिक्ष विशेषज्ञ ने बुधवार को यह बात कही.
उन्होंने कहा कि दो अंतरिक्ष यात्रियों को ले गए शेन्झू-11 मानवयुक्त अंतरिक्षयान को 17 अक्टूबर को प्रक्षेपित किया गया था और यह 18 नवंबर को वापस धरती पर लौट आया था. इसने अंतरिक्ष में चीन की पहली अंतरिक्ष प्रयोगशाला तियांगयोंग-2 के साथ जुड़कर एक कॉप्लेक्स का निर्माण किया था.
एस्ट्रॉनॉट सेंटर ऑफ चाइना के साथ मिलकर अंतरिक्ष यात्री प्रणाली बनाने वाले उप मुख्य डिजाइनर हुआंग वेइफेन ने बताया कि यह दोनों अंतरिक्ष यात्री तुरंत अंतरिक्ष के पर्यावरण के आदी बन गए थे और उन्होंने इस दौरान उत्कृष्ट शारीरिक और मानसिक क्षमता का प्रदर्शन किया. उन्होंने सफलतापूर्वक सभी की योजनाबद्ध वैज्ञानिक प्रयोगों को समाप्त किया.