एक्सप्लोरर

ट्रंप ने बनाया पुतिन संग मीटिंग का प्लान तो खुश हुआ चीन, लेकिन धीरे से दे दी अमेरिका को वॉर्निंग

Russia Ukraine War: चीन और रूस एक-दूसरे के काफी अहम साझेदार हैं. यूक्रेन पर किए गए रूसी हमलों की आलोचना से चीन ने दूरी बनाकर रखी है. इसके साथ ही रूस को हथियार देने के आरोपों से भी इनकार करता रहा है.

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए दुनियाभर के देश कोशिशों में जुटे हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जंग रोकने की कवायद तेज कर दी है. इसी कड़ी में ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सऊदी अरब में मुलाकात का भी ऐलान कर दिया है. वहीं, चीन ने ट्रंप के इस फैसले का स्वागत किया है. 

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने ब्रिटेन दौरे पर कहा कि उनका देश यूक्रेन में युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका और रूस के बीच बनी 'साझा समझ' का स्वागत करता है. हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस शांति वार्ता में यूरोप को अहम भूमिका निभानी चाहिए.

रूस संग दोस्ती नहीं छोड़ेगा चीन!

वांग यी ने कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से चीन ने इसका सियासी तौर पर हल निकालने की वकालत की है. क्या चीन युद्ध रोकने का दबाव बनाने के लिए रूस से गैस खरीदना बंद करने पर विचार करेगा के सवाल पर वांग ने कहा, 'यह असंभव है और सुरक्षित नहीं है. हमें अपने लोगों के लिए जिम्मेदार होना चाहिए.'

उन्होंने कहा, 'शांति हासिल करने के तमाम प्रयासों को चीन देखना पसंद करता है. इसमें  पिछले कुछ दिनों में अमेरिका और रूस के बीच बनी साझा सहमति भी शामिल है.' उन्होंने कहा, 'सभी लोगों को सही समय पर शांति वार्ता में हिस्सा लेना चाहिए. यूरोप को युद्ध के मूल कारण को संबोधित करने में अहम भूमिका निभानी चाहिए, क्योंकि ये उसी की धरती पर हो रहा है.'

चीन और रूस एक-दूसरे के काफी अहम साझेदार हैं. यूक्रेन पर किए गए रूसी हमलों की आलोचना से चीन ने दूरी बनाकर रखी है. इसके साथ ही रूस को हथियार देने के आरोपों से भी इनकार करता रहा है.

अमेरिका को दे डाली वॉर्निंग

अमेरिका के साथ संबंधों को लेकर वांग यी ने कहा कि चीन अंतरराष्ट्रीय संबंधों से निपटने में आदेशों और नियमों को महत्व देता है. उन्होंने कहा कि वह मजबूत, स्थिर और टिकाऊ रिश्ते बनाने के लिए अमेरिका के साथ काम करने के लिए तैयार है.

हालांकि, उन्होंने अमेरिका को साफ शब्दों में चेतावनी भी दे डाली. उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि अमेरिका हमारे साथ उसी दिशा में काम कर सकता है, लेकिन अगर अमेरिका अभी भी चीन को दबाने और नियंत्रित करने के लिए प्रतिबद्ध है तो हमारे पास अंत तक साथ निभाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है.'

ये भी पढ़ें:

ट्रंप-पीएम मोदी की बैठक से शराब के शौकीनों को मिली गुड न्यूज! भारत ने उठाया ये बड़ा कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Iran Peace Talks In Pakistan Live: थोड़ी देर में शहबाज शरीफ से मिलेगा ईरानी डेलीगेशन, जेडी वेंस पहुंचे इस्लामाबाद, मुनीर-डार ने किया वेलकम
Live: थोड़ी देर में शहबाज से मिलेगा ईरानी डेलीगेशन, जेडी वेंस पहुंचे इस्लामाबाद, मुनीर-डार ने किया वेलकम
पाकिस्तान में जेडी वेंस की धमाकेदार एंट्री, आखिर क्यों अमेरिका ने उन्हीं पर लगाया शांति का सबसे बड़ा दांव
पाकिस्तान में जेडी वेंस की धमाकेदार एंट्री, आखिर क्यों अमेरिका ने उन्हीं पर लगाया शांति का सबसे बड़ा दांव
'साजिश का सरगना...', ईरान से युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप पर भड़कीं कमला हैरिस, कहा- अमेरिका ने खो दिया वैश्विक प्रभाव
'साजिश का सरगना...', ईरान से युद्ध को लेकर ट्रंप पर भड़कीं कमला हैरिस, कहा- US ने खो दिया वैश्विक प्रभाव
US Iran Ceasefire Talks In Islamabad: पाकिस्तान में होने वाली अमेरिका-ईरान वार्ता फेल हुई तो क्या होगा? डोनाल्ड ट्रंप ने बताया बैकअप प्लान
पाकिस्तान में होने वाली अमेरिका-ईरान वार्ता फेल हुई तो क्या होगा? डोनाल्ड ट्रंप ने बताया बैकअप प्लान

वीडियोज

'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?
शांतिपथ पर लेबनान वाला 'डायवर्जन'
Voter List में Mamata Banerjee या EC का 'खेला'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran Ceasefire Talks In Islamabad: पाकिस्तान में होने वाली अमेरिका-ईरान वार्ता फेल हुई तो क्या होगा? डोनाल्ड ट्रंप ने बताया बैकअप प्लान
पाकिस्तान में होने वाली अमेरिका-ईरान वार्ता फेल हुई तो क्या होगा? डोनाल्ड ट्रंप ने बताया बैकअप प्लान
यूपी SIR में फंस गई बीजेपी! समाजवादी पार्टी की भी धड़कनें बढ़ीं, इन सीटों पर कट गए बंपर वोट
यूपी SIR में फंस गई बीजेपी! समाजवादी पार्टी की भी धड़कनें बढ़ीं, इन सीटों पर कट गए बंपर वोट
US Iran Peace Talks: खून से सने बैग और जूते... पाकिस्तान मीटिंग से पहले ईरान के स्पीकर गालिबाफ ने शेयर की मीनाब अटैक की दर्दनाक तस्वीर
खून से सने बैग और जूते... PAK मीटिंग से पहले ईरान के स्पीकर गालिबाफ ने शेयर की मीनाब अटैक की दर्दनाक तस्वीर
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
Explained: असदुद्दीन ओवैसी, गुलाम नबी और अब हुमायूं कबीर... क्या यह मुस्लिम नेता बीजेपी को पहुंचाते फायदा? पढ़ें एनालिसिस
ओवैसी, गुलाम नबी और अब हुमायूं... क्या यह मुस्लिम नेता बीजेपी को पहुंचाते फायदा? पढ़ें एनालिसिस
Viral Video: मेरा चॉपर निकल जाएगा... महिला की फोटो क्लिक रिक्वेस्ट पर नागालैंड मंत्री ने दिया मजेदार जवाब, वीडियो वायरल
मेरा चॉपर निकल जाएगा... महिला की फोटो क्लिक रिक्वेस्ट पर नागालैंड मंत्री ने दिया मजेदार जवाब, वीडियो वायरल
Kitchen Gardening Tips: घर के किचन गार्डन में ऐसे उगा सकते हैं लौकी, गर्मियों में खत्म हो जाएगी सब्जी की टेंशन
घर के किचन गार्डन में ऐसे उगा सकते हैं लौकी, गर्मियों में खत्म हो जाएगी सब्जी की टेंशन
Embed widget