एक्सप्लोरर

ताइवान को हथियार बेचने पर भड़का चीन, 10 अमेरिकी कंपनियों को किया ब्लैकलिस्ट, दे डाली बड़ी धमकी

China-US Relation: चीन ने जिन कंपनियों पर एक्शन लिया है, उसका वर्क परमिट, रेजिडेंसी स्टेट्स भी रद्द करेगा. चीन ने कहा कि यूएस की कंपनियों ने उनके क्षेत्रीय अखंडता को कमजोर किया है.

China-US Relation: चीन ने ताइवान को हथियार बेचने की वजह से 10 अमेरिकी कंपनियों को  ब्लैकलिस्ट कर दिया है. चीनी वाणिज्य मंत्रालय (एमओसी) ने गुरुवार (2 जनवरी 2025) को यह जानकारी दी. मंत्रालय की घोषणा के अनुसार, इन कंपनियों में लॉकहीड मार्टिन मिसाइल्स एंड फायर कंट्रोल, लॉकहीड मार्टिन एयरोनॉटिक्स और लॉकहीड मार्टिन मिसाइल सिस्टम इंटीग्रेशन लैब शामिल हैं.

वर्क परमिट, रेजिडेंसी स्टेट्स भी रद्द होगा

एमओसी ने कहा कि इन कंपनियों को चीन से संबंधित आयात या निर्यात गतिविधियों में शामिल होने से प्रतिबंधित किया जाएगा और चीन में नए निवेश करने से भी रोका जाएगा. घोषणा के अनुसार, इन कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों को चीन में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा. चीन ने कहा, "उनके कार्य परमिट और विजिटर या रेजिडेंसी स्टेट्स को रद्द कर दिया जाएगा और उनकी ओर से प्रस्तुत किए गए किसी भी संबंधित आवेदन को मंजूरी नहीं दी जाएगी." 

हथियारों की बिक्री का आरोप

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एमओसी ने कहा कि यह कंपनियां चीन के कड़े विरोध के बावजूद हाल के वर्षों में ताइवान क्षेत्र में हथियारों की बिक्री में लगी हुई हैं और सैन्य टेक्नोलॉजी को लेकर तथाकथित सहयोग कर रही हैं. मंत्रालय ने कहा कि उनके कामों ने चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को गंभीर रूप से कमजोर किया है. साथ ही एक-चीन सिद्धांत और तीन चीन-अमेरिका संयुक्त विज्ञप्तियों का गंभीर उल्लंघन किया है. इसके अलावा ताइवान समुद्र-संधि में शांति और स्थिरता को गंभीर रूप से कमजोर किया है. 

चीन ने दी कानूनी कार्रवाई की धमकी

बयान में यह भी कहा गया कि इन कंपनियों को कानूनी रूप से जवाबदेह ठहराया जाएगा. मंत्रालय ने कहा कि चीनी सरकार हमेशा विदेशी कंपनियों को चीन में निवेश करने और अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए स्वागत करेगी और चीन में कानून का पालन करने वाली कंपनियों के लिए एक स्थिर, निष्पक्ष और अनुमानित कारोबारी माहौल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. बता दें बीजिंग ताइवान को अपना हिस्सा मानता है. उसका मानना अगर जरूरी हुआ तो इसे बलपूर्वक मुख्य भूमि के साथ फिर से जोड़ा जा सकता है.

यह भी पढ़ेंः  Israel Strike Syria: इजरायल ने सीरिया पर कर दिया बड़ा हमला, अलेप्पो में बरसाए बम, जानिए ताजा हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बर्दाश्त नहीं', रूसी तेल खरीदारों पर 100% टैरिफ की धमकी पर भड़का क्रेमलिन
'बर्दाश्त नहीं', रूसी तेल खरीदारों पर 100% टैरिफ की धमकी पर भड़का क्रेमलिन
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
नेपाल में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.0 रही तीव्रता
नेपाल में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.0 रही तीव्रता
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें

वीडियोज

Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
Embed widget