एक्सप्लोरर

तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर दुनिया के सबसे बड़े डैम का काम शुरू, चीनी PM ने किया ऐलान; भारत पर क्या होगा असर?

चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी पर अरुणाचल सीमा के पास बड़ा बांध बनाना शुरू किया है. भारत और बांग्लादेश ने चिंता जताई है. विशेषज्ञों के मुताबिक, इससे जल प्रवाह और पर्यावरण पर असर पड़ सकता है.

चीन ने भारत की सीमा के पास दक्षिण-पूर्वी तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर एक विशाल बांध का निर्माण शुरू कर दिया है. यह वही परियोजना है जिसे दिसंबर 2024 में मंजूरी दी गई थी. अब चीन ने इसकी आधारशिला भी रख दी है. चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने इस बांध प्रोजेक्ट के आधारशिला कार्यक्रम में हिस्सा लिया. यह कार्यक्रम तिब्बत के निंगची क्षेत्र में हुआ, जो अरुणाचल प्रदेश की सीमा के बहुत करीब है.

अरुणाचल के मुख्यमंत्री ने जताई थी चिंता

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कुछ दिन पहले ही चेतावनी दी थी कि चीन ब्रह्मपुत्र नदी पर 'वॉटर बम' बना रहा है. उनका कहना था कि यह प्रोजेक्ट भारत की सुरक्षा और अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा बन सकता है.

167 अरब डॉलर खर्च करेगा चीन

इस प्रोजेक्ट पर चीन करीब 167 अरब डॉलर खर्च करने वाला है. इसमें पांच हाइड्रोपावर स्टेशन शामिल हैं. बताया जा रहा है कि इससे इतनी बिजली बनेगी, जितनी यांग्त्जी नदी पर बने थ्री गॉर्जेस डैम से भी ज़्यादा होती है.

चीन ने इस प्रोजेक्ट को तिब्बत क्षेत्र के विकास और कार्बन न्यूट्रल बनने के लक्ष्य से जोड़ा है. सरकारी मीडिया के अनुसार, इससे तिब्बत की स्थानीय बिजली जरूरतें भी पूरी होंगी.

भारत ने पहले ही जताई थी आपत्ति

भारत ने इस साल जनवरी में ही इस परियोजना को लेकर चिंता जताई थी. विदेश मंत्रालय ने चीन से आग्रह किया था कि वह यह सुनिश्चित करे कि ब्रह्मपुत्र के निचले इलाकों में किसी तरह का नकारात्मक असर न हो. जवाब में चीन ने दावा किया था कि यह प्रोजेक्ट सुरक्षित है और किसी को नुकसान नहीं पहुंचेगा.

भारत पर क्या पड़ेगा असर?

इस डैम के बनने से भारत के पूर्वोत्तर राज्यों, जैसे अरुणाचल प्रदेश और असम, पर असर पड़ सकता है. अगर चीन नदी का पानी रोकता है या उसका बहाव बदलता है तो भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ या सूखे जैसी समस्या हो सकती है.

बांग्लादेश भी हो सकता है प्रभावित 

यह नदी तिब्बत से निकलकर भारत और फिर बांग्लादेश तक जाती है. ऐसे में इस प्रोजेक्ट का असर बांग्लादेश पर भी पड़ सकता है. वहीं, मुख्यमंत्री खांडू ने कहा कि चीन ने अब तक कोई अंतरराष्ट्रीय जल संधि साइन नहीं की है. ऐसे में उस पर भरोसा करना मुश्किल है. उन्होंने चेताया कि चीन क्या कर सकता है, यह कोई नहीं जानता.

ये भी पढ़ें-

Watch: टेकऑफ करते ही डेल्टा एयरलाइंस के प्लेन में लगी भयंकर आग, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आया खौफनाक VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरेनियम ट्रांसफर, न्यूक्लियर प्लांट्स में कटौती और... ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए ट्रंप ने रखी पांच बड़ी शर्तें, क्या मानेगा तेहरान?
यूरेनियम ट्रांसफर, न्यूक्लियर कटौती और... ईरान युद्ध खत्म करने के लिए ट्रंप ने रखी पांच शर्तें
यूक्रेन ने रूस पर किया बड़ा ड्रोन हमला, एक भारतीय की मौत और तीन अन्य घायल
यूक्रेन ने रूस पर किया बड़ा ड्रोन हमला, एक भारतीय की मौत और तीन अन्य घायल
फिर विवादों में FBI चीफ काश पटेल, गर्लफ्रेंड को सरकारी जेट से लग्जरी ट्रिप कराने का आरोप, उठे सवाल
फिर विवादों में FBI चीफ काश पटेल, गर्लफ्रेंड को सरकारी जेट से लग्जरी ट्रिप कराने का आरोप, उठे सवाल
स्वीडन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लड़ाकू विमानों ने किया एस्कॉर्ट; व्यापार, AI और रक्षा सहयोग पर होगी बड़ी चर्चा
स्वीडन पहुंचे PM मोदी, लड़ाकू विमानों ने किया एस्कॉर्ट, व्यापार-रक्षा सहयोग पर होगी बड़ी चर्चा

वीडियोज

Sandeep Chaudhary | Inflation | Iran US War: ट्रंप का 'स्लेज हैमर' और 'आपदाओं का दशक'! | Video Game
Rajdhani Train Fire: राजधानी एक्सप्रेस में कैसे लगी भीषण आग ? | Short Circuit
Janhit : ईरान पर कभी भी हमला कर सकते हैं Trump ? | Iran-US War Update
Fuel Crisis : पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़, 48 घंटे में दोबारा बढ़ी CNG! | ABP Report
Golmaal 5 में Akshay Kumar की एंट्री ने बढ़ाई excitement, comic villain role और फीस की चर्चा तेज

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘टैगोर-नेता जी की धरती को डर और ताकत से नहीं...’, बंगाल में बुलडोजर एक्शन पर बोलीं ममता बनर्जी
‘टैगोर-नेता जी की धरती को डर और ताकत से नहीं...’, बंगाल में बुलडोजर एक्शन पर बोलीं ममता बनर्जी
Eid-Al-Adha 2026: भारत में किस दिन मनाई जाएगी बकरीद? दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कर दिया बड़ा ऐलान
भारत में किस दिन मनाई जाएगी बकरीद? दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कर दिया बड़ा ऐलान
श्रेयस अय्यर ने बताया RCB से हार का सबसे बड़ा कारण, प्लेऑफ को लेकर दिया बड़ा बयान
श्रेयस अय्यर ने बताया RCB से हार का सबसे बड़ा कारण, प्लेऑफ को लेकर दिया बड़ा बयान
'कोई साथ रहना नहीं चाहता...', सलमान खान को सता रहा अकेलापन? शर्टलेस फोटो शेयर कर कही ये बात
'कोई साथ रहना नहीं चाहता...', सलमान खान को सता रहा अकेलापन? शर्टलेस फोटो शेयर कर कही ये बात
'नई सरकार को जल्दी नहीं...', कमल हासन ने तमिलनाडु की जनता से की खास अपील, रजनीकांत को लेकर क्या बोले?
'नई सरकार को जल्दी नहीं...', कमल हासन ने तमिलनाडु की जनता से की खास अपील, रजनीकांत को लेकर क्या बोले?
कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंच सकता है पारा, जानें देश के मौसम का हाल
कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंच सकता है पारा, जानें देश के मौसम का हाल
Video: कैच पकड़ TIM David ने पंजाबी फैंस के सामने किया Sidhu Moosewala step, वीडियो हो रहा वायरल
कैच पकड़ TIM David ने पंजाबी फैंस के सामने किया Sidhu Moosewala step, वीडियो हो रहा वायरल
Pregnancy High BP: 2 मिनट का टेस्ट और मां-बच्चे की जिंदगी सुरक्षित, जानें प्रेग्नेंसी में क्यों है यह जरूरी?
2 मिनट का टेस्ट और मां-बच्चे की जिंदगी सुरक्षित, जानें प्रेग्नेंसी में क्यों है यह जरूरी?
Embed widget