एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान में ऐसा क्या हुआ, जो टेंशन में आ गया चीन? जिनपिंग के सपने को लगा बड़ा झटका

Afghanistan Takhar Province : चीनी नागरिक तखार की एक खदान में काम करता था. वह अपना काम करके वापस तालकान शहर की ओर लौट रहा था. इस दौरान रास्ते में अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया और गोली मार दी.

Chinese resident killed in Afghanistan: अफगानिस्तान में सोने से लेकर लिथियम के 1 ट्रिलियन डॉलर के खजाने पर नजर गड़ाए बैठे चीन को एक बड़ा झटका लगा है. दरअसल, अफगानिस्तान के तखार प्रांत में चीन के एक नागरिक की हत्या कर दी गई है. चीनी नागरिक अफगानिस्तान की एक खदान में काम करता था और वह अपना काम करके वापस तालकान शहर की ओर लौट रहा था. इस दौरान रास्ते में अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया और उसे गोली मार दी.

चीनी नागरिक के अलावा एक दुभाषिया और एक अन्य व्यक्ति भी उसके साथ था. हमले में वह दोनों भी गोलीबारी की चपेट में आ गए. हालांकि तालिबानी प्रशासन ने दुभाषिए शख्स को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. हालांकि पाकिस्तान और ताजिकिस्तान के बाद चीन के लिए अब अफगानिस्तान में भी टेंशन बढ़ गई है.

अब तक हत्या के कारणों का नहीं चला पता

अफगान मीडिया के मुताबिक, अभी तक इस हत्याकांड के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. तालिबानी सुरक्षाकर्मी घटनास्थल पर पहुंच कर हमलावर की तलाश शुरू कर दी है. वहीं, कुछ दिन पहले ही तजाकिस्तान में भी चीनी नागरिकों पर हमला करके एक शख्स को मार दिया गया था. हालांकि तजाकिस्तान में अफगानिस्तान से घुसे एक हमलावर ने इस घटना को अंजाम दिया था.

इस हमले में 4 अन्य चीनी नागरिक भी घायल हो गए थे. बता दें कि तजाकिस्तान में चीन के नागरिक सोने की एक खदान में काम कर रहे थे. दिलचस्प बात है कि इस पूरे हिंसाग्रस्त क्षेत्र में अब चीनी नागरिकों को निशाना बनाया जाने लगा है और वह भी तब जब चीन अफगानिस्तान, तजाकिस्तान और पाकिस्तान में अरबों डॉलर का निवेश कर रहा है.

अफगानिस्तान के लिथियम पर चीन की गिद्ध नजर

अफगानिस्तान से अमेरिका के वापस जाने के बाद इस इलाके में चीन की धमक बढ़ गई है. चीन ने अफगानिस्तान से तेल निकालना भी शुरू कर दिया है. अब चीन की नजर अफगानिस्तान के फैले सोना, लिथियम जैसे बहुमूल्य खनिजों पर है. इसी कारण से चीन बड़े पैमाने पर अफगान खदानों में निवेश कर रहा है.

यह भी पढ़ेंः ट्रंप ने चीन को दिया झटका तो तिलमिलाया 'ड्रैगन'! फायर होते हुए बोला- 'खुद को बचाने के लिए हम कुछ भी करेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में काली मंदिर को बनाया निशाना, मूर्ति-गहने चोरी
बांग्लादेश में काली मंदिर को बनाया निशाना, मूर्ति-गहने चोरी
टेक्सास के चुनाव में हनुमान की मूर्ति पर बवाल, पूर्व अमेरिकी सैनिक ने कहा- 'सोचा नहीं था...'
टेक्सास के चुनाव में हनुमान की मूर्ति पर बवाल, पूर्व अमेरिकी सैनिक ने कहा- 'सोचा नहीं था...'
मिडटर्म इलेक्शन से पहले ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े
मिडटर्म इलेक्शन से पहले ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े
ट्रंप ने लॉन्च किया अपना TV, मीडिया से विवाद के बीच बड़ा फैसला
ट्रंप ने लॉन्च किया अपना TV, मीडिया से विवाद के बीच बड़ा फैसला

वीडियोज

आगे-आगे जिंदगी...पीछे-पीछे 'मौत का शिकारी' !
जंगल में मिला 'जोड़ा'..ग्रामीणों ने युवक-युवती को पीटा!
33 लाख वोटर्स को SIR नोटिस क्यों?
Asim Munir पर बड़ा संकट?
जमुई की घटना पर जवाब कौन देगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी पर नया खुलासा, कांग्रेस बोली- 'देखो ओ बीजेपी वालों, तुम...'
राम मंदिर चंदा चोरी पर नया खुलासा, कांग्रेस बोली- 'देखो ओ बीजेपी वालों, तुम...'
बिहार में 8 सीटों पर MLC चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग
बिहार में 8 सीटों पर MLC चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग
कैटरीना कैफ की मां ने ठुकराई शहर की चकाचौंध, गांव में बिना AC-बिजली ऐसे जीती हैं सादगी भरी जिंदगी
लग्जरी लाइफ से दूर क्यों रहती हैं कैटरीना कैफ की मां? गांव में ऐसे बिता रही हैं अपनी जिंदगी
IND-W vs SL-W Final Live Score: शतक से चूकि स्मृति मंधाना, फाइनल में बनाए 79 रन; डेथ ओवरों का खेल जारी
Live: शतक से चूकि स्मृति मंधाना, फाइनल में बनाए 79 रन; डेथ ओवरों का खेल जारी
आशीष मिश्रा मामले में सुनवाई के दौरान CJI बोले, '...ये हमें मंजूर नहीं'
आशीष मिश्रा मामले में सुनवाई के दौरान CJI बोले, '...ये हमें मंजूर नहीं'
जमुई 'हैवानियत' मामले पर CJP का बड़ा बयान, 'इस सरकार के लिए…'
जमुई 'हैवानियत' मामले पर CJP का बड़ा बयान, 'इस सरकार के लिए…'
Tajmahal: विदेशी महिला को घूर रहे थे मनचले, फोटोग्राफर ने सिखाया सबक
Tajmahal: विदेशी महिला को घूर रहे थे मनचले, फोटोग्राफर ने सिखाया सबक
Wired या Wireless! फोन की बैटरी के लिए कौन ज्यादा सुरक्षित?
Wired या Wireless! फोन की बैटरी के लिए कौन ज्यादा सुरक्षित?
Embed widget