चीन के एक रेस्टोरेंट में दो नाबालिग लड़कों ने नशे की हालत में घिनौनी हरकत की, जिसका खामियाजा उनके माता-पिता को भुगतना पड़ा. शंघाई के मशहूर हैडिलाओ हॉटपॉटरेस्टोरेंटमेंइनदोनोंलड़कोंनेटेबलपरचढ़करउबलतेसूपकेबर्तनमेंपेशाबकरदिया, जिसके बाद वहां की कोर्ट ने उनके माता-पिता पर 2.2 मिलियन युआन (लगभग 2.71 करोड़ रुपये) का भारी-भरकमजुर्मानालगायाहै.
रेस्टोरेंट ने ग्राहकों को दिया मुआवजा
यहघटना 24 फरवरी 2025 कीहै, लेकिनकंपनीकोचारदिनबादहीइसकीजानकारीमिली. हालांकिकिसीग्राहकने उस दूषित सूप का इस्तेमाल नहीं किया, लेकिन इसका वीडियोवायरल होने पर रेस्टोरेंट की साख पर सवाल उठने लगे. हैडिलाओ ने एहतियात के तौर पर 4,000 से अधिक ग्राहकों को मुआवजा दिया, जो उस दिन से लेकर 8 मार्च तक रेस्टोरेंट में आए थे.
हैडिलाओ ने ग्राहकोंको उनके बिल के पूरे पैसे लौटाए और दस गुना ज्यादा नकद मुआवजा भी दिया. इसके बाद कंपनी की ओर से पुलिस में शिकायत दर्जकराईगई, जिसकेबाददोनोंनाबालिगकोगिरफ्तारकरलियागया. कंपनीनेमार्चमेंकेसदर्जकरसार्वजनिकमाफीऔर23 मिलियनयुआन (करीब27करोड़रुपये) केहर्जानेकीमांगकी.
नाबालिग के माता-पिता पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना
इस हफ्ते के शंघाई की एक अदालतक ने फैसला सुनाया कि दोनों नाबालिगों ने जानबूझकर संपत्ति के अधिकारों का उल्लंघन किया और अपमानजनक हरकत कर रेस्टोरेंट की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया. कोर्ट ने कहा कि इससे लोगों को भारी असुविधा हुई और कंपनी को भी काफी नुकसान पहुंचा है.
कोर्ट ने नाबालिग के माता-पिता को व्यावसायिक क्षति के लिए 20 लाख युआन (2.4 करोड़ रुपये), टेबलवेयर के नुकसान और सफाई के लिए 1,30,000 युआन (15.4 लाख रुपये) और कानूनी शुल्क के रूप में 70,000 युआन (8.3 लाख रुपये) का भुगतान करने का आदेश दिया. कोर्ट ने ये भी कहा कि कंपनी ने ग्राहकों को जो मुआवजा दिया है वह अच्छा कदम है, लेकिन उसे क्षतिपूर्ति में शामिल नहीं किया जा सकता.
ये भी पढ़ें : क्या NATO की तरह एक साथ आ पाएंगे मुस्लिम देश या सिर्फ हवाबाजी? भारत से पिटे पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने फिर रोया रोना
