एक्सप्लोरर

कनाडा में 28 अप्रैल को होंगे आम चुनाव, नए मार्क कार्नी का ऐलान, जानें क्या ट्रंप बने वजह

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने 28 अप्रैल 2025 को अचानक चुनाव कराने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि मैंने गवर्नर जनरल से संसद को भंग करने और 28 अप्रैल को चुनाव कराने का अनुरोध किया है.

Canada Election 2025: कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने 28 अप्रैल 2025 को देश में अचानक चुनाव कराने का ऐलान किया. उन्होंने इस फैसले के पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों और उनके द्वारा उत्पन्न खतरे का हवाला दिया.

प्रधानमंत्री कार्नी के बयान से स्पष्ट है कि कनाडा और अमेरिका के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं. कभी घनिष्ठ सहयोगी और व्यापारिक साझेदार रहे ये दोनों देश अब कई मुद्दों पर आमने-सामने हैं. मार्च में लिबरल पार्टी के नेता के रूप में जस्टिन ट्रूडो की जगह लेने वाले कार्नी ने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत नकारात्मक राजनीति के खिलाफ एक मजबूत संदेश और अमेरिकी टैरिफ का विरोध करने की प्रतिबद्धता के साथ की है. उन्होंने इसे देश के हाल के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण चुनावों में से एक करार दिया.

नेपियन से चुनाव लड़ेंगे कार्नी
कार्नी ओटावा के नेपियन निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने अमेरिका के साथ बढ़ते व्यापार युद्ध के बीच किसानों और व्यवसायों के समर्थन का संकल्प लिया. उन्होंने कहा,
"हमारे देश को निर्णायक कार्रवाई की जरूरत है." उन्होंने ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ खड़े होने और कनाडा की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की कसम खाई.

विपक्ष पर हमला
अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कार्नी ने कहा, "जब आपने खुद कभी कुछ नहीं बनाया हो, तो हर चीज के बारे में नकारात्मक होना आसान है." उन्होंने आगे कहा कि नकारात्मकता न तो व्यापार युद्ध जीत सकती है और न ही कनाडाई नागरिकों को उनके घर और शिक्षा के खर्च में मदद कर सकती है.

चुनाव में मुख्य मुकाबला लिबरल बनाम कंजर्वेटिव
चुनाव अभियान 5 सप्ताह तक चलेगा, जिसमें 343 संसदीय सीटों पर मतदान होगा. हालांकि, मुख्य मुकाबला मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी और पियरे पोलीवरे की कंजर्वेटिव पार्टी के बीच होने की उम्मीद है. जो भी पार्टी संसद में बहुमत प्राप्त करेगी, वही अगली सरकार बनाएगी.

ट्रंप की बयानबाजी से नाराजगी
डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार दावा किया है कि कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनना चाहिए. इसके अलावा, उन्होंने कनाडाई स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ भी लगाया है, जो 2 अप्रैल से प्रभावी होगा. ट्रंप की इन टिप्पणियों से कनाडा में राष्ट्रवादी भावना को मजबूती मिली है, जिससे चुनाव में कार्नी की स्थिति और मजबूत हो गई है.

ये भी पढ़ें: नहीं सुधर रहा ड्रैगन! चीन की नजर अभी भी भारत की जमीन पर, सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: दुनिया में कौन सा देश किसको सिक्योरिटी देता है? ‘मक्का पैक्ट’ से US, चीन और भारत तक
दुनिया में कौन किसको सिक्योरिटी देता है? ‘मक्का पैक्ट’ से US, चीन और भारत तक
भौतिक शास्त्र 2026 का नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हैल्ज़न को दिया गया
भौतिक शास्त्र 2026 का नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हैल्ज़न को दिया गया
3000 साल पहले भी सत्ता के खिलाफ उठी आवाज! आज के आंदोलनों से कितना था अलग
3000 साल पहले भी सत्ता के खिलाफ उठी आवाज! आज के आंदोलनों से कितना था अलग
EXPLAINED: 'हम नहीं लड़ेंगे' से सऊदी अरब को सेना भेजने तक! यमन युद्ध पर पाकिस्तान का यू-टर्न कैसे
EXPLAINED: 'हम नहीं लड़ेंगे' से सऊदी अरब को सेना भेजने तक! यमन युद्ध पर पाकिस्तान का यू-टर्न कैसे

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA Bloc March Live: आकाशवाणी भवन में धरने के बीच बोले राहुल गांधी- चुनाव आयुक्त को मिलना ही पड़ेगा
Live: आकाशवाणी भवन में धरने के बीच बोले राहुल गांधी- चुनाव आयुक्त को मिलना ही पड़ेगा
नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री थे सवार
नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री थे सवार
धरने के बीच बोले राहुल गांधी- 'यहां से हटा दो लेकिन मेरी विनती है कि...'
धरने के बीच बोले राहुल गांधी- 'यहां से हटा दो लेकिन मेरी विनती है कि...'
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
हर 3 महीने बढ़ेंगे कारों के दाम? Mercedes ने दिया बड़ा संकेत
हर 3 महीने बढ़ेंगे कारों के दाम? Mercedes ने दिया बड़ा संकेत
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
Embed widget