एक्सप्लोरर

'ट्रूडो पद छोड़ने का मन बना चुके हैं', लेबर पार्टी के नेता चाड कोलिन्स का बड़ा दावा

Canada: जस्टिन ट्रूडो पर विपक्ष और उनकी अपनी पार्टी का दबाव बढ़ता जा रहा है. फ्रीलैंड के इस्तीफे और ट्रंप की टैरिफ धमकी ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.

Canada Justin Trudeau: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे की खबरें तेज हो गई हैं. कनाडा की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रूडो पद छोड़ने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. लेबर पार्टी के नेता चाड कोलिन्स ने दावा किया है कि 23 सांसदों ने उनके साथ मिलकर जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे की मांग की है. सभी सांसदों ने इस मांग को लेकर एक पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं.

CTV न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री ट्रूडो ने कैबिनेट को सूचित किया है कि वह इस्तीफा देने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ट्रूडो संसद को संबोधित करने की योजना बना रहे हैं. यह खबर उनकी करीबी सहयोगी और उप प्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड के इस्तीफे के कुछ घंटों बाद आई है. 

डोनाल्ड ट्रंप ट्रूडो के लिए नई चुनौती 
कनाडाई मीडिया द ग्लोब एंड मेल के अनुसार, ट्रूडो और उनकी डिप्टी क्रिस्टिया फ्रीलैंड के बीच विवाद का कारण डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ की धमकी बनी. इस पर फ्रीलैंड ने अपने पक्ष रखते हुए अल्पावधि में बड़े राजकोषीय खर्चों को रोकने की सलाह दी ताकि कनाडा इस आर्थिक झटके को संभाल सके. वहीं दूसरी तरफ ट्रूडो बड़े खर्च वाले उपायों को जारी रखना चाहते थे. इस मतभेद के चलते ट्रूडो और फ्रीलैंड के बीच रिश्ते खराब हो गए, जिसका नतीजा उनके इस्तीफे के रूप में सामने आया.

क्या ट्रूडो के इस्तीफे से गहराएगा राजनीतिक संकट?
क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने इस्तीफे में प्रधानमंत्री पर “महंगे राजनीतिक फैसलों” का समर्थन करने का आरोप लगाया. उनकी घोषणा के तुरंत बाद ही ट्रूडो के इस्तीफे की अटकलें शुरू हो गईं. यदि जस्टिन ट्रूडो इस्तीफा देते हैं, तो कनाडा में राजनीतिक संकट गहरा सकता है. ऐसे में एक अंतरिम नेता की नियुक्ति की संभावना बन सकती है.

ये भी पढ़ें:  जस्टिन ट्रूडो देंगे इस्तीफा! संसद को संबोधित कर सकते हैं ऐलान, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget