एक्सप्लोरर

बड़ी कामयाबी, जिसके खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस था जारी उसे आखिरकार फिलीपीन से भारत किया गया प्रत्यर्पित

पुलिस ने बताया कि ग्योंग कौशल चौधरी गिरोह का प्रमुख सदस्य था और उसके आतंकवादी अर्श डल्ला और भगोड़े गैंगस्टर लकी पटियाल से करीबी संबंध थे.

कई राज्यों में दर्ज मामलों में वांछित और इंटरपोल रेड नोटिस का सामना कर रहे गैंगस्टर जोगिंदर ग्योंग को रविवार को फिलीपीन से भारत प्रत्यर्पित कराकर लाया गया. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि ग्योंग कौशल चौधरी गिरोह का प्रमुख सदस्य था और उसके आतंकवादी अर्श डल्ला और भगोड़े गैंगस्टर लकी पटियाल से करीबी संबंध थे. दोनों ही प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) से जुड़े हैं. गैंगस्टर ग्योंग की हरियाणा और दिल्ली पुलिस को तलाश थी.

अधिकारियों ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया.

सीबीआई प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 25 अक्टूबर, 2024 को इंटरपोल से ग्योंग के खिलाफ रेड नोटिस जारी करवाया था, जिसे वांछित अपराधी का पता लगाने के लिए वैश्विक स्तर पर सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भेजा गया था. उन्होंने कहा,‘‘रेड नोटिस के आधार पर जोगिंदर ग्योंग को फिलीपीन से बैंकॉक के रास्ते दिल्ली भेजा गया.’’

बयान में कहा गया है, ‘‘वह (ग्योंग) एक गैंगस्टर है, जो हरियाणा पुलिस द्वारा एक व्यक्ति की हत्या के मामले में वांछित था. उसे संदेह था कि पीड़ित ने उसके गैंगस्टर भाई सुरेन्द्र ग्योंग की असली पहचान और ठिकाना पुलिस को बता दिया है. सुरेन्द्र ग्योंग पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया.’’

सीबीआई ने बताया कि जोगिंदर ग्योंग ने अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए पानीपत में कथित तौर पर हत्या की योजना बनाई थी.

प्रवक्ता ने बताया कि वह दिल्ली और पंजाब सहित भारत के विभिन्न राज्यों में हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, जबरन वसूली और फिरौती के लिए अपहरण जैसे आपराधिक मामलों में भी कथित रूप से शामिल था.

इस बीच, दिल्ली पुलिस ने बताया कि भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध पर कार्रवाई करते हुए फिलीपीन के आव्रजन ब्यूरो (पीबीआई) ने ग्योंग को पिछले साल जुलाई में बैकोलोड शहर से गिरफ्तार किया था.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि पीबीआई अधिकारियों ने ग्योंग की पहचान एक ‘‘भारतीय-नेपाली नागरिक’’ और अलगाववादी आतंकवादी नेटवर्क के एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में की है.

ग्योंग को अवैध हथियार रखने के जुर्म में हरियाणा में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. पुलिस ने बताया कि पैरोल पर रहते हुए उसने दिसंबर 2017 में पानीपत में हत्या की और बाद में विदेश भाग गया था. इससे पहले उसे पांच हत्याओं सहित 15 मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है.

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि दिल्ली पुलिस का विशेष प्रकोष्ठ गैंगस्टर-आतंकवादी गठजोड़ की व्यापक जांच के तहत ग्योंग की गतिविधियों पर नजर रख रहा था.

उन्होंने बताया, ‘‘ खुफिया रिपोर्ट से पता चला है कि जबरन वसूली, सुपारी लेकर हत्या, हथियारों की तस्करी और मादक पदार्थों की तस्करी में उसकी गहरी संलिप्तता थी, तथा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर के अपराधियों के साथ उसके गहरे संबंध थे.’’

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने कहा, ‘‘व्यापक निगरानी के बाद, अधिकारियों ने फिलीपीन के बैकोलोड शहर में उसके ठिकाने का पता लगाया, जहां वह गलत पहचान के सहारे छिपा था. भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के संयुक्त अनुरोध के बाद, उसे हिरासत में लिया गया और निर्वासित किया गया, जिसके बाद एक फरवरी की रात को उसकी गिरफ्तारी हुई.’’

अधिकारी ने बताया कि ग्योंग जेल में बंद गैंगस्टर कौशल चौधरी का सक्रिय सहयोगी था और आपराधिक गतिविधियों के लिए धन और गुर्गे जुटाने में अहम भूमिका निभाता था. उन्होंने बताया कि उसका प्रभाव भारत से बाहर भी फैला हुआ था और वह विदेश में सक्रिय खालिस्तानी समर्थक तत्वों से जुड़ा हुआ था.

उन्होंने कहा कि इन संबंधों ने कथित तौर पर अवैध गतिविधियों को बढ़ावा दिया, जिनमें पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संगठन (एसओपीयू) के पूर्व अध्यक्ष विक्की मिधुखेड़ा, गुरलाल बराड़ और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया की चर्चित हत्याएं शामिल हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2007 में दक्षिण अफ्रीका से पहली बार निर्वासन के बाद, ग्योंग भागने में सफल रहा और उसने अपना आपराधिक साम्राज्य फिर से खड़ा कर लिया, जिससे वह लगातार खतरा बना रहा.’’

पुलिस ने बताया कि ग्योंग का आपराधिक इतिहास दो दशक से भी पुराना है, उसके नाम पर 24 मामले दर्ज हैं. उसने बताया कि कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद भी वह विदेश से अपनी आपराधिक गतिविधियों को जारी रखता था और भारत में अपराध करने के लिए अपने नेटवर्क का इस्तेमाल करता था.

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने कहा, ‘‘ग्योंग हरियाणा में अपने जबरन वसूली नेटवर्क को फिर से तैयार कर रहा था, चिकित्सकों, शराब विक्रेताओं और अमीर व्यापारियों को निशाना बना रहा था. उसकी गिरफ्तारी से सुरक्षा एजेंसियों को भारतीय आपराधिक सिंडिकेट और विदेशी आतंकी नेटवर्क के बीच और अधिक संबंधों का पता चलने की उम्मीद है. उससे पूछताछ में प्रमुख गुर्गों, रसद केंद्रों और वित्तीय मददगारों का पता चलने की संभावना है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
PoK के रावलकोट में भारी तनाव की आशंका, डेढ़ लाख से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए 4,000 रेंजर्स तैनात
PoK के रावलकोट में भारी तनाव की आशंका, डेढ़ लाख से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए 4,000 रेंजर्स तैनात
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'सुनो तुम मुसलमान हो क्या?', जबाव सुनकर US में भारतीय शख्स के ऊपर 15 बार किया धारदार चाकू से वार
'सुनो तुम मुसलमान हो क्या?', जबाव सुनकर US में भारतीय शख्स के ऊपर 15 बार किया धारदार चाकू से वार

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
FOR MORNING: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget