इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन कर पीएम मोदी को अपने स्वतंत्रता दिवस पर न्योता दिया है. दोनों नेताओं ने भारत और इजराइल के मजबूत होते रिश्तों पर खुशी जताई और अपने खास रणनीतिक संबंधों बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई. फोन पर हुई बात में दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्टके मौजूदा हालातों पर चर्चा की और क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और स्थिरता बहाल करने की जरूरत पर जोर दिया.

Continues below advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कहा कि बातचीत और कूटनीति के जरिए ही इस मुद्दे का हल निकाला जा सकता है. बातचीत के अंत में दोनों नेता एक-दूसरे के संपर्क में रहने पर सहमत हुए. नेतन्याहू ने बताया कि उन्होंने भारतीय पायलट स्मिथ मच्छार को भी इजरायल के दिवस में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है.

भारत-इजरायल आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहा: नेतन्याहू 

Continues below advertisement

बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'मैंने अपने मित्र, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उन्हें इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर वीर भारतीय पायलट के साथ मशाल प्रज्वलित करने के लिए आमंत्रित किया. पीएम मोदी ने निमंत्रण के लिए मुझे धन्यवाद दिया और कहा कि जमीन पर और हवा में, भारत और इजरायल आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ रहे हैं. उन्होंने हमारे बीच के मजबूत और सालों पुराने संबंधों की भी सराहना की.'

ईरान को नेतन्याहू की धमकी

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार (20 अक्टूबर 2026) को कहा कि इजरायल, ईरान की मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने दावा किया कि इस मुद्दे पर उन्होंने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भी चर्चा की थी. उन्होंने कहा, 'हमें ईरानी शासन को उखाड़ फेंकने के लक्ष्य को पूरा करना होगा. यही सबसे महत्वपूर्ण बात है. मैंने इस विषय पर राष्ट्रपति ट्रंप से कई बार चर्चा की है, जिसमें दो दिन पहले हुई बातचीत भी शामिल है.'