एक्सप्लोरर

Bangladesh News: पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश करेगा परमाणु समझौता? इस प्रोफेसर का भड़काऊ वीडियो वायरल

Bangladesh News: भारत के खिलाफ अब ढाका विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर ने भड़काऊ बयान दिया है. प्रोफेसर ने कहा कि पाकिस्तान के सहयोग से भारत की सीमा पर मिसाइल तैनात करना चाहिए.

Bangladesh News: शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद बांग्लादेश में भारत विरोधी गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं. ढाका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने अब ऐसा बयान दिया है, जिससे सुनने के बाद लगता है कि बांग्लादेश अब पाकिस्तान के साथ दोस्ती करना चाहता है. बांग्लादेशी प्रोफेसर ने भारत को रोकने के लिए सीमा पर पाकिस्तानी मिसाइलों को तैनात करने की बात कही है. प्रोफेसर ने कहा कि बांग्लादेश के कुछ इलाकों को भारत अपने पूर्वी राज्यों मिलाना चाहता है. ढाका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर शाहिदुज्जमां ने कहा, 'हमें पाकिस्तान के साथ परमाणु संधि करनी होगी, पाकिस्तान हमेशा से बांग्लादेश का एक भरोसेमंद सुरक्षा सहयोगी रहा है. यह वही बात है जिसपर भारत हमें विश्वास नहीं कराना चाहता.'

भारत के खिलाफ बोलते हुए प्रोफेसर शाहिदुज्जमां ने कहा कि 'भारत की आदतन धारणा को बदलने के लिए हमें न्यूक्लियर पॉवर बनना होगा. प्रोफेसर ने कहा कि न्यूक्लियर का मतलब यह नहीं कि हमें परमाणु हथियार बनाना है. इसका मतलब यह है कि हमें पाकिस्तान की तरफ झुकाव करना चाहए.'

प्रोफेसर ने कहा कि 'पाकिस्तान की तकनीकी सहायता के बगैर भारत को रोका नहीं जा सकता है. प्रोफेसर शाहिदुज्जमां ने कहा कि पाकिस्तान का दिल ईर्ष्यालु प्रकृति का है, वे यह नहीं चाहते कि हम उनसे माफी मांगे. लेकिन वे यह भी नहीं चाहते कि हम भारत के साथ रहें. वे हमें भारत से बचाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं.'

बांग्लादेशी प्रोफेसर का भारत पर आरोप
बांग्लादेशी प्रोफेसर ने कहा कि हमें पाकिस्तान से परमाणु मिसाइलें प्राप्त करके उन्हें भारत की सीमा पर तैनात करनी चाहिए. प्रोफेसर ने कहा कि उत्तरी बंगाल और चटगांव पहाड़ी इलाकों में पाकिस्तानी गौरी शॉर्ट-रेंज मिसाइलों को तैनात करने की जरूरत है, इससे भारत पर निवारक प्रभाव पड़ेगा. बांग्लादेशी प्रोफेसर ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत बांग्लादेश के कुछ हिस्सों पर कब्जा करके उसे अपने पूर्वोत्तर राज्यों की सीमा में मिलाना चाहता है. इसे रोकने के लिए हमें परमाणु संधि और पाकिस्तानी मिसाइलों को हासिल करने की जरूरत है. 

प्रोफेसर ने भारत को बताया खतरा
दरअसल, ढाका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बांग्लादेश के रिटायर्ट सैन्य अधिकारियों की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को भरोसेमंद सुरक्षा सहयोगी और भारत को बड़ा खतरा बताया. इसके पहले अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मो यूनुस भी भारत विरोधी बयान दे चुके हैं. मुहम्मद यूनिस ने हाल के दिनों में कहा था कि बांग्लादेश अपने पड़ोसियों के साथ  ‘निष्पक्षता और समानता’ के आधार पर संबंध रखना चाहता है. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान और भारत दोनों देशों से उनको सलाहकार बनने पर शुभकामना के लिए फोन आया था.

यह भी पढ़ेंः Canada Earthquake: कनाडा में भयंकर भूकंप, 6.6 तीव्रता से कांपी धरती, जानिए कैसे हैं हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget