एक्सप्लोरर

Bangladesh Violence: 'मुस्लिम नेताओं से...' बांग्लादेश हिंसा को लेकर पुजारी का बड़ा खुलासा, बताया Iskcon Temple पर हुए हमले का सच

Bangladesh Temple Attacks: बांग्लादेश में हिंसा के दौरान अल्पसंख्यक हिंदुओं को भी निशाना बनाया गया. उनके मंदिरों में भी तोड़फोड़ की खबरें सामने आई हैं. हिंसा के वीडियो भी वायरल हुए हैं.

Bangladesh Iskcon Temple Attack: बांग्लादेश में हुई हिंसा के दौरान राजधानी ढाका से लेकर देश के हर छोटे-बड़े शहर में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं देखने को मिलीं. इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने हिंदुओं के घरों, दुकानों और मंदिरों को नुकसान पहुंचाया. उनमें तोड़फोड़ और आगजनी की. बांग्लादेश के खुलना डिवीजन के मेहरपुर में पांच अगस्त को एक इस्कॉन मंदिर में तोड़फोड़ के बाद उसे आग के हवाले कर दिया गया. इसे लेकर अब इस्कॉन के महासचिव का बयान सामने आया है. 

इस्कॉन महासचिव चारू चंद्र दास ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, "बीते कुछ दिनों से हिंदू समुदाय के लोग डरे हुए थे. उन्हें इस बात का डर है कि किसी भी वक्त उन पर हमला हो सकता है. मंदिर, घर, दुकानें सुरक्षित नहीं हैं, क्योंकि कई हिंदुओं के घरों और दुकानों समेत नेताओं के घरों को भी निशाना बनाया गया है." इस्कॉन महासचिव ने बताया, "इस वजह से वे डरे हुए हैं." उन्होंने मेहरपुर के इस्कॉन मंदिर में हुई आगजनी की पुष्टि भी की और कहा कि पुजारियों के मंदिर से भागने की खबर गलत है. 

मुस्लिम नेताओं से पैसे मांगने को कहा: इस्कॉन महासचिव

चारू चंद्र दास ने कहा, "हमारे इस्कॉन का कोई भी पुजारी मंदिर छोड़कर नहीं गया. वे सतर्क थे कि अगर कुछ होता है तो मिलिट्री को फोन करके बुला लेंगे या बीएनपी और जमात से जुड़े मुस्लिम नेताओं से मदद मांगेंगे. रात में वे सो नहीं रहे थे, वे डरे हुए थे. यह सिर्फ ढाका की बात नहीं है, बल्कि हर मंदिर और घरों का यही हाल था."

उन्होंने बताया कि हालात इतने खराब हो गए कि कुछ लोगों को मदद के लिए पैसे तक मांगने पड़े. पुजारी ने कहा, "कुछ लोगों ने मदद के लिए पैसे मांगे, फिर मैं उन्हें बताता था कि मुस्लिम नेताओं से, बीएनपी के नेताओं से बात करो, जमात-ए-इस्लामी के नेताओं से बात करो." 

बीएनपी और जमात कर रहे हमारी मदद: इस्कॉन महासचिव

जब उनसे पूछा गया कि आप हाल के समय में ढाका की स्थिति के बारे में क्या सोचते हैं? क्या सब कुछ वापस सही हो रहा है, बहुसंख्यक समुदाय के लोग और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के बीच सबकुछ ठीक है? इसके जवाब में पुजारी ने कहा कि अब चीजें ठीक हैं. बीएनपी और जमात के नेता हमारी मदद कर रहे हैं. मुझे लगता है कि यह अच्छा है. नई सरकार बन गई है. 

वहीं, जब पूछा गया कि नेता आपकी किस तरह से मदद कर रहे हैं? पुजारी ने कहा कि सभी नेता हमारी मदद कर रहे हैं. उन्होंने हमें सुरक्षा का आश्वासन दिया है. सब कह रहे हैं कि वे हमारी मदद करेंगे. 

मंदिरों में शरण लेने वाले लोग लौट रहे घर: चारू चंद्र दास

इस्कॉन महासचिव चारू चंद्र दास ने बताया कि इन हमलों में सिर्फ एक इस्कॉन मंदिर को नुकसान पहुंचा था. वह मंदिर किराए की जगह पर था, वहां पर आग लगा दी गई. जब उनसे पूछा गया कि वह मंदिर कहां स्थित है, जिसमें आग लगाया गया? इसके जवाब में पुजारी ने बताया कि वह मंदिर मेहरपुर में है. हालांकि, बाकी के मंदिर सुरक्षित हैं. कुछ हिंदुओं ने मंदिर में शरण भी ली थी. वे अब अपने घरों में वापस जा रहे हैं. हालांकि, उन्हें अभी भी लग रहा है कि उनके घर सुरक्षित नहीं हैं. मुझे लगता है कि नई सरकार हमारी सुरक्षा करेगी.  

यह भी पढ़ें: 'शेख हसीना के भारत आने से परेशान हैं पीएम मोदी क्योंकि...', बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुशी से फूले नहीं समा रहे पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर नेवी वाला देश होगा भारत, ब्रिटेन को छोड़ देगा पीछे, जानें 15 साल बाद पहले नंबर पर अमेरिका होगा या चीन?
दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर होगी इंडियन नेवी, ब्रिटेन छूटेगा पीछे, जानें 15 साल बाद पहले नंबर पर US होगा या चीन?
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, भीषण ठंड के बीच आज भी घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, भीषण ठंड के बीच आज भी घने कोहरे का अलर्ट
RCB vs GG Highlights: श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
Friday Box Office: 'द राजा साब', 'धुरंधर' सहित नई फिल्मों पर भी भारी पड़ी चिरंजीवी की फिल्म ,जानें- फ्राइडे का कलेक्शन
शुक्रवार को चिरंजीवी की फिल्म ने मारी बाजी, जानें- 'द राजा साब' सहित बाकी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Bharat Ki Baat:जब दो ठाकरे लड़े, तो शिंदे-भाजपा ने मारी बाजी! कहां हार गए Thackeray Brothers? | BMC Election Result 2026
Sansani:पटना में हैवानियत की हॉरर पिक्चर ! | Crime News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | National Capital | delhi | ABP News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | delhi | ABP News
Chitra Tripathi: ठाकरेशाही का पतन... इनसाइड फैक्ट्स जो चौंकाने वाले | BMC Election Results

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर नेवी वाला देश होगा भारत, ब्रिटेन को छोड़ देगा पीछे, जानें 15 साल बाद पहले नंबर पर अमेरिका होगा या चीन?
दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर होगी इंडियन नेवी, ब्रिटेन छूटेगा पीछे, जानें 15 साल बाद पहले नंबर पर US होगा या चीन?
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, भीषण ठंड के बीच आज भी घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, भीषण ठंड के बीच आज भी घने कोहरे का अलर्ट
RCB vs GG Highlights: श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
Friday Box Office: 'द राजा साब', 'धुरंधर' सहित नई फिल्मों पर भी भारी पड़ी चिरंजीवी की फिल्म ,जानें- फ्राइडे का कलेक्शन
शुक्रवार को चिरंजीवी की फिल्म ने मारी बाजी, जानें- 'द राजा साब' सहित बाकी फिल्मों का हाल
ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के रुख में आई नरमी, अब मुस्लिम देश में दखल नहीं देगा अमेरिका! खामेनेई शासन ने क्या कर दिया ऐसा?
ईरान को लेकर ट्रंप के रुख में नरमी, अब मुस्लिम देश में दखल नहीं देगा US! खामेनेई शासन ने क्या कर दिया ऐसा?
Reliance Retail Q3 Results: त्योहारी सीजन के बीच तीसरी तिमाही में 2.7 प्रतिशत बढ़ा रिलायंस रिटेल का मुनाफा, राजस्व 97600 करोड़ के पार
त्योहारी सीजन के बीच तीसरी तिमाही में 2.7 प्रतिशत बढ़ा रिलायंस रिटेल का मुनाफा, राजस्व 97600 करोड़ के पार
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
एक्सपायरी डेट वाला फोन चला रहे हैं क्या? ऐसे करें खुद पता, बच जाएंगे बड़े नुकसान से
एक्सपायरी डेट वाला फोन चला रहे हैं क्या? ऐसे करें खुद पता, बच जाएंगे बड़े नुकसान से
Embed widget