एक्सप्लोरर

विरोध में अंधा हुआ बांग्लादेश! भारत पर लगाया ड्रग्स तस्करी का गंभीर आरोप, दी ये धमकी

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत पर ड्रग्स तस्करी का आरोप लगाया और पूर्व शेख हसीना सरकार की ओर से किए गए भारत-बांग्लादेश समझौतों की समीक्षा करने की बात कही.

Bangladesh Accuses India Drug Smuggling: भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते हमेशा से उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं, लेकिन बांग्लादेश की नई अंतरिम सरकार अब भारत विरोध में इतनी अंधी हो गई है कि उसने ड्रग्स तस्करी तक का आरोप लगा दिया है. यही नहीं, मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार ने भारत के साथ हुए पिछले समझौतों की समीक्षा करने की भी घोषणा कर दी है.

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने बुधवार (29 जनवरी) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि भारत से फेंसिडिल नामक ड्रग्स बांग्लादेश में स्मगल किया जा रहा है.  मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी के अनुसार, भारतीय नागरिक फेंसिडिल दवा बनाते हैं, लेकिन वास्तव में यह एक ड्रग्स है, जिसे बांग्लादेश में अवैध रूप से भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि सीमा से 150 गज के भीतर कोई भी फैसला दोनों देशों की सहमति के बिना नहीं हो सकता, इसलिए इस सहमति को सख्ती से लागू किया जाएगा.

भारत-बांग्लादेश समझौतों की समीक्षा होगी
बांग्लादेश की सरकार अब भारत के साथ हुए पुराने समझौतों की समीक्षा करने की योजना बना रही है. बांग्लादेशी अखबार ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, चौधरी ने कहा कि शेख हसीना सरकार के दौरान भारत के साथ हुए समझौते को फिर से देखा जाएगा. इसमें खासकर जल समझौते, सीमा विवाद और व्यापारिक अनुबंध शामिल हो सकते हैं.

सीमा सुरक्षा पर भारत को घेरने की कोशिश
बांग्लादेशी गृह सलाहकार ने सीमा पर भारतीय सुरक्षा बलों (BSF) की ओर से गोलीबारी का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय नागरिक और BSF के जवान बांग्लादेशी नागरिकों को अगवा कर रहे हैं या हिरासत में ले रहे हैं. आने वाले भारत-बांग्लादेश सीमा सुरक्षा सम्मेलन में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाने की योजना है.

जल समझौते और घुसपैठ पर बांग्लादेश की आपत्ति
 चौधरी ने कहा कि नदियों के जल बंटवारे और रहीमपुर नहर के मुहाने को फिर से खोलने जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी. इसके अलावा बांग्लादेश ने भारत पर सीमा पर अवैध प्रवेश, घुसपैठ और हथियारों की तस्करी को रोकने में असफल रहने का आरोप लगाया है.

बांग्लादेश की नई नीति: भारत-विरोध को बढ़ावा?
बांग्लादेश की यह नई नीति दर्शाती है कि अंतरिम सरकार भारत के साथ संबंध सुधारने के बजाय उलझाने में अधिक दिलचस्पी रखती है.ड्रग्स तस्करी का आरोप,सीमा सुरक्षा को लेकर विवाद,शेख हसीना सरकार के भारत के साथ हुए समझौतों की समीक्षा. ये सभी कदम यह इशारा कर रहे हैं कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार भारत के खिलाफ एक नई कूटनीतिक साजिश रच रही है.

ये भी पढ़ें: 'बस 15 दिन और, अब भारत देखेगा...', BSF का नाम लेकर बांग्लादेश ने दी ये चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran War: अमेरिकी संदेश लेकर पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे तेहरान, US-ईरान 2.0 वार्ता पर जल्द निकलेगा रास्ता?
अमेरिकी संदेश लेकर पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे तेहरान, US-ईरान 2.0 वार्ता पर जल्द निकलेगा रास्ता?
US Iran War: ट्रंप पहले बोले ईरान वॉर खत्म के करीब, फिर मिडिल ईस्ट रवाना किए 10 हजार से ज्यादा जवान
ट्रंप पहले बोले ईरान वॉर खत्म के करीब, फिर मिडिल ईस्ट रवाना किए 10 हजार से ज्यादा जवान
US Iran War News Live: लेबनान-इजरायल के बीच जल्द हो सकता है सीजफायर, एक हफ्ते के लिए रुक सकती है जंग
Live: लेबनान-इजरायल के बीच जल्द हो सकता है सीजफायर, एक हफ्ते के लिए रुक सकती है जंग
इजरायली टीवी पर अगले महीने रिलीज होगा फौदा का पांचवां सीजन, हमास युद्ध से जुड़ी होगी नई कहानी
इजरायली टीवी पर अगले महीने रिलीज होगा फौदा का पांचवां सीजन, हमास युद्ध से जुड़ी होगी नई कहानी

वीडियोज

Tia Bajpai ने खोले दिल के राज: रिश्ते, संघर्ष और ग्लोबल प्रोजेक्ट्स पर की बात
Kasba Singhai Kheri Viral Fight: मधुरिमा और विशाल की तकरार सुर्खियों में
होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran War: अमेरिकी संदेश लेकर पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे तेहरान, US-ईरान 2.0 वार्ता पर जल्द निकलेगा रास्ता?
अमेरिकी संदेश लेकर पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे तेहरान, US-ईरान 2.0 वार्ता पर जल्द निकलेगा रास्ता?
Prayagraj News: प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत
प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत
Women Reservation Bill 2026: 'OBC का हिस्सा चोरी करना राष्ट्र-विरोधी', राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
Women Reservation Bill 2026: 'OBC का हिस्सा चोरी करना राष्ट्र-विरोधी', राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा
'नागजिला' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, वेलेनटाइन वीक में कार्तिक आर्यन थिएटर्स में करेंगे धमाल
'नागजिला' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, वेलेनटाइन वीक में कार्तिक आर्यन थिएटर्स में करेंगे धमाल
Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
'वॉर के लिए ईरान को अब हथियार नहीं देगा चीन', ट्रंप के दावे के बीच रूस ने तेहरान को दिया बड़ा ऑफर
'वॉर के लिए ईरान को अब हथियार नहीं देगा चीन', ट्रंप के दावे के बीच रूस ने तेहरान को दिया बड़ा ऑफर
ऑटो ड्राइवर के एक मैसेज ने महिलाओं को दिलाया सुरक्षा का अहसास, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
ऑटो ड्राइवर के एक मैसेज ने महिलाओं को दिलाया सुरक्षा का अहसास, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
Embed widget