एक्सप्लोरर

Mohammad Yunus on Sheikh Hasina : मोहम्मद यूनुस की धमकी, कहा- भारत में रहकर चुप रहें शेख हसीना नहीं तो...

Mohammad Yunus on Sheikh Hasina : यूनुस ने ये भी कहा कि वह भारत से हसीना के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे, लेकिन हसीना को तब तक चुप रहना चाहिए.

Mohammad Yunus on Sheikh Hasina : बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के चीफ मोहम्मद यूनुस ने शेख हसीना और भारत को लेकर बयान जारी किया है. उन्होंने शेख हसीना को नसीहत देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री को भारत में रहकर बयानबाजी से बचना चाहिए. उन्हें राजनीतिक बयान नहीं देने चाहिए. यूनुस ने ये भी कहा कि वह भारत से हसीना के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे, लेकिन हसीना को तब तक चुप रहना चाहिए. नहीं तो इससे दोनों देशों में दिक्कतें पैदा हो सकती हैं. सरकार के चीफ ने प्रत्यर्पण के बाद शेख हसीना पर केस चलाने की भी बात कही. अगर हसीना चुप रहतीं तो हम इसे भूल जाते, लोग भी भूल जाते, लेकिन वह भारत में बैठकर बयानबाजी करेंगी तो वह किसी को पसंद नहीं आएगा. दरअसल, बांग्लादेश में सियासी तख्तापलट के बाद शेख हसीना ढाका छोड़कर भारत में आ गई थीं, तब से उन्हें भारत में ही शरण मिली हुई है. वह बीच बीच में बांग्लादेश की स्थिति को लेकर बयान देती रहती हैं. 

भारत बदले अपना नजरिया
शेख हसीना ने 13 अगस्त को एक बयान दिया था, जिसमें हसीना ने बांग्लादेश में हुई हत्याओं और हिंसा को आतंकी घटना करार दिया. युनूस ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि ऐसे बयान भारत और बांग्लादेश दोनों के लिए अच्छे नहीं हैं. यूनुस ने भारत को लेकर भी अपना रुख जाहिर किया. उन्होंने कहा, बांग्लादेश भारत के साथ मजबूत संबंधों को महत्व देता है, लेकिन भारत शेख हसीना की आवामी लीग के अलावा बाकी पार्टियों को इस्लामिक पार्टियों के तौर पर देखता है, भारत को यह नजरिया बदलना होगा. ऐसा नहीं है कि दूसरी पार्टी की सरकार में बांग्लादेश, अफगानिस्तान बन जाएगा. हसीना के देश छोड़ने की वजह कोई साधारण नहीं हैं, उन्हें जनता के विद्रोह और आक्रोश की वजह से भागना पड़ा.

'हिंदुओं पर हमले, सिर्फ एक बहाना है'
वहीं, अंतरिम सरकार में भी हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं. इसके जवाब में यूनुस ने कहा कि यह सिर्फ एक बहाना है. ऐसे हमलों को बड़ा दिखाने की कोशिश हो रही है. बता दें कि शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद हिंदुओं के साथ हिंसा की खूब खबरें आई थीं. पीएम मोदी ने 15 अगस्त को अपने भाषण में भी इसका जिक्र किया था.

ये भी पढ़ें : पाक‍िस्‍तान में रहते हैं क‍ितने आतंकी, खुद पाक आर्मी ने कर दिया खुलासा, शहबाज सरकार के उड़े होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के

वीडियोज

Interview: Tarun Garg, COO, Hyundai Motor India on Hyundai Creta electric | Auto Live
Haval H9: क्या ये गाड़ी India में मिलती है? | Auto Live #havalh9
Passenger anger On Flight Delay: Indi'Go' कहें या फिर Indi'Stop'? | Bharat Ki Baat With Pratima
Road Test Review Of Volkswagen Golf GTI India  | Auto Live
दोस्ती इम्तिहान लेती है...दोस्तों की जान लेती है। | Sansani | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
स्टील के बर्तन में कभी न रखें ये फूड आइटम्स, हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
स्टील के बर्तन में कभी न रखें ये फूड आइटम्स, हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
Embed widget