एक्सप्लोरर

Bangladesh Crisis : बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनते ही फिर बवाल, भिड़ गए खालिदा जिया की बीएनपी और छात्र नेतृत्व के नेता

Bangladesh Crisis : अंतरिम सरकार के गठन के बाद ही बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और शेख हसीना को हटाने वाले छात्र नेताओं में मतभेद नजर आए.

Bangladesh Crisis : नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने गुरुवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया के रूप में कमान संभाल ली. राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने यूनुस को मुख्य सलाहकार के रूप में शपथ दिलाई. इस दौरान यूनुस ने देशवासियों से हिंसा रोकने की अपील की. वहीं, अंतरिम सरकार के गठन के बाद ही बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और शेख हसीना को हटाने वाले छात्र नेताओं में बवाल हो गया. सरकार बनते ही उनमें मतभेद नजर आए. ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान और छात्र नेताओं में चुनावों को लेकर गुस्सा है. सूत्रों ने बताया कि रहमान बांग्लादेश में जल्द चुनाव कराना चाहते हैं, जबकि छात्र इसे देरी से कराना चाहते हैं. रिपोर्ट में बताया गया कि छात्र भी चुनाव में हिस्सा लेना चाहते हैं, लेकिन उन्हें पार्टी बनाने के लिए समय चाहिए. अगर चुनाव जल्दी होता है तो वे इससे वंचित रह जाएंगे, इसलिए ही दोनों संगठन आमने-सामने आ गए हैं.

जल्द चुनाव कराने के लिए दिया था संदेश
जब ढाका छोड़कर शेख हसीना भारत गई थीं, उसके तुरंत बाद ही बुधवार को एक विडियो संदेश रहमान ने जारी किया था, जिसमें कहा गया कि चुनाव तुरंत होने चाहिए. सत्ता जीते हुए प्रतिनिधियों को मिलनी चाहिए. इसके लिए उन्होंने ढाका में एक रैली भी की थी. उन्होंने रैली में ये तक कह दिया था कि देश को कमजोर करने की साजिशें चल रही हैं, ऐसे में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए.

हसीना के बेटे ने भी की है ये मांग
2004 में शेख हसीना की हत्या की साजिश के मामले में बांग्लादेश की अदालत ने अक्टूबर 2018 में तारिक रहमान को आजीवान कारावास की सजा सुनाई थी. अगस्त 2023 में एक अदालत ने आय से अधिक संपत्ति के लिए भी रहमान को 9 साल की जेल और उनकी पत्नी को तीन साल की सजा सुनाई थी. इनका रिश्ता बांग्लादेश में विवादों से काफी ज्यादा रहा है. अब अंतरिम सरकार बनने के बाद जल्दी चुनाव की मांग की जा रही है. हालांकि, शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेव भी जल्द चुनाव कराने की मांग कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें : शेख हसीना के बेटे ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- बांग्लादेश में हिंसा फैलाने में पाकिस्तान की ISI का हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार? कह दी बड़ी बात
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार?
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर में हुई लाखों की चोरी, पूर्व कर्मचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर में हुई लाखों की चोरी, पूर्व कर्मचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन

वीडियोज

Weather Forecast Update: घने कोहरे से दिल्ली-नोएडा के लोगों को करना पड़ा मुसीबत का सामना
सर्दी और कोहरे का कहर, Delhi-NCR में मुश्किल हालात! | Winter | Delhi | FogAlert
Reliance Industries Q3 Results 2026: Revenue ₹2.94 लाख करोड़, Jio Profit 11% Up | Paisa Live
Prayagraj Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ | ABP News
Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार? कह दी बड़ी बात
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार?
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर में हुई लाखों की चोरी, पूर्व कर्मचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर में हुई लाखों की चोरी, पूर्व कर्मचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी शून्य, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, यूपी-बिहार में भी बढ़ी ठंड, जानें अन्य राज्यों का मौसम
कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी शून्य, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, यूपी-बिहार में भी बढ़ी ठंड
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
"छोटा पैकेट बड़ा धमाका" इस बच्ची के डांस स्टेप्स देखकर तो माइकल जैक्सन भी शरमा जाए, वीडियो देख बोले यूजर्स
हार नहीं मानी, हौसले से बनाई IAS की पहचान; पढ़ें नमामि बंसल की कहानी
हार नहीं मानी, हौसले से बनाई IAS की पहचान; पढ़ें नमामि बंसल की कहानी
Embed widget