एक्सप्लोरर

पाकिस्तान-तुर्की के करीबी देश ने मांगे भारत से हथियार, जानें मिला क्या जवाब

Azerbaijan Wants Indian Weapon: येरेवन ने बीते कुछ सालों में अजरबैजान के साथ चल रहे विवाद के बीच अपने सशस्त्र बलों को और भी ज्यादा मजबूत करने के लिए भारत की ओर रुख किया है और कई हथियार मंगवाए हैं.

Azerbaijan Wants Indian Weapon: आर्मेनिया के साथ लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच अजरबैजान ने भारत से हथियार खरीदने की इच्छा जाहिर की है. सीधे तौर पर तो नहीं, लेकिन एक तीसरे दोस्त देश के जरिए नई दिल्ली को संदेश भेजा है. अजरबैजान की ओर से भारतीय हथियारों को खरीदने की बात इसलिए भी हैरान करने वाली है क्योंकि वो हमेशा से पाकिस्तान या तुर्की से हथियार लेता रहा है. वहीं अजरबैजान के दुश्मन देश अर्मेनिया ने भारत से कई रक्षा प्रणालियां खरीदी है. यही कारण है कि अजरबैजान की इस इच्छा ने अन्य देशों का ध्यान खींचा है. 

द प्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने अजरबैजान के इस मैसेज को नजरअंदाज कर दिया है. नई दिल्ली में यह साफ कर दिया है कि भारत अपने द्विपक्षीय संबंधों को खुद डिसाइड करेगा और वह नहीं चाहता कि इसमें कोई बिचौलिया बने. कुल मिलाकर भारत ने अज़रबैजान को हथियार देने में जरा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई. 

तीसरा देश बना बिचौलिया

इस मामले से जुड़े कुछ लोगों ने बताया कि अज़रबैजान ने कभी भी भारत के साथ इस विषय पर सीधे तौर पर बात नहीं की, न ही आधिकारिक तौर पर और न ही अनौपचारिक तौर पर. इन सब से हटकर एक तीसरा देश भारत से संपर्क करता है और कहता है कि दक्षिण एशियाई देश अपने स्वदेशी हथियार निर्यात करना चाहता है और एक दीर्घकालिक साझेदारी की तलाश कर रहा है तो वह अजरबैजान की ओर ध्यान दे सकते हैं. लोगों ने बताया कि अजरबैजान अपने दुश्मन आर्मेनिया से भारत के साथ मौजूदा सौदों की तरह मेल खाना चाहता है.

लड़ाकू विमान के बेड़े को करना चाहता है मजबूत

येरेवन ने बीते कुछ सालों में अजरबैजान के साथ चल रहे विवाद के बीच अपने सशस्त्र बलों को और भी ज्यादा मजबूत करने के लिए भारत की ओर रुख किया है और रॉकेट लांचर, आर्टिलरी गन, गोला बारूद, स्नाइपर राइफल और एंटी टैंक मिसाइल खरीदी है. इतना ही नहीं आर्मेनिया अपने सुखोई Su30 लड़ाकू विमानों के बेड़े को मजबूत करने के लिए और भी ज्यादा मिसाइलों को खरीद रहा है. 

जम्मू और कश्मीर पर भारत की स्थिति का समर्थन करता है येरेवन

भारत के लिए आर्मेनिया सिर्फ एक निरंतर रक्षा साझेदार नहीं बल्कि इसे इस क्षेत्र में एक राजनीतिक साझेदार के रूप में भी देखा जाता है और फ्रांस के साथ इसके घनिष्ठ संबंध हैं. भारत का एक और साझेदार ग्रीस भी अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करने के लिए अर्मेनिया को हथियार भेज सकता है. येरेवन जम्मू और कश्मीर पर भारत की स्थिति का भी एक मजबूत समर्थक रहा है. भारत, फ्रांस और ग्रीस सभी आर्मेनिया की सुरक्षा क्षमताओं का समर्थन करने की ओर देख रहे हैं. इसकी तुलना में अजरबैजान को तुर्की और पाकिस्तान सहित देशों के बढ़ते समूह का हिस्सा माना जाता है.

यह भी पढ़ें- क्या है केरल का वो फिटनेस प्रोग्राम, जिसका PFI और जमात-ए-इस्लामी से जुड़ रहा नाम? मचा बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एस जयशंकर ने दबा दी पाकिस्तान की नस, बिलबिला उठा पूरा मुल्क, भारत से बोला- 'हमें सेना पर गर्व'
एस जयशंकर ने दबा दी पाकिस्तान की नस, बिलबिला उठा पूरा मुल्क, भारत से बोला- 'हमें सेना पर गर्व'
देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव
देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले 5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले 5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल

वीडियोज

Indigo Crisis: इंडिगो क्राइसिस के चलते कई जगहों पर हुई कर्मचारियों से बहस  | Breaking
Indigo Crisis: इंडिगो के चलते आज भी भटकने को मजबूर हुए यात्री | Breaking
Andhra Pradesh के डिप्टी सीएम Pawan Kalyan का बड़ा बयान, 'धर्म और संविधान अलग-अलग..' | Breaking
UP में CM Yogi का रोहिंग्याओं पर बड़ा बयान कहा, सुरक्षा पहली प्राथमिकता । Breaking News
Goa Nightclub Fire Case: 25 लोगों की मौत मामले में कार्रवाई, नाइट क्लब का मालिक फरार | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एस जयशंकर ने दबा दी पाकिस्तान की नस, बिलबिला उठा पूरा मुल्क, भारत से बोला- 'हमें सेना पर गर्व'
एस जयशंकर ने दबा दी पाकिस्तान की नस, बिलबिला उठा पूरा मुल्क, भारत से बोला- 'हमें सेना पर गर्व'
देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव
देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले 5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले 5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल
अंकिता लोखंडे संग रोमांस कर रहे इस लड़के को पहचाना, तारक मेहता में जेठालाल की नाक में कर दिया दम
अंकिता लोखंडे संग रोमांस कर रहे इस लड़के को पहचाना, तारक मेहता में जेठालाल की नाक में कर दिया दम
IIT BHU Campus Placement: आईआईटी बीएचयू में प्लेसमेंट का धमाका, महज 5 दिन में 1000 से ज्यादा छात्रों को नौकरी का ऑफर
आईआईटी बीएचयू में प्लेसमेंट का धमाका, महज 5 दिन में 1000 से ज्यादा छात्रों को नौकरी का ऑफर
ठंड के मौसम में अदरक बनेगा सुपरफूड, रोज खाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे
ठंड के मौसम में अदरक बनेगा सुपरफूड, रोज खाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे
Diamond Types: कितनी तरह के होते हैं डायमंड, जानें क्या होता है सब‌ में फर्क?
कितनी तरह के होते हैं डायमंड, जानें क्या होता है सब‌ में फर्क?
Embed widget