Australia: एक ऑस्ट्रेलियाई सांसद ने गुरुवार को दावा किया कि उसका संसद भवन के अंदर यौन उत्तपीड़न हुआ है. महिला सांसद ने कहा कि संसद भवन महिलाओं के काम करने के लिए सुरक्षित स्थान नहीं है. ऑस्ट्रेलियाई सांसद ने अपने ही सहकर्मी पर यौन उत्तपीड़न करने का गंभीर आरोप लगाया है. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सीनेट के संबोधन में लिडिया थोर्प ने गुरुवार को कहा उन पर यौन संबंधी टिप्पणियां की गईं, सीढ़ियों में उन्हें घेर लिया गया, उन्हें अनुचित तरीके से छुआ गया. उनके साथ यह सलूक संसद के अंदर साथ बैठने वाले पुरुष सांसदों द्वारा किया गया. नम आंखों से सीनेट को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि यहां हालात इतने बुरे हो चुके हैं कि कमरे से बाहर निकलते समय भी कई चीजों को लेकर सावधानी बरतनी पड़ती है. हमेशा डर बना रहता है. 

कई महिलाएं हुई यौन उत्पीड़न का शिकार 

गौरतलब है कि लिडिया थोर्प ने सासंद डैविड वैन पर ये गंभीर आरोप लगाए हैं. थोर्प ने बुधवार को अपने एक साथी सीनेटर पर उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को वापस लेने के लिए दबाव देने के भी आरोप लगाया. इतना ही नहीं, सांसद थोर्पे ने ये दावा किया है कि कई महिलाएं इस तरह के यौन उत्पीड़न का शिकार हुईं हैं. दूसरी तरफ वैन थोर्प द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से इनकार कर रहे हैं. वह इसे झूठा और बेबुनियादी बता रहे हैं. 

डैविड वैन ने आरोपों को बताया झूठ 

वैन ने गुरुवार को स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह लिडिया थोर्प द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद से टूट गए हैं. इस घटना ने उन्हें मानसिक तौर पर डिस्टर्ब कर दिया है. हालांकि अभी तक  थोर्प द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद उन्हें खमियाजा भुगतना पड़ा है. उन्हें उनकी लिबरल पार्टी ने निलंबित कर दिया है. 

मालूम हो कि, यह कोई पहली घटना नहीं है जब ऑस्ट्रेलियाई संसद में इस तरह की बातें हुई हैं. पहले भी कई बार ऑस्ट्रेलिया की संसद इन तरह घटनाओं की वजह से चर्चा में रही हैं. इससे पहले 2021 में नेता जुलिया बैंक्स संसद के अंदर होने वाली कई घटनाओं को लेकर खुलासे किये थे. तब उन्होंने कहा था कि संसद में पुरुषों का बर्ताव कई दशक पुराने मर्दवादी समाज जैसा है. 

ये भी पढ़ें: Biparjoy Cyclone: पाकिस्तान में तूफान बिपरजॉय से बड़ा खतरा! जानें कब और कहां मचा सकता है तबाही