एक्सप्लोरर

पुतिन ने लिया ऐसा फैसला कि अमेरिका से यूक्रेन तक की अटक गई सांसें, तुरंत 1 लाख 60 हजार युवाओं को सेना में शामिल होने को कहा

Russia News: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेना में भर्ती के लिए बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने 18 से 30 साल के 1 लाख 60 हजार युवाओं को सेना में शामिल करने का फैसला लिया है.

Russia News: एक तरफ अमेरिका से लेकर भारत तक इस कोशिश में लगा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध रुक जाए तो वहीं दूसरी तरफ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी सेना को लेकर ऐसी फैसला लिया है जिसने फिर दुनियाभर की चिंता बढ़ा दी है. दरअसल रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पिछले 14 साल में सबसे ज्यादा सैन्य भर्ती करने का फैसला लिया है. माना जा रहा है कि यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध और नाटो के विस्तार को देखते हुए पुतिन ने यह फैसला लिया है

पुतिन ने 18 से 30 साल के 1 लाख 60 हजार युवाओं को सेना में शामिल करने का फैसला लिया है. यह भर्ती अगले तीन साल में होगी और यह 2011 के बाद से सबसे बड़ी भर्ती है. माना जा रहा है कि यूक्रेन युद्ध और नाटो विस्तार को देखते हुए पुतिन ने यह फैसला लिया है, हालांकि रूस का कहना है कि नए सैनिकों को यूक्रेन में नहीं भेजा जाएगा.

'सेना में कुल 23.9 लाख जवान होने चाहिए'

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस की सेना में कुल 23.9 लाख जवान होने चाहिए, जिसमें 15 लाख सक्रिय सैनिक शामिल हों. इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अगले तीन साल में 1.8 लाख और सैनिकों की भर्ती की जाएगी. यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका यूक्रेन युद्ध रोकने की कोशिश कर रहा है और डोनाल्ड ट्रंप इस मामले में पुतिन से चर्चा कर चुके हैं.

जारी हुए कॉल-अप नोटिस

रूस में हर साल वसंत और शरद ऋतु में नए सैनिकों की भर्ती की जाती है. इस बार 1.6 लाख युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए बुलाया गया है, जो 2024 की तुलना में 10,000 ज्यादा है. पिछले साल भर्ती की उम्र सीमा 27 से बढ़ाकर 30 कर दी गई थी. युवाओं को डाक से नोटिस भेजे जा रहे हैं और 1 अप्रैल को mos.ru वेबसाइट पर कॉल-अप नोटिस भी जारी किए गए हैं.

रूस में कई युवा सेना में भर्ती से बचने के लिए दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं. मानवाधिकार वकील टिमोफे वास्किन के मुताबिक, युद्ध शुरू होने के बाद हर भर्ती एक लॉटरी जैसी हो गई है. अधिकारी नए सैनिकों को भर्ती करने के अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं. रूस हर साल दो बार सैनिकों की भर्ती करता है और इसके अलावा कई लोगों को कॉन्ट्रैक्ट पर भी सेना में शामिल किया गया है.

रूस बढ़ा रहा है सेना का आकार 

फरवरी 2022 में व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमला करने का आदेश दिया था. तब से अब तक उन्होंने तीन बार सेना का आकार बढ़ाया है. दिसंबर 2023 में रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन युद्ध और NATO के विस्तार के कारण सुरक्षा खतरे बढ़ गए हैं, इसलिए सेना का विस्तार किया गया. रूस के हमले के बाद फिनलैंड और स्वीडन भी NATO में शामिल हो गए, जिससे रूस की सुरक्षा चिंताएं और बढ़ गई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साउथ चाइना सी पर बीजिंग को दो टूक, फिलीपींस ने चीन के 'नोट' को बताया गैरकानूनी
साउथ चाइना सी पर बीजिंग को दो टूक, फिलीपींस ने चीन के 'नोट' को बताया गैरकानूनी
सबसे पुराने अखबार हॉरेट्ज पर मानहानि केस करेंगे नेतन्याहू, वकीलों के दिया निर्देश
सबसे पुराने अखबार हॉरेट्ज पर मानहानि केस करेंगे नेतन्याहू, वकीलों के दिया निर्देश
'भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे...', श्रीलंकाई राष्ट्रपति के बयान से पाक-चीन को मिर्ची
'भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे...', श्रीलंकाई राष्ट्रपति के बयान से पाक-चीन को मिर्ची
'हिंद महासागर में श्रीलंका की भूमिका अहम', कोलंबो में बोले राजनाथ सिंह
'हिंद महासागर में श्रीलंका की भूमिका अहम', कोलंबो में बोले राजनाथ सिंह

वीडियोज

Mahadangal | UP Election 2027: यूपी के चुनाव में अहीर-जहीर बनाम भगवा 'तीर'! | Chitra Tripathi | ABP
Bigg Boss 20 Episode 2 Review: Gullu, Aasif & Yung DSA में कौन बनेगा पहला Captain?
Juhi Mui: 😯Sanyam की नाराजगी में Juhi ने खुद को दी सजा! छोटी बांधकर बढ़ाई अपनी परेशानी। #sbs
Bollywood News: दुआ के जन्मदिन पर चमकी नन्हीं राजकुमारी, दीपिका ने शेयर की खास झलक (09.09.26)
गरबा विवाद पर अमृता फडणीस का बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
सहारनपुर मस्जिद मामला: संजय सिंह बोले, 'ये पूरी तरह से...'
सहारनपुर मस्जिद मामला: संजय सिंह बोले, 'ये पूरी तरह से...'
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
Indore Jalebi Recipe: घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
Embed widget