एक्सप्लोरर

America Drone: जंग के इस अचूक हथियार पर अमेरिका ने कर लिया बड़ा फैसला, रक्षा सचिव ने निकाला डॉक्यूमेंट और कर दिया साइन

अमेरिका ने रूस-यूक्रेन जंग से सबक लेते हुए ड्रोन वॉरफेयर में बढ़त हासिल करने के लिए स्मॉल ड्रोन प्रोडक्शन का बड़ा फैसला लिया है.

ड्रोन के इस्तेमाल से रूस-यूक्रेन जंग के रूख बदलने से सकते में आए अमेरिका ने ड्रोन वॉरफेयर को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. अमेरिका रक्षा सचिव (मंत्री) पीट हेगसेथ ने देश में ही बड़ी संख्या में छोटे ड्रोन बनाने को लेकर नया मेमोरेंडम जारी किया है. अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय, पेंटागन में बेहद ही नाटकीय अंदाज में हेगसेथ ने आसमान से उतरे ड्रोन के जरिए मेमोरेंडम हासिल कर उस पर हस्ताक्षर किए.

अमेरिकी रक्षा विभाग ने ड्रोन को लेकर हेगसेथ के नए फरमान का एक वीडियो भी साझा किया है. इस वीडियो में हेगसेथ पेंटागन के बाहर लॉन में ड्रोन वॉरफेयर को लेकर नए मेमोरेंडम पर कमेंट्री करते दिखते हैं. इस दौरान हेगसेथ के साथ चार ड्रोन ऑपरेटर अपने गियर में हैं. आसमान में ड्रोन भी उड़ रहे हैं. इसी दौरान एक ड्रोन हेगसेथ के करीब आकर मैनुवर करने लगता है. ड्रोन में एक दस्तावेज भी संलग्न था. हेगसेथ ने ड्रोन से उस दस्तावेज को खींचा और हस्ताक्षर कर दिया.

हेगसेथ ने ज्यादा से ज्यादा ड्रोन इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
हेगसेथ ने अपनी सभी कॉम्बैट कमांड और मिलिट्री कमांडर्स को इस मेमोरेंडम के जरिए, ज्यादा से ज्यादा ड्रोन इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है. दरअसल, बड़े ड्रोन यानी अनमैनड एरियल व्हीकल (यूएवी) और रिमोटली पायलेटेड व्हीकल (आरपीवी) की टेक्नोलॉजी में तो अमेरिका ने महारत हासिल कर ली है, लेकिन स्मॉल ड्रोन यानी कामकाजी ड्रोन और लोएटरिंग म्युनिशन में अमेरिका पिछड़ता हुआ दिखाई पड़ रहा है.

बैटलफील्ड में ड्रोन सबसे बड़ा आविष्कार 
पेंटागन के नए मेमोरेंडम के अनुसार, इस युग के बैटलफील्ड में ड्रोन सबसे बड़ा आविष्कार है. यूक्रेन युद्ध में सबसे ज्यादा जो लोग (सैनिक और सिविलयन) हताहत हुए हैं, वे ड्रोन के जरिए हुए हैं. इसी हफ्ते ही रूस ने एक ही रात में यूक्रेन पर एक साथ 700 ड्रोन से हमला किया था. खुद हेगसेथ ने कहा है कि अमेरिका के दुश्मन देश (रूस, चीन इत्यादि), हर साल लाखों की तादाद में छोटे ड्रोन का उत्पादन कर रहे हैं. ऐसे में ड्रोन वॉरफेयर में बादशाहत कायम करने के लिए इस नए निर्देश को जारी किया गया है. हेगसेथ ने ड्रोन टेक्नोलॉजी में पिछड़ने के लिए पूर्ववर्ती बाइडेन प्रशासन और अफसरशाही को जिम्मेदारी ठहराते हुए अपने देश के इंजीनियर्स और एआई एक्पर्ट्स को ड्रोन बनाने का आह्वान किया ताकि अमेरिका में इंडस्ट्रियल बेस बनाया जाए.

ये भी पढ़ें: Watch: हवा में उड़ रहे हेलीकॉप्टर को नदी ने अपनी तरफ खींचा, हादसे का लाइव वीडियो वायरल

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा

वीडियोज

Charcha With Chitra: प्रियंका चतुर्वेदी ने घुसपैठ के लिए किसको जिम्मेदार बताया? | Vande Mataram
Charcha With Chitra: कौन बनाता है Priyanka Chaturvedi के मिलियन व्यूज वाले रील्स? | Interview
बीजेपी में शामिल होंगी प्रियंका चतुर्वेदी? | Charcha with Chitra | Shiv Sena (UBT)
शादी के 7 फेरों का शैतान बलमा
UP News: यूपी के फतेहपुर में डीजल टैंकर में टक्कर..सैकड़ों लीटर डीजल सड़क पर बह गया | Maharashtra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
Year Ender 2025: इन 6 फिल्मों की रिलीज से पहले बना था खूब बज, आते ही फुस्स हो गईं सभी
इन 6 फिल्मों की रिलीज से पहले बना था खूब बज, आते ही फुस्स हो गईं सभी
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
Video: सालों बाद विदेश से लौटे बेटे ने एयरपोर्ट पर मां को दिया सरप्राइज, रुला देगा मां का रिएक्शन- वीडियो वायरल
सालों बाद विदेश से लौटे बेटे ने एयरपोर्ट पर मां को दिया सरप्राइज, रुला देगा मां का रिएक्शन- वीडियो वायरल
Embed widget