अमेरिका और इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले करके सब खत्म कर दिया था. ईरान का अमेरिका और इजरायल से युद्ध अभी तक खत्म नहीं हुआ है. ईरान एक बार फिर उठ खड़ा हुआ है. उसने परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर दी है. सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं जिससे पता चला है कि संवेदनशील जगहों पर निर्माण और किलेबंदी का काम चल रहा है. ये देखते हुए अमेरिका के एक जनरल ने चेतावनी दी है.

Continues below advertisement

अमेरिका के रिटायर्ड फोर स्टार जनरल जैक की ने कहा है कि ईरान ने अपनी परमाणी महत्वाकांक्षाओं को नहीं छोड़ा है. तनाव बढ़ने से रोकने के लिए चल रहे प्रयासों के बावजूद ईरान अपनी परमाणु क्षमताओं को बहाल करने में लगा हुआ है.

खतरनाक है ईरानकीन ने फॉक्स न्यूज से खास बातचीत नें कहा कि ईरान ने इसे निश्चित रूप से नहीं छोड़ा है. यही उसके शासन की पहचान है. साथ ही उन्होंने ईरान को एक खतरनाक और दुष्ट शासन बताया.

Continues below advertisement

सैटेलाइट इमेजरी ने कई सुविधाओं पर गतिविधि को डॉक्यूमेंट किया है. जिसमें नतान्ज न्यूक्लियर के पास पिकैक्स माउंटेन कॉम्प्लेक्स भी शामिल है. माना जा रहा है कि अंडरग्राउंड फैसिलिटी सतह से 300 फीट से ज़्यादा नीचे दबी हुई है। ईरान के न्यूक्लियर इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर चिंताओं के बीच यह खास तौर पर एक सेंसिटिव टारगेट है. द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, ईरान न्यूक्लियर फैसिलिटी और सिक्योरिटी से जुड़े बैंकर के आसपास सुरक्षा को भी मजबूत कर रहा है.

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक तेहरान ने अपने हथियारों से विरोधियों को होने वाले खतरे को समझते हुए परमाणु कार्यक्रम को फिर से शुरू करने का फैसला किया है. साथ ही बैलिस्टिक मिसाइल विकास में तेजी लाने का फैसला लिया है. वायरल हुए सैटेलाइट तस्वीरों से कई जगहों पर गतिविधियों का पता चला है.

ये भी पढ़ें: प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?