अलास्का में एक चार्टर प्लेन हादसे का शिकार हो गया है. इस विमान में दो पायलट और छह यात्रियों समेत कुल आठ लोग सवार थे, जिसमें सभी की मौत हो गई. राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) के अनुसार, विमान ने एंकरेज से उड़ान भरी थी. गुरुवार दोपहर को केप न्यूवेनहैम के पास लैंडिंग की तैयारी के दौरान यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

Continues below advertisement

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद अलास्का रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर ने इलाके में खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया. यह प्लेन Cessna 441 मॉडल का था, जिसने एंकरेज से उड़ान भरी थी और यह लगभग 450 मील दूर 'केप न्यूएनहैम' की तरफ जा रहा था. गुरुवार दोपहर करीब 12:15 बजे (स्थानीय समय) अपनी मंजिल के पास पहुंचते ही यह हादसे का शिकार हो गया. न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद बचाव दल ने पुष्टि कर दी कि इस र्घटना में कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा है.

अलास्का कमांड ने कहा, केप न्यूएनहैम हवाई अड्डे पर एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह अमेरिकी वायु सेना का हवाई अड्डा है, जो लॉन्ग रेंज रडार साइट तक जाने का रास्ता देता है. यहां का रनवे लगभग 4,000 फीट लंबा है और 2,300 फीट से अधिक ऊंचे पहाड़ की ढलान पर स्थित है. आसपास ऊंचे पहाड़ होने के कारण यहाँ लैंडिंग के वक्त अचानक उतरना टालना बहुत मुश्किल और खतरनाक माना जाता है. फिलहाल हादसे की मुख्य वजह का पता नहीं चल पाया है.

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) इस मामले की जांच करेंगा. यह विमान 'सिक्योरिटी एविएशन' कंपनी का ट्विन इंजन विमान वाला 'सेसना कॉन्क्वेस्ट' टर्बो-प्रॉप विमान था. इस एयरपोर्ट पर केवल सैन्य और कुछ चार्टर विमानों को ही उतरने की अनुमति है.