एक्सप्लोरर

AI से लेकर न्यूक्लियर एनर्जी तक, पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा के पीछे क्या है मुख्य एजेंडा, यहां पढ़िए

PM Modi Visit : तीन दिवसीय फ्रांस यात्रा को समाप्त कर पीएम मोदी बुधवार (12 फरवरी) को अमेरिका के लिए रवाना होंगे. वहां वे डोनाल्ड ट्रंप से दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल में पहली बार मुलाकात करेंगे.

PM Modi visit to France : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय फ्रांस यात्रा के लिए सोमवार (10 फरवरी) को पेरिस पहुंच चुके हैं, जहां पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक्शन समिट के तीसरे संस्करण की सह-अध्यक्षता करेंगे. भारत और फ्रांस के संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की इस तीन दिवसीय यात्रा में एआई से लेकर न्यूक्लियर एनर्जी जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा की जाएगी.

अपने तीन दिवसीय फ्रांस यात्रा को समाप्त कर प्रधानमंत्री मोदी बुधवार (12 फरवरी) को अमेरिका के लिए रवाना होंगे. वहां प्रधानमंत्री मोदी डोनाल्ड ट्रंप से उनके दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल में पहली बार व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी के फ्रांस यात्रा में ये कार्यक्रम शामिल

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (10 फरवरी) को अपनी तीन दिवसीय फ्रांस यात्रा के दौरान पेरिस पहुंच चुके हैं. यहां वे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा आयोजित डिनर में भाग लेंगे, जो सरकार के प्रमुखों के सम्मान में आयोजित की जाती है. वहीं, इस आयोजन में कई सेक्टरों के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे, इनमें टेक इंडस्ट्री के टॉप सीईओ और विभिन्न अन्य प्रतिष्ठित लोगों को आमंत्रित किया गया है.

इसके बाद मंगलवार (11 फरवरी) को पीएम मोदी एआई एक्शन शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य एआई तकनीक के एथिकल उपयोग और जिम्मेदारी में सहयोग को बढ़ाना है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

भारतीय विदेश सचिव ने पीएम मोदी की यात्रा के महत्व को बताया

इस यात्रा के महत्व को बताते हुए भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “इस शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के भविष्य पर चर्चा करने और उसे आकार देने के लिए वैश्विक नेताओं के साथ शामिल होंगे.”

इस शिखर सम्मेलन के अलावा पीएम मोदी की यात्रा में कई उच्च स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता भी शामिल हैं. पीएम मोदी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को भी संबोधित करेंगे, जहां दोनों नेता ट्रेड, टेक्नोलॉजी और रणनीतिक साझेदारी समेत विभिन्न क्षेत्रों में अपने हितों को लेकर चर्चा करेंगे. ये चर्चाएं रिट्रिक्टेड और डेलिगेशन लेवल फॉर्मेट दोनों पर होंगी. इसके अलावा दोनों नेता मार्सिले में संयुक्त रूप से कॉन्सुलेट जनरल ऑफ इंडिया का उद्घाटन करेंगे.

न्यूक्लियर एनर्जी में भारत एक महत्वपूर्ण साझेदार

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा कैडारेच की दौरे के साथ समाप्त होगी, जो इंटरनेशनल थर्मोन्यूक्लियर एक्सपेरिमेंटल रिएक्टर (ITER) के लिए जाना जाता है. यह एक प्रमुख साझेदार वैज्ञानिक प्रोजेक्ट है, जिसका उद्देश्य साफ न्यूक्लियर फ्यूजन एनर्जी को बनाना है, जिसमें भारत एक महत्वपूर्ण साझेदार है.

यह भी पढ़ेंः डोनाल्ड ट्रंप के स्टाइल में ब्रिटेन ने की कार्रवाई, भारतीय रेस्तरां को बनाया इमिग्रेशन क्रैकडाउन का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Iran Ceasefire Talks In Islamabad: लेबनान के प्रधानमंत्री नहीं जाएंगे अमेरिका, इजरायली हमलों के बीच रद्द की यात्रा
लेबनान के प्रधानमंत्री नहीं जाएंगे अमेरिका, इजरायली हमलों के बीच रद्द की यात्रा
US Iran Peace Talks In Pakistan Live: लेबनान में भी सीजफायर चाहता है ईरान, इस्लामाबाद वार्ता में अमेरिका से अब तक क्या-क्या कहा?
Live: लेबनान में भी सीजफायर चाहता है ईरान, इस्लामाबाद वार्ता में US से अब तक क्या-क्या कहा?
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
इस्लामाबाद में चल रही शांति वार्ता, इधर हॉर्मुज पहुंचे अमेरिका के वॉरशिप, क्या करने वाले हैं ट्रंप?
इस्लामाबाद में चल रही शांति वार्ता, इधर हॉर्मुज पहुंचे अमेरिका के वॉरशिप, क्या करने वाले हैं ट्रंप?

वीडियोज

Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
दिल्ली के वजीरपुर में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से हादसा, 7 साल के दीपांशु की मौत, बच्ची घायल
दिल्ली के वजीरपुर में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से हादसा, 7 साल के दीपांशु की मौत, बच्ची घायल
Ayush Mhatre Retired Out: बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
ईरान की कौनसी है वो एक शर्त, जिसे मान गया अमेरिका? क्या अब खुलेगा हॉर्मुज
ईरान की कौनसी है वो एक शर्त, जिसे मान गया अमेरिका? क्या अब खुलेगा हॉर्मुज
पुराना हो गया OTP वाला तरीका! अब WhatsApp पर यूज करें ये वाला फीचर, हैकर्स के भी छूट जाएंगे पसीने
पुराना हो गया OTP वाला तरीका! अब WhatsApp पर यूज करें ये वाला फीचर, हैकर्स के भी छूट जाएंगे पसीने
बकरी पालन में नुकसान से बचना है? बदलते मौसम में अपनाएं ये 5 जरूरी सावधानियां
बकरी पालन में नुकसान से बचना है? बदलते मौसम में अपनाएं ये 5 जरूरी सावधानियां
Embed widget