एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब भारत से किसने दी बड़ी धमकी, कहा- 'गाजा पर हम कब्जा कर लेंगे अगर...'

Gaza Ceasefire Deal: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब एक और शख्स ने गाजा पर कब्जा करने की बात कही है. यह बयान इजरायल के भारत में राजदूत रूवेन अजार ने दिया है.

Gaza Ceasefire deal: इजरायल के भारत में राजदूत रूवेन अजार ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि हमास को गाजा पट्टी से बंधकों को रिहा करना चाहिए और सत्ता छोड़कर कूटनीति का रास्ता अपनाना चाहिए, वरना इजरायल गाजा पर नियंत्रण कर लेगा.  उन्होंने बुधवार को इंडिया टुडे से बात करते हुए ये बयान दिया.

राजदूत का यह बयान इजरायल द्वारा गाजा पर किए गए भारी हवाई हमलों के बाद आया है. इस हमले में 400 से अधिक लोग मारे गए. ये हमले पिछले दो महीनों में सबसे घातक थे. इन हमलों के बाद जनवरी में शुरू हुआ लगभग दो महीने पुराना युद्धविराम समाप्त हो गया. इजरायल ने हमास को युद्धविराम के विस्तार के प्रस्तावों को अस्वीकार करने के लिए दोषी ठहराया है. इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी गाजा पर कब्जा करने की बात कह चुके हैं.

'सैन्य दबाव बढ़ाने को उचित ठहराया'

अजार ने कहा कि इजरायल लंबे समय से हमास द्वारा शेष बंधकों की रिहाई का इंतजार कर रहा था. उन्होंने युद्ध को समाप्त करने के लिए कूटनीतिक समाधान हासिल करने के उद्देश्य से फिलिस्तीनी समूह पर सैन्य दबाव बढ़ाने को उचित ठहराया.

उन्होंने कहा, 'हम ऐसी स्थिति को जारी नहीं रख सकते, जहां वे हमारे बंधकों को पकड़े हुए हैं और उनकी रिहाई नहीं कर रहे. इसलिए हमने सैन्य दबाव बढ़ाने का फैसला किया ताकि अपने बंधकों को वापस ला सकें और इस संघर्ष का कूटनीतिक समाधान निकाल सकें.'

'कर लेंगे उस क्षेत्र पर कब्जा'

उन्होंने कहा कि अब हमास के पास दो ही विकल्प हैं, यदि वे कूटनीति में सहयोग नहीं करते और बंधकों को रिहा नहीं करते, तो हमें वहां जाकर उस क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित करना होगा और मानवीय सहायता की जिम्मेदारी खुद लेनी होगी.

राजदूत ने यह भी कहा कि इजरायल गाजा के लोगों को मदद देने के लिए तैयार है. जब उनसे पूछा गया कि क्या इजरायल गाजा पट्टी में एक बड़ा बफर जोन बना रहा है या लोगों से पूरी तरह से गाजा छोड़ने के लिए कह रहा है, तो उन्होंने इसे खारिज कर दिया.

उन्होंने साफ तौर कहा किजरायल फिलिस्तीनियों से गाजा छोड़ने के लिए नहीं कह रहा है. उन्होंने कहा, 'हम जो कह रहे हैं, वह यह है कि अगर हमास अमेरिकी प्रस्तावों को नहीं मानता है तो हम उस क्षेत्र पर कब्जा कर लेंगे और गाजा पट्टी को साफ करेंगे.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में स्कूल पर हमले के लिए अमेरिका जिम्मेदार? पेंटागन की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ट्रंप की बढ़ जाएगी टेंशन!
ईरान में स्कूल पर हमले के लिए अमेरिका जिम्मेदार? पेंटागन की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ट्रंप की बढ़ जाएगी टेंशन!
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकेड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकेड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US Israel Iran War Live: 'अगर हमारे किसी भी बंदरगाह पर हुआ अटैक तो...', ईरान की अमेरिका-इजरायल को नई धमकी
Live: 'अगर हमारे किसी भी बंदरगाह पर हुआ अटैक तो...', ईरान की अमेरिका-इजरायल को नई धमकी
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget