एक्सप्लोरर

टीटीपी के मुद्दे पर तालिबान ने पाकिस्तान को दिखाया ठेंगा! अफगानिस्तान से मायूस होकर लौटे इशाक डार

Ishaq Dar Afghanistan Visit: पाकिस्तान टीटीपी के खिलाफ कार्रवाई और उनके नेताओं की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है. डार की काबुल यात्रा के बाद भी शरणार्थी और टीटीपी मुद्दे अनसुलझे रहे.

Afghanistan-Pakistan Relations: पाकिस्तान-अफगानिस्तान के रिश्तों के बीच कड़वाहट के बीच उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने बीते सप्ताह काबुल का दौरा किया था. इस दौरान कई मुद्दों पर बातचीत हुई लेकिन टीटीपी और सुरक्षा के मुद्दे को लेकर तालिबान ने पड़ोसी देश को ठेंगा दिखा दिया. उसने पाकिस्तान के उस अनुरोध को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि टीटीपी आतंकियों पर सख्ती बरती जाए. इतना ही नहीं हक्कानी नेटवर्क के प्रमुख सिराज उद्दीन हक्कानी ने किसी भी बैठक में हिस्सा नहीं लिया.

ट्रिब्यून वेबसाइट ने सूत्रों के हवाले से बताया कि हक्कानी के कमिटमेंट के बिना पाकिस्तान खैबर-पख्तूनख्वा या बलूचिस्तान में तरक्की नहीं कर सकता. हालांकि पाकिस्तान ने दावा किया है कि इशाक डार के दौरे से द्विपक्षीय व्यापार और अन्य राजनीतिक मुद्दों पर बड़ी सफलता मिली है. वहीं हक्कानी का बैठक में शामिल होना बता रहा है कि टीटीपी के मुद्दे पर पाकिस्तान का मायूसी हाथ लगी है.

क्यों अहम है हक्कानी?

पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने संयुक्त समन्वय समिति (जेसीसी) का गठन कर लिया है, जहां पिछले महीने टीटीपी और अन्य सुरक्षा मुद्दों पर एक रिपोर्ट पेश की गई थी. हालांकि जब तक हक्कानी निर्णय की प्रक्रिया का हिस्सा नहीं होगा तो गंभीर परिणाम की उम्मीद की जा सकती है.

अफगानिस्तान की राजधानी के एक सूत्र ने एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया, "अगर इस्लामाबाद ने सुरक्षा आधार पर कोई बदलाव महसूस नहीं किया है तो हमें डर है कि सीमा पार से पाकिस्तान की ओर से किया गया कोई भी हमला, उसके सारे प्रयासों पर पानी फेर सकता है."

टीटीपी बना हुआ है पाकिस्तान के लिए गले की फांस

विदेश मंत्री इशाक डार की यह यात्रा ऐसे समय में हुई है जब लगभग दो महीने पहले दोनों देशों के बीच संभावित युद्ध की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, क्योंकि अफगानिस्तान की ओर से तोरखम सीमा पर एक नई चौकी का निर्माण किए जाने से विवाद उत्पन्न हुआ था. पाकिस्तान ने इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन माना था.  

दोनों देशों के बीच मुख्य समस्या प्रतिबंधित टीटीपी और उसके सहयोगियों की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ अफगान धरती का इस्तेमाल करना है. समस्या की जटिलता यह है कि टीटीपी आतंकवादी हमलों के लिए अधिक से अधिक अफगान नागरिकों को नियुक्त कर रहा है. आतंकवादी हमलों में शामिल कुछ अफगानिस्तानी अफगान तालिबान नेताओं के करीबी रिश्तेदार थे. पाकिस्तान ने तालिबान सरकार से कहा कि टीटीपी समस्या के समाधान के बिना सहयोग की गुंजाइश कम ही होगी.

ये भी पढ़ें: '4,700 बैगर्स डिपोर्ट', PM मोदी के दौरे से पहले सऊदी अरब का कड़ा एक्‍शन, एक्सपर्ट बोले- PAK के भिखारियों की इंडस्ट्री 42 अरब और...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया की टॉप-5 नेवी की रैंकिंग जारी, अमेरिका पहले और चीन नंबर-2 पर, भारत-पाकिस्तान की रैंक कर देगी हैरान!
दुनिया की टॉप-5 नेवी की रैंकिंग जारी, US पहले और चीन नंबर-2 पर, भारत-PAK की रैंक कर देगी हैरान!
संभल के CO रहे अनुज चौधरी सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश, क्या है पूरा मामला?
संभल के CO रहे अनुज चौधरी सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश, क्या है पूरा मामला?
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
चिरंजीवी की फिल्म ने 'द राजा साब' और 'धुरंधर' को धो डाला, दो दिन में धड़ाधड़ छापे इतने करोड़
चिरंजीवी की फिल्म ने 'द राजा साब'-'धुरंधर' को धो डाला, 2 दिन में छप्परफाड़ कमाई

वीडियोज

ISRO MISSION FAIL: टेक्निकल ग्लिच या षड्यंत्र? INSIDE STORY | ABPLIVE
दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कहर!
महिलाओं की सुरक्षा पर सख्त CM Yogi, छेड़खानी करने वालों को खुली चेतावनी
क्या 'हिंदू-मुस्लिम' ध्रुवीकरण ही है जीत का नया शॉर्टकट?
क्या BMC चुनाव में नोट बांटे जा रहे?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया की टॉप-5 नेवी की रैंकिंग जारी, अमेरिका पहले और चीन नंबर-2 पर, भारत-पाकिस्तान की रैंक कर देगी हैरान!
दुनिया की टॉप-5 नेवी की रैंकिंग जारी, US पहले और चीन नंबर-2 पर, भारत-PAK की रैंक कर देगी हैरान!
संभल के CO रहे अनुज चौधरी सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश, क्या है पूरा मामला?
संभल के CO रहे अनुज चौधरी सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश, क्या है पूरा मामला?
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
चिरंजीवी की फिल्म ने 'द राजा साब' और 'धुरंधर' को धो डाला, दो दिन में धड़ाधड़ छापे इतने करोड़
चिरंजीवी की फिल्म ने 'द राजा साब'-'धुरंधर' को धो डाला, 2 दिन में छप्परफाड़ कमाई
15 जनवरी से वर्ल्ड कप का आगाज, भारत के ग्रुप में नहीं है पाकिस्तान; जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
15 जनवरी से वर्ल्ड कप का आगाज, भारत के ग्रुप में नहीं है पाकिस्तान; जानें टीम इंडिया का शेड्यूल
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, अमेरिका ने मुस्लिम ब्रदरहुड को घोषित किया आतंकी संगठन, किन देशों को झटका?
ट्रंप का बड़ा फैसला, US ने मुस्लिम ब्रदरहुड को घोषित किया आतंकी संगठन, किन देशों को झटका?
Vande Bharat Sleeper Express: एक किमी ले जाने में कितने रुपये लेती है वंदे भारत स्लीपर, यह राजधानी-शताब्दी से कितना ज्यादा?
एक किमी ले जाने में कितने रुपये लेती है वंदे भारत स्लीपर, यह राजधानी-शताब्दी से कितना ज्यादा?
सड़क पर चलते वक्त रहें सावधान, चाइनीज मांझा बन सकता है जान का दुश्मन
सड़क पर चलते वक्त रहें सावधान, चाइनीज मांझा बन सकता है जान का दुश्मन
Embed widget