एक्सप्लोरर

कमाने गए विदेश, ताबूत में लौटे... एक साल में बांग्लादेश के 4813 लोगों की मौत का रूह कंपाने वाला सच, जानिए

Bangladesh Migrant Death: अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि किस देश से कितना शव बांग्लादेश लौटा है. साल 1993 से 2024 तक बांग्लादेशी प्रवासियों के 56,769 शव वापस आ चुके हैं.

Bangladesh Migrant Death: हर साल भारी मात्रा में बांग्लादेश के लोग काम की तालाश में दूसरे देश जाते हैं. इनमे से अधिकतर खाड़ी के देशों में काम करते हैं. दुनिया के विभिन्न हिस्सों में भयानक परिस्थितियों का सामना करने के बाद कई मजदूर ताबूतों में घर लौट रहे हैं. साल 2024 में विदेश से बांग्लादेशी प्रवासियों का शव देश लौटा, जो रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है. वेज अर्नर्स वेलफेयर बोर्ड (WEWB) के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल दूसरे देशों में काम कर रहे 4813 लोगों का शव बांग्लादेश पहुंचा.

2023 में 4,552 शव लौटा था बांग्लादेश

WEWB के आंकड़ों के अनुसार, यह आंकड़ा 2023 में 4,552 शव था. वहीं साल 2022 में विदेशों में काम कर रहे 3,818 लोगों का शव बांग्लादेश लौटा था. 14 जनवरी को यह आंकड़ा पेश किया गया है. इन लोगों की मृत्यु के पीछे का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. कई लोगों की मृत्यु तो बहुत कम उम्र में ही हो गई है. साल 1993 से पिछले साल (2024) तक WEWB को बांग्लादेशी प्रवासियों के 56,769 शव मिले.

'ओवर टाइम काम करते हैं'

बांग्लादेशी प्रवासियों के अधिकारों के लिए कल्याण संघ (WARBE) विकास फाउंडेशन की निदेशक जसिया खातून ने कहा कि विदेशों में कई बांग्लादेशी प्रवासी लोगों के समय से पहले मृत्यु के कई कारण हो सकते हैं. द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि इतने लोगों की मृत्यु के पीछे कार्यस्थल पर सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा हो सकता है. उन्होंने कहा, "बाहर कर्मचारी घटिया दर्जे के आवास में रहते हैं. वे ओवर टाइम काम करते हैं और पर्याप्त खाना नहीं मिल पाता है."

मृत्यु प्रमाण-पत्रों में हार्ट अटैक मेंशन किया गया

जसिया खातून ने कहा, आमतौर पर जो देश शव सौंपते हैं वे मृत्यु प्रमाण-पत्रों में मौत के कारण के रूप में हार्ट अटैक मेंशन करते हैं, लेकिन मौत का सही कारण जानने के लिए आगे की मेडिकल जांच होनी चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि प्रवासी कल्याण एवं विदेशी रोजगार मंत्रालय और बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय को प्रवासी श्रमिकों की समय से पहले मृत्यु को रोकने के लिए उनपर निगरानी बढ़ाने को लेकर मिलकर काम करना चाहिए.

WEWB के आंकड़ों में यह नहीं बताया गया है कि पिछले वर्ष किस देश से कितने शव आए. WEWB की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई 2016 और जून 2022 के बीच, बांग्लादेश में 17,871 शव आए, जिनमें से 67.4 फीसदी छह खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) देशों- सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कुवैत, कतर और बहरीन से आए. इनमें से 5,666 शव सऊदी अरब से, 1913 यूएई से और 1893 ओमान से आए थे.

यह भी पढ़ेंः  पाकिस्तान-बांग्लादेश आखिर कर रहे क्या प्लानिंग, क्यों मोहम्मद यूनुस के इस कदम से भारत की बढ़ रही चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: दुनिया में कौन सा देश किसको सिक्योरिटी देता है? ‘मक्का पैक्ट’ से US, चीन और भारत तक
दुनिया में कौन किसको सिक्योरिटी देता है? ‘मक्का पैक्ट’ से US, चीन और भारत तक
भौतिक शास्त्र 2026 का नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हैल्ज़न को दिया गया
भौतिक शास्त्र 2026 का नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हैल्ज़न को दिया गया
3000 साल पहले भी सत्ता के खिलाफ उठी आवाज! आज के आंदोलनों से कितना था अलग
3000 साल पहले भी सत्ता के खिलाफ उठी आवाज! आज के आंदोलनों से कितना था अलग
EXPLAINED: 'हम नहीं लड़ेंगे' से सऊदी अरब को सेना भेजने तक! यमन युद्ध पर पाकिस्तान का यू-टर्न कैसे
EXPLAINED: 'हम नहीं लड़ेंगे' से सऊदी अरब को सेना भेजने तक! यमन युद्ध पर पाकिस्तान का यू-टर्न कैसे

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
शिवपाल यादव का दावा, 'BJP सरकार की उल्टी गिनती शुरू, INDIA गठबंधन...'
शिवपाल यादव का दावा, 'BJP सरकार की उल्टी गिनती शुरू, INDIA गठबंधन...'
धरने के बीच बोले राहुल गांधी- 'यहां से हटा दो लेकिन मेरी विनती है कि...'
धरने के बीच बोले राहुल गांधी- 'यहां से हटा दो लेकिन मेरी विनती है कि...'
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
हर 3 महीने बढ़ेंगे कारों के दाम? Mercedes ने दिया बड़ा संकेत
हर 3 महीने बढ़ेंगे कारों के दाम? Mercedes ने दिया बड़ा संकेत
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
Embed widget