एक्सप्लोरर

अमेरिका के शिकागो में बड़ा हादसा, खाई में गिरी मिनी वैन, 25 साल की भारतीय छात्रा की मौत

अमेरिका में शिकागो के पास सड़क हादसे में 25 साल की भारतीय छात्रा की मौत हो गई. भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस हादसे पर दुख जताया और मृतक के परिवार को संवेदना जतायी है.

अमेरिका में शिकागो के पास एक सड़क हादसे में 25 साल की भारतीय छात्रा की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए. इसकी पुष्टि सोमवार (18 मई ) को अधिकारियों ने की. पुलिस के मुताबिक, यह हादसा शनिवार देर रात (अमेरिकी समयानुसार) इंडियाना के लेक काउंटी में क्राउन पॉइंट के पास इंटरस्टेट 65 राजमार्ग पर हुई.

यह भी पढ़ें- Gold-Silver Rate: ट्रंप ने दिया ऐसा अल्टीमेटम कि भरभराकर गिरा सोना, जानें आपके शहर में कितना है आज गोल्ड रेट?

गंभीर चोट लगने की वजह से हुई गडुसु की मौत

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृत छात्रा की पहचान नव्या गडुसु के रूप में हुई है. लेक काउंटी कोरोनर कार्यालय ने पुष्टि की है कि रविवार  को रात 12:16 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया था. अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर चोट लगने की वजह से गडुसु की मौत हो गई. शिकागो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस हादसे में जान गंवाने वाले छात्रा की मृत्यु पर दुख जताया और कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ लगातार संपर्क में है.

दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, ''शिकागो के पास एक सड़क दुर्घटना में भारतीय छात्रा नव्या गडुसु के निधन से हम बेहद दुखी हैं. इस कठिन समय में हम उनके परिवार और मित्रों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. दूतावास मृतक के परिवार के संपर्क में है. हम उन मित्रों और समुदाय के सदस्यों के भी संपर्क में हैं जो दुर्घटना में घायल हुए लोगों की सहायता कर रहे हैं.

इंडियाना स्टेट पुलिस ने बताई हादसे की वजह

इंडियाना स्टेट पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना शनिवार रात लगभग 11:15 बजे हुई. जांचकर्ताओं ने बताया कि सात वयस्कों को ले जा रही एक लाल मिनीवैन लगभग 10 से 15 मील प्रति घंटे की बहुत धीमी गति से एक अन्य वाहन के पीछे चल रही थी, जिसमें कथित तौर पर कुछ तकनीकी खराबी थी.

पुलिस ने बताया कि पीछे से आ रही एक अन्य कार का चालक मिनीवैन की धीमी गति को समझ नहीं पाया और टक्कर से बचने के प्रयास में उसने बाईं ओर मुड़ने की कोशिश की. हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि वाहन ने मिनी वैन के बाएं हिस्से में जोरदार टक्कर मारी, जिससे वैन सड़क से उतरकर खाई में जा गिरी.

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि तकनीकी खराबी से ग्रस्त वह वाहन, जिसका मिनीवैन पीछा कर रही थी, टक्कर में शामिल नहीं था. जांच के दौरान जारी की गई अतिरिक्त जानकारी से पता चला कि मिनीवैन में केवल दो आगे की सीटें लगी हुई थीं. दुर्घटना से संबंधित परिस्थितियों की जांच इंडियाना स्टेट पुलिस कर रही है.

यह भी पढ़ें- Crude Oil: दो हफ्ते के हाई लेवल पर पहुंचा क्रूड ऑयल, क्या अभी और बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

परमाणु हथियार नहीं बनाने पर ईरान राजी, तेल पर बैन से हटेगी रोक, तेहरान को 25 अरब डॉलर की राहत
परमाणु हथियार नहीं बनाने पर ईरान राजी, तेल पर बैन से हटेगी रोक, तेहरान को 25 अरब डॉलर की राहत
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव, हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल का हमला
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव, हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल का हमला
उथल-पुथल के दौर से गुजर रही दुनिया, फ्रांस के साथ मिलकर करेंगे पहल..., पीएम मोदी ने बताई भारत की ताकत
उथल-पुथल के दौर से गुजर रही दुनिया, फ्रांस के साथ करेंगे पहल..., PM मोदी ने बताई भारत की ताकत
'अराघची इस्तीफा दो...', अमेरिका के साथ पीस डील की खबरों के बीच ईरान में बवाल, सड़कों पर उतरे लोग
'अराघची इस्तीफा दो...', अमेरिका के साथ पीस डील की खबरों के बीच ईरान में बवाल, सड़कों पर उतरे लोग
Advertisement

वीडियोज

Delhi TMC Rebel MP Meeting: बागियों की बैठक में शामिल होंगी Sayoni Ghosh | Bengal | Mamata Banerjee
US-Iran Deal: खुल जाएगा होर्मुज...ईरान-अमेरिका युद्ध खत्म?आखिर क्या होने वाला है? Inside Story
Bengal TMC Crisis: Amit Shah से आधे घंटे तक क्या हुई बात? | Sudip Bandyopadhyay | Mamata | Suvendu
Patna Train Dispute: Patliputra स्टेशन पर छात्रों का महातांडव! | Bihar Latest News
Khan Sir Controversy: खान सर को मिली जमानत...नेपाल में रौशन आनंद के भाई की हत्या! उड़ गए सबके होश!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव, हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल का हमला
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव, हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल का हमला
अदिति यादव पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर डिंपल यादव का हमला, बोलीं- 'मेरी बेटी के खिलाफ बीजेपी वाले...'
अदिति यादव पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर डिंपल यादव का हमला, बोलीं- 'मेरी बेटी के खिलाफ बीजेपी वाले...'
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में बना डाले सबसे तेज 3,000 रन; यह दिग्गज छूटा पीछे
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में बना डाले सबसे तेज 3,000 रन; यह दिग्गज छूटा पीछे
माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
Bandi Sanjay Convoy: बीच रास्ते में सरपट दौड़ रही थी मंत्री जी की कार! अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सभी के होश, जानें पूरा मामला
बीच रास्ते में सरपट दौड़ रही थी मंत्री जी की कार! अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सभी के होश, जानें पूरा मामला
उथल-पुथल के दौर से गुजर रही दुनिया, फ्रांस के साथ मिलकर करेंगे पहल..., पीएम मोदी ने बताई भारत की ताकत
उथल-पुथल के दौर से गुजर रही दुनिया, फ्रांस के साथ करेंगे पहल..., PM मोदी ने बताई भारत की ताकत
Watch: नीतीश कुमार रेड्डी के संस्कार तो देखिए, चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ये काम; वीडियो वायरल
नीतीश कुमार रेड्डी के संस्कार तो देखिए, चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ये काम; वीडियो वायरल
Mobile Emergency Alert: अब अचानक आपका मोबाइल नहीं होगा वाइब्रेट, NDMA ने बंद किया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम
अब अचानक आपका मोबाइल नहीं होगा वाइब्रेट, NDMA ने बंद किया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम
Embed widget