इलाहाबाद में सनसनीखेज वारदात: जींस पहनने से रोका तो कर दिया छोटे भाई का क़त्ल
एबीपी न्यूज़ | 23 Aug 2018 08:16 PM (IST)
इलाहाबाद में हुई एक सनसनीखेज वारदात में एक युवक ने अपने छोटे भाई पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. सिरफिरे किस्म के इस युवक ने छोटे भाई को महज इसलिए घर में ही बेरहमी से क़त्ल कर दिया क्योंकि उसने बड़े भाई को अपनी जींस की पैंट देने से मना कर दिया था.

इलाहाबाद: इलाहाबाद में हुई एक सनसनीखेज वारदात में एक युवक ने अपने छोटे भाई पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. सिरफिरे किस्म के इस युवक ने छोटे भाई को महज इसलिए घर में ही बेरहमी से क़त्ल कर दिया क्योंकि उसने बड़े भाई को अपनी जींस की पैंट देने से मना कर दिया था. जींस पहनने से रोके जाने पर बड़े भाई को इस कदर गुस्सा आया कि उसने घर में ही छोटे भाई पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत की नींद सुला दिया. महज जींस के लिए छोटे भाई के क़त्ल का आरोपी युवक वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया. पुलिस ने केस दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को राहुल गांधी ने दी ये बड़ी जिम्मेदारीमेरठी शूटरों का एशियाड में जलवा जारी, डबलट्रैप शूटर शार्दुल ने जीता सिल्वरबीजेपी से मुकाबला करने के लिए समाजवादी पार्टी का विष्णु मंदिर 'फॉर्मूला' यह सनसनीखेज वारदात शहर से तकरीबन पैंतीस किलोमीटर दूर थरवई इलाके के बहमलपुर गांव की है. यहां रहने वाला उन्नीस साल का सुरेन्द्र आज सुबह अपने छोटे भाई नरेन्द्र की नई जींस पहनने लगा. नरेन्द्र दो दिन पहले ही सात सौ रूपये की नई जींस लाया था और आज उसे पहनकर कहीं जाने वाला था. छोटे भाई नरेन्द्र द्वारा जींस पहनने से रोके जाने की बात बड़े भाई सुरेन्द्र को इतनी नागवार गुज़री कि वह गाली गलौच करने के बाद उस पर चाकुओं से वार करने लगा. नरेन्द्र की चीख पुकार सुनकर परिवार वाले जब उसे छुड़ाने पहुंचे, तब तक वह खून से लथपथ हो चुका था. अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. इस वारदात से इलाके में कोहराम मच गया. महज मामूली सी बात पर एक परिवार तबाह हो गया. घर का छोटा बेटा मौत की नींद सो गया, जबकि बड़े बेटे का जेल जाना तय हो गया है. जीत के बाद हुआ एहसास कि बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है: शूटर सौरभ चौधरीवाराणसी के सरकारी स्कूलों की जर्जर बिल्डिंग्स पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, यूपी सरकार से मांगा जवाबलखनऊ की श्रद्धांजलि सभा में सबने कहा- अटल अगर पीएम नहीं होते तो भी उन्हें इतना ही सम्मान मिलता