गोरखपुरः शक इंसान को इस कदर अंधा बना देता है कि उसे कुछ भी नहीं सूझता है. वो शक में इस कदर अंधा हो जाता है कि जिससे वो प्‍यार करता है उसकी हत्‍या से भी गुरेज नहीं करता है. ऐसा ही एक मामला गोरखपुर में समाने आया है. जहां पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही युवती नाराज होकर अपनी बहन के पास एक माह से रह रही थी. शक होने पर प्रेमी ने उसकी हत्‍या कर दी.

एसपी नार्थ अरविन्‍द कुमार पाण्‍डेय ने बताया कि गोरखपुर के चौरीचौरा इलाके में अज्ञात युवती की लाश मिली थी. युवती की हत्‍या कर उसकी लाश को खेत में फेंक दिया गया था. युवती की पहचान शाहपुर इलाके के पादरी बाजार के रहने वाले राममिलन की पुत्री डिम्‍पल भुज के रूप में हुई. उसकी बहन प्रिया ने मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान की. इस मामले में अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201 के तहत चौरीचौरा थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया.

शादी से लौट रही नाबालिग छात्रा का रास्ते से अपहरण, भाई को बांधकर खेत में फेंक गये अपहरणकर्ता

बागपत: सिपाही पत्नी की हत्या कर खुद भी फांसी के फंदे पर लटक गया सिपाही

एसपी नार्थ ने बताया कि मृतका की बहन प्रिया ने बताया कि उसकी बहन की शादी पिपराइच इलाके के वार्ड नंबर दो में रहने वाले पप्‍पू के साथ हुई थी. उसकी तीन साल की बेटी ननिहाल में रहती है. उसने बताया कि उसने चार साल पहले अपने पति को छोड़ दिया था और वो चौरीचौरा के पोखरभिण्‍डा गांव के रहने वाले विक्रम जायसवाल के साथ रह रही थी. एक माह पूर्व वो नाराज होकर मेरे पास रहने चली आई थी.

पुलिस ने तफ्तीश को आगे बढ़ाया तो डिम्‍पल का प्रेमी घर से फरार मिला. पुलिस ने रविवार को घेराबंदी कर उसे चौरीचौरा इलाके के मंझना नाला के पास से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो वो टूट गया और हत्‍या की बात कुबूल कर ली.

गोरखपुर: यूट्यूब देखकर डिलीवरी कर रही थी अविवाहित, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत

कॉन्सटेबल को बिजली के खंबे पर चढ़ा कर सेल्फी लेता रहा सब-इंस्पेक्टर, तस्वीरें वायरल

उसने बताया कि उसे शक था कि डिम्‍पल का किसी और के साथ अवैध संबंध हो गया है. इसी शक में उसने सुनियोजित ढंग से उसकी हत्‍या कर दी. पुलिस ने आरोपी के पास से हत्‍या में प्रयुक्‍त चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्‍यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

प्रयागराज: बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे अमूल कंपनी के कर्मचारियों से 10 लाख की लूट

यूपी: भाई ने किया युवती का कत्ल, अवैध संबंधों के लिए पति की हत्या कराने का था आरोप