बरेली: बरेली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. शहर के एक घर में शादी का माहौल था, लड़की के परिवार वालों ने बड़े धूमधाम से सारी जिम्मेदारियों को निभाते हुए लड़की की शादी कराई. बारात दुल्हन को लेकर विदा हो गई. कुछ दिन बाद कुछ ऐसा पता चला जिसे सुनकर दुल्हन के होश उड़ गए. शादी के बाद दुल्हन को पता चला कि दूल्हा किन्नर है और किन्नरों के साथ ही रहता है.
पीड़िता ने समाजसेवी फरहत नक़वी से की शिकायत
दरअसल जखीरा की रहने वाली युवती के शादी मलूकपुर के रहने वाले शाहरुख़ से हुई थी. पीड़िता ने बताया की इसी साल 29 अगस्त को उसकी शादी हुई थी. सुहागरात वाले दिन ही उसके पति शाहरुख़ ने उसके साथ संबंध बनाने से इंकार कर दिया था. वो कई दिनों तक ऐसे ही बात को टालता रहा. शाहरुख़ जब गुरुग्राम गया तो उसकी नवविवाहिता पत्नी भी उसके साथ चली गई. वहां जाकर पता चला की शाहरुख़ डांस पार्टी चलाता है और किन्नरों के साथ महिलाओं वाले कपड़े पहनकर डांस करता है. उसके बोलने, चलने का तरीका भी किन्नरों वाला है.
पत्नी का शक तब और गहरा हो गया जब शाहरुख़ की पत्नी ने उसका मोबाइल देखा तो उसमें उसके यू ट्यूब चैनल पर कई साड़ी वीडियो पड़ी थी जिसमें वो किन्नरों के साथ शादी, पार्टियों में डांस कर रहा था. पीड़िता को जब अपने पति की सच्चाई पता चली तो वो मायके चली आई और केंद्रीय मंत्री की बहन समाजसेवी फरहत नक़वी से मामले की शिकायत की. फरहत का कहना है की युवती के साथ धोखा हुआ है. उसे इंसाफ दिलाया जायेगा और पुलिस में शिकायत की जाएगी.
जिससे शादी की वो निकला किन्नर
अपनी सच्चाई स्वीकार करते हुए दूल्हे ने बताया कि वह किन्नर है और उसके घर वालों ने जबरन उसकी शादी करवा दी है. वो कभी शादी नहीं करना चाहता था.
थाने में शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्यवाही
पीड़िता ने बताया कि जब उसको अपने पति की सच्चाई पता चली तो उसने अपने सास-ससुर से शिकायत की जिसके बाद ससुराल वालों ने उसपर अत्याचार करना शुरू कर दिया. उसके साथ नौकरनी जैसा व्यवहार किया जाने लगा. जिसके बाद वो अपने मायके आ गई और चार अक्टूबर को उसने थाने में लिखित शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की. इस मामले में एसपी सिटी अभिनन्दन सिंह का कहना है की मामले की जांच की जा रही है और एफआईआर दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी भी की जाएगी.
