एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश सरकार ने घरेलू हवाई यात्रियों के लिए जारी की गाइडलाइंस, होम क्वॉरन्टीन अनिवार्य

उत्तर प्रदेश की सरकार ने फ्लाइट से राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए नियम बनाया है. इसके तहत जो यात्री विमान से यूपी पहुंच कर प्रदेश में ही रहने वाले हैं उन्हें 14 दिनों के होम क्वॉरन्टीन में रहना होगा.

नई दिल्ली: देश में कल से शुरू हो रही घरेलू उड़ानों के लिए आज उत्तर प्रदेश सरकार ने अपना हेल्थ प्रोटोकॉल जारी कर दिया है, जिसका यात्रियों को पालन करना होगा. इसमें सबसे महत्वपूर्ण 14 दिनों का होम क्वारंटाइन पीरियड है.

सबसे अहम है रजिस्ट्रेशन कराना

उत्तर प्रदेश में हवाई यात्रा से आने वाले सभी यात्रियों को एयर पोर्ट से निकलने से पहले ही अनिवार्य रूप से https://reg.upcovid.in पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा. एक ही व्यक्ति अपने साथ आए अन्य लोगों का रजिस्ट्रेशन भी अपने मोबाइल नम्बर के आधार पर करा सकता है. रजिस्ट्रेशन आदि में दिक्कत होने पर इस नम्बर से यात्री सहायता प्राप्त कर सकते हैं 1800-180-514.

एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन का प्रमाण

यात्री जब उत्तर प्रदेश सरकार की निर्धारित वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करा के एयरपोर्ट से बाहर निकलेंगे तो उन्हें सीआईएसएफ के सुरक्षाकर्मी को अपने मोबाइल पर आई रजिस्ट्रेशन की रिसिविंग या ओटीपी या पीडीएफ फ़ाईल दिखानी होगी.

करना होगा 14 दिन का अनिवार्य होम क्वॉरन्टीन

जो यात्री उत्तर प्रदेश पहुंच कर प्रदेश में ही रहने वाले हैं उन्हें 14 दिन का होम क्वॉरन्टीन करना होगा. आगमन के 6वें दिन अगर वे परीक्षण में निगेटिव आते हैं तो उन्हें होम क्वॉरन्टीन से मुक्त कर दिया जाएगा.

घर के आगे पोस्टर भी चिपकाना होगा

होम क्वॉरन्टीन कर रहे व्यक्ति को लोकल प्रसाशन की निगरानी में रहना होगा और घर के बाहर इस बाबत पोस्टर चिपकाना होगा. पोस्टर में ये सूचना देनी होगी कि अमुक अमुक लोग इस घर में उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार दूसरे राज्य से घरेलू उड़ान से आने के कारण इस तारीख़ से 14 दिन के लिए होम क्वॉरन्टीन हैं.

अगर होम क्वेरेंटीन की सुविधा नहीं है तो क्या होगा

अगर किसी के पास होम क्वेरेंटीन की सुविधा नहीं है तो उसे सरकारी स्तर पर की गई व्यवस्था में रखा जाएगा. ऐसे में उसे किसी शिक्षण संस्थान या अन्य इंस्टिट्यूशनल क्वेरेंटीन सेंटर में रखा जा सकता है.

कोरोना संकट: बीजेपी ने कहा- सरकार किसी की निजी संपत्ति को सरकारी संपत्ति बनाने के पक्ष में नहीं कोरोना संकट: दूसरे राज्यों की प्राइवेट कंपनियों से नाराज हुए सीएम नीतीश, कहा- हमारे लोगों का नहीं रखा ख्याल
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर CM अब्दुल्ला का केंद्र पर निशाना, 'सरकार को कोई परवाह नहीं'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर CM अब्दुल्ला का केंद्र पर निशाना, 'सरकार को कोई परवाह नहीं'
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget