गोरखपुरः मध्‍य प्रदेश के पूर्व सीएम, भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष और भाजपा सदस्‍यता अभियान राष्‍ट्रीय संयोजक शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे. यहां पर दलित बस्‍ती में उन्‍होंने सदस्‍यता अभियान का शुभारम्‍भ किया. इस दौरान उन्‍होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया. इस बीच एबीपी न्‍यूज ने बस्‍ती की एक बुजुर्ग महिला से पूछा कि उन्‍हें सदस्‍यता किसने दिलाई है, तो उन्‍होंने कहा कि पार्षदजी ने दिलाई है.

भाजपा के सदस्‍यता अभियान के राष्‍ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान पूर्वाह्न 11.30 बजे दाउदपुर दलित बस्‍ती पहुंचे. उन्‍होंने यहां पर भाजपा के सदस्‍यता अभियान का शुभारम्‍भ किया. इस दौरान उन्‍होंने गरीब तबके के लोगों को मिलने वाली योजनाओं के लाभ को लेकर मोदी और योगी सरकार की जमकर तारीफ की. उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की केन्‍द्र की सरकार ने गरीबों के लिए उज्‍ज्‍वला जैसी तमाम योजनाएं लाकर उनके लिए काम किया है.

योगी सरकार भी प्रदेश में अच्‍छा काम कर रही है. उत्‍तर प्रदेश के में विकास को देखते हुए वे ये कहने में संकोच नहीं करेंगे कि योगी सरकार को पांच साल का और मौका मिलना चाहिए. उन्‍होंने कहा उसके बाद यहां की जनता देखेगी कि भाजपा की सरकार में विकास किस तरह से हो रहा है. उन्‍होंने कहा कि वे आज यहां पर आए हैं. उन्‍होंने दलित बस्‍ती में जाकर सदस्‍यता अभियान का शुरुआत गोरखपुर में करने की इच्‍छा प्रकट की थी. उन्‍हें यहां के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के कार्यों पर हर्ष है, जो जी-जान से पूरे देश में चल रहे सदस्‍यता अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं.

दलित बस्‍ती में सदस्‍यता लेने वाली गिरिजा देवी से एबीपी न्‍यूज ने पूछा कि आज उन्‍होंने सदस्‍यता ली है. उन्‍हें किसने सदस्‍यता दिलाई है. इस अभियान से अनजान गिरिजा देवी ने तपाक से जवाब दिया कि पार्षद बाबू राम ने उन्‍हें सदस्‍यता दिलाई है. उनसे पूछा गया कि इसका उन्‍हें फायदा मिलेगा. तो उन्‍होंने कहा कि उनकी बहुत सी समस्‍याएं हैं, वे हल हो जाएंगी. अभी उन्‍होंने सदस्‍यता ली है. उन्‍हें लगता है कि इससे उनके सारे फंसे हुए काम और समस्‍याएं हल हो जाएंगी.

वहीं सदस्‍यता लेने वाले बस्‍ती के एक युवक शैलेन्‍द्र ने ब‍ताया कि उसे भाजपा की सदस्‍यता लेकर काफी खुशी हो रही है. उसे विश्‍वास है कि भाजपा जैसे इस समय अच्‍छा काम कर रही है, आगे भी करेगी. उन्‍होंने आज सदस्‍यता ली है और वे आगे भी भाजपा के अभियान में भागीदार बनेंगे.

मतलब साफ है कि भाजपा के पदाधिकारियों और पार्षद के द्वारा इन बस्‍ती के लोगों को न तो ये बताया जा रहा है उन्‍हें भाजपा की सदस्‍यता दिलाई जा रही है और न ही उन्‍हें ये पता है कि इससे उन्‍हें क्‍या फायदा होगा. अधिकतर लोग इसी भ्रम में हैं कि इससे उनकी सारी समस्‍याएं हल हो जाएंगी.

अलीगढ़ः धार्मिक गतिविधियों पर रोक- सड़क पर नहीं पढ़ी जा सकेगी हनुमान चालीसा, ना होगी नमाज

आपत्तिजनक टिप्पणी मामला: रमा देवी बोलीं- आजम खान ने कभी महिलाओं की इज्जत नहीं की

यूपी: बीजेपी नेता का विवादित बयान- आजम खान का सिर कलम कर संसद के बाहर लटकाया जाए