लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान बुधवार को हो गया. सात चरणों में होने वाले इस चुनाव की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होगी. रूहेलखंड और बुंदेलखंड होते हुए चुनाव पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहुंचेगा. पूर्वाचल में अंतिम चरण यानी सातवें चरण का मतदान 8 मार्च को होगा और इसके साथ चुनाव खत्म हो जाएगा.

राजधानी दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान चुनाव आयोग ने बुधवार को इसकी घोषणा की. आयोग के मुताबिक पहले चरण के तहत पश्चिमी यूपी की 15 जिलों की 73 सीटों पर होगा चुनाव होगा.

जानें पहले चरण में किन-किन विधानसभा सीटों पर होगी वोटिंग ?

क्रमांक   जिले का नामविधानसभा सीट
1शामलीकैराना, थाना भवन और शामली
2मुजफ्फरनगरबुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, खतौली और मीरापुर
3बागपतबागपत, छपरौली और बड़ौत
4मेरठसिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर, किठोर, मेरठ कैंट, मेरठ और  मेरठ साउथ
5गाजियाबादलोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद और  मोदी नगर
6गौतमबुद्धनगरनोएडा, दादरी और जेवर
7हापुड़धौलाना, हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर
8बुलंदशहरसिकंदराबाद, स्याना, अनूपशहर, देबाई, शिकारपुर, खुर्जा और बुलंदशहर
9अलीगढखैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोइल, अलीगढ़ और  इगलास
10मथुराछाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा और बलदेव
11हाथरसहाथरस, सादाबाद, सिकंदर राव
12आगराएतमादपुर, आगरा कैंट, आगरा साउथ, आगरा नॉर्थ, आगरा ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, फतेहाबाद औऱ बाह
13फिरोजाबादटूंडला, जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद और सिरसागंज
14एटाअलीगंज, एटा, मरहरा औऱ जलेसर
15कासगंजकासगंज, अमनपुर और पटियाली